31 अगस्त का इतिहास | 31 August Today Historical Events

31 August Today Historical Events

दोस्तों आज जानते हैं 31 अगस्त का इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारेंमे, उन लोगों के जन्मदिन के बारेमें जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारेंमे जो इस दुनिया से चले गए।

31 अगस्त का इतिहास – 31 August Today Historical Events

31 August History

31 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of August 31

  • अमेरिका में 1881 को पहली बार टेनिस चैंपियनशिप खेला गया।
  • अमेरिकन कम्युनिस्ट पार्टी का गठन 1919 में हुआ
  • अमेरिकी शहर डेट्रायट में 1920 को रेडियो पर पहली बार समाचार प्रसारित किया गया।
  • भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने 1956 में राज्य पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी।
  • मलेशिया ने 1957 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त कर ली
  • अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी सैंडी कुफैक्स ने 1959 में एक नेशनल लीग रिकॉर्ड बनाया।
  • कैरेबियाई देश टोबैगो एवं त्रिनिदाद ब्रिटेन से 1962 को स्वतंत्र हुए।
  • कैलिफोर्निया आधिकारिक रूप से 1964 में अमेरिका का सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रांत बना।
  • भारत में टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी 1 का सफल प्रक्षेपण 1968 में किया गया।
  • भारत के उपग्रह इनसेट-1 बी को 1983 में अमेरिका के अंतरिक्ष शटल चैलेंजर से प्रसारित किया गया।
  • पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने 1990 में राजनीतिक और कानूनी व्यवस्था के तालमेल के लिए एक संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान ने 1991 में सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • रूस ने 1993 में लिथुआनिया से अपने आखिरी सैनिकों को वापस बुलाया।
  • आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने 1994में लंबे संघर्ष के बाद युद्ध विराम की घोषणा की।
  • पहली बार एमनेस्टी इंटरनेशनल ने 1995 को चीन में मानवाधिकार पर आपत्ति दर्ज किया।
  • ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने भी भारत की तर्ज पर सी.टी.बी.टी. के उस प्रावधान का 1996 में विरोध किया, जिसमें निरस्त्रीकरण सम्मेलन के सदस्य देशों को संधि पर हस्ताक्षर करना आवश्यक है।
  • इराक के पूर्व तानाशाह सद्दाम की सेना ने 31 अगस्त 1996 में इराक़ के स्वायत्तता प्राप्त इलाक़े कुर्दिस्तान की राजधानी अरबिल पर चढ़ाई कर दी।
  • ब्रिटेन की राजकुमारी और राजकुमार चार्ल्स की पूर्व पत्नी डायना की पेरिस में 1997 को कार दुर्घटना में मृत्यु।
  • राष्ट्रपति येल्तसिन द्वारा नियुक्त प्रधानमंत्री विक्टर चेर्नोमीर्दिन की नियुक्ति को 1998 में रूसी संसद निम्न सदन ड्यूमा ने अस्वीकृत किया।
  • उत्तरी कोरिया ने 1998 में जापान पर बैलिस्टिक मिसाइल दागा।
  • पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता के लिए शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न जनमत संग्रह पर 1999 में संयुक्त राष्ट्र और पश्चिमी देशों ने संतोष जताया।
  • पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने 2002 में अपना नामांकन पत्र वापस लिया।
  • इतालवी जनरल गिदो पामेरी को 2004 में भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक समूह का एक साल के लिए प्रधान सैन्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।
  • ईराक की राजधानी बगदाद में 2005 को धार्मिक अवसर पर फिदायीन हमले के भय से मची भगदड़ में 816 लोग मारे गये।
  • ब्रिटेन में 2007 को प्रिंस डायना की 10वीं वर्षगांठ मनायी गयी।
  • सरकार ने 2008 में अमरनाथ भूमि विवाद सुलझाया।
  • जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय परिषद के नई दिल्ली में 2009 को आयोजिय सम्मेलन में शरद यादव को पुनः सार्वसम्मति से पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया। वे इस पद पर 2006से नियुक्त है।
  • भारत के सामाजिक कार्यकर्ता दीप जोशी सहित एशिया की छ: हस्तियों को 2009 में वर्ष 2009 के ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ से 31 अगस्त को मनीला में सम्मानित किया गया।
  • इराक़ में 2003 से जारी अमेरिकी सैनिक हस्तक्षेप आधिकारिक रूप से 2010 में समाप्त किया गया।
  • भारत सरकार ने 2010 में पाकिस्तानी बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशी 50 लाख से बढा़ कर ढाई करोड़ डॉलर किया।
  • अमेरिका ने 2010 में उत्तर कोरिया के गुप्त परमाणु कार्यक्रम से जुड़े संगठनों तथा व्यक्तियों की सम्पत्ति जब्त करने तथा हथियारों के व्यापार पर रोक लगाने के लिये नए प्रतिबंध लगाए।
  • भारतीय संसद ने 2010 में परमाणु संयंत्र में किसी दुर्घटना की स्थिति में शीघ्र मुआवजा सुनिश्चित करने वाला परमाणु जन दायित्व विधेयक पारित किया।

31 अगस्त को जन्मे व्यक्ति – Born on 31 August

  • भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैयद हसन इमाम जन्म 31 अगस्त 1871 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार और निबंधकार अमृता प्रीतम का जन्म 31 अगस्त 1919 को हुआ था।
  • मराठी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार शिवाजी सावंत का जन्म 31 अगस्त 1940 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ पल्लम राजू का जन्म 31 अगस्त 1962 को हुआ था।
  • बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता ऋतुपर्णो घोष का जन्म 31 अगस्त 1963 को हुआ था।
31 अगस्त को हुए निधन – Died on 31 August
  • संगीतकार फ़रहाद मेहराद ईरानी का निधन 2002 में हुआ।
  • विजयशंकर मल्ल का निधन 2003 में हुआ और इन्होंने भारतेन्दु काल के गद्य को “हंसमुख गद्य” की संज्ञा दी थी।
  • पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात उर्दू कवि कश्मीरी लाल ज़ाकिर का निधन 31 अगस्त 2016 को हुआ था।

Read More:

Note: We try hard for correctness and accuracy. please tell us if you see something that doesn’t look correct in this article About 31 August Today Historical Events … And if you have more information History of 31 August then help for the
improvements this article.

1 thought on “31 अगस्त का इतिहास | 31 August Today Historical Events”

  1. भारत के 13 वे राष्ट्रपति प्रणब मुख़र्जी का निधन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top