सेवन हैबिट्स ऑफ़ हाइली इफेक्टिव पीपल | 7 Habits of Highly Effective People

डॉ. स्टीफन कोवे – Stephen Covey एक अति प्रभावशाली मैनेजमेंट गुरु थे और हमेशा रहेंगे। कोवे के विचारो से हम हमेशा प्रेरित हो सकते है। उनके विचार खुबसूरत होते है। 1990 में प्रकाशित कोवे की सबसे प्रसिद्ध किताब, अति प्रभावशाली लोगो की सात आदतें – 7 Habits of Highly Effective People व्यक्तिगत विकास का जरिया बन चुकी है।

7 Habits of Highly Effective People
सेवन हैबिट्स ऑफ़ हाइली इफेक्टिव पीपल – 7 Habits of Highly Effective People

इनके बताये गए सभी तत्वों का उपयोग हम हमारे जीवन में कर सकते है और यह तत्व केवल ऑफिस, मैनेजमेंट या लीडरशिप तक ही सीमित नही है। बल्कि इस किताब का मुख्य उद्देश्य असल में लोगो की सोच को बदलकर उन्हें प्रभावशाली बनाना है।

‘सेवन हैबिट्स’ प्रेरणादायक और प्रभावशाली विचारो का एक उत्तम मिश्रण है, जिसका उपयोग हर इंसान ने अपने जीवन अवश्य करना चाहिए। इन आदतों का उपयोग आप अपने व्यावसायिक जीवन, घरेलु जीवन और इससे भी परे बहुत सी जगहों पर कर सकते हो।

कोवे ने शिक्षात्मक और प्रभावशाली किताबो की श्रृंखला बना रखी है। जिनमे से सेवन हैबिट्स ऑफ़ हाइली इफेक्टिव पीपल – Seven Habits of Highly Effective People उनकी पहली सबसे प्रसिद्ध और बेस्ट सेलिंग किताब बनी।

आइये अब हम जल्दी से किताब के बारे में जानते है।

आदत 1 – सक्रीय बनिए (प्रोएक्टिव बने):

किसी भी वातावरण को नियंत्रित करने की यह क्षमता है। परिस्थिति के नियंत्रण में रहने की बजाए हमें परिस्थिति को नियंत्रित करना चाहिए। स्व-निर्धारण, चुनाव और निर्णय लेने की क्षमता ही आपकी परिस्थिति और हालत को सकारात्मक रूप में परिवर्तित कर सकती है।

आदत 2 – अंत को ध्यान में रखकर शुरुवात करे:

कोवे इस आदत को व्यक्तिगत लीडरशिप की आदत कहते है, जिनमे हमारा खुद का स्वयं पर नियंत्रण होना चाहिए। हमें हमेशा अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ते रहना चाहिए। ध्यान लगाने की इस आदत को विकसित कर हम व्याकुलता से बच सकते है और ज्यादा सक्रीय बन सफलता हासिल कर सकते है।

आदत 3 – प्राथमिक चीजो को महत्त्व दे:

हमें लीडरशिप और मैनेजमेंट के बीच के अंतर को समझना चाहिए। बाहरी दुनिया में लीडरशिप व्यक्तिगत दृष्टिकोण और व्यक्तिगत लीडरशिप के साथ ही शुरू होती है। हमें क्या महत्वपूर्ण है और क्या अति-आवश्यक है इस बारे में भी बात करनी चाहिए। निचे दिए गये आदेशो के अनुसार हमें कामो को प्राथमिकता देनी चाहिए:

1. जरुरी और अति आवश्यक
2. जरुरी और बहुत जरुरी नही
3. जरुरी नही और अति आवश्यक
4. जरुरी नही और बहुत जरुरी भी नही

आदत 4 – हमेशा जीत के बारे में ही सोचे:

जो बहुत जरुरी है क्योकि आपकी उपलब्धि दूसरो के साथ किये गये सहकारी संघर्षो पर निर्भर करती है। लेखक के अनुसार हमें हमेशा जीत के बारे में ही सोचना चाहिए। कभी भी हार-जीत के बारे में सोचकर लडखडाना नही चाहिए।

आदत 5 – पहले दूसरो को समझने की कोशिश करे:

यही आधुनिक दुनिया की सबसे बड़ी कहावत है। कोवे की यह आदत संचार से जुडी हुई है और यह अति प्रभावशाली और शक्तिशाली है। इस आदत को कोवे ने यह कहते हुए वर्णित किया है की, “लिखने से पहले निदान करे।” यह आदत बहुत आसान और सबसे प्रभावशाली है और साथ ही यह सकारात्मक रिश्तो को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
हमेशा खुले दिमाग से लोगो की बातो को सुनना चाहिए और फिर अपने प्रभावशाली तरीको से अपने विचार को लोगो तक पहुचाने की कोशिश करे। इससे एक सकारात्मक समस्या को सुलझाने वाले वातावरण का निर्माण होंगा।

आदत 6 – ताल-मेल बैठाना:

एक ऐसा तत्व जो हमें बताता है की सम्पूर्ण हमेशा उसके छोटे-छोटे भाग से महान और बड़ा है। इसीलिए हमें हमेशा सम्पूर्ण लक्ष्य को पूरा करने की तरफ ध्यान देना चाहिए। साथ ही प्रदर्शन करते समय हमारे विचार और हमारी क्रिया के बीच ताल-मेल बैठना भी बहुत जरुरी है।

आदत 7 – कुल्हाड़ी को तेज करे:

यह आत्म नवीकरण की आदत है और इसके भीतर ही आपकी सभी दूसरी आदते समावेशित है। इन आदतों का उपयोग कर आप मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से विकसित हो सकते हो। कोवे ने खुद को भी चार भागो में विभाजित किया है: आध्यात्म, मानसिकता, शारीरिक और सामाजिक/भावुकता, और इन सभी का समान रूप से विकास होना बहुत जरुरी है।

स्टीफन कोवे की सेवन हैबिट्स किताब में जीवन के नियमो के आसान उपयोग के बारे में बताया गया है। यह सारि आदतें समान रूप से शक्तिशाली और प्रभावशाली है, जिनका उपयोग कर हम सही रास्तो पर चल सकते है। बहुत से लोग कोवे के भाषणों और लेखो से भी प्रेरित होकर इन आदतों को अपनाने लगे है। कोवे के अनुसार यदि आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव चाहते हो तो आपको अवश्य इन आदतों को अपनाना चाहिए।

इन सातो आदतों को अपनाने से पहले एक बार सेवन हैबिट्स अवश्य पढ़े और फिर इसे अपने जीवन में लागु करने या अपनाने की कोशिश करे।

More Books:

  1. The secret book in Hindi
  2. चेतन भगत की सर्वश्रेष्ठ किताबे
  3. शिव खेड़ा की बेस्टसेलर्स किताबे
  4. Apj Abdul Kalam Books
  5. 10 Motivational books in Hindi

I hope these “7 Habits of Highly Effective People” will like you. If you like these “7 Habits of Highly Effective People” then please like our Facebook page & share on Whatsapp.

4 thoughts on “सेवन हैबिट्स ऑफ़ हाइली इफेक्टिव पीपल | 7 Habits of Highly Effective People”

  1. JITENDRA SALVI

    1. जरुरी और अति आवश्यक
    2. जरुरी और बहुत जरुरी नही
    3. जरुरी नही और अति आवश्यक
    4. जरुरी नही और बहुत जरुरी भी नही
    SBSE BEST AUR POWERFUL

    1. Editorial Team

      धन्यवाद, ये जानकर खुशी हुई कि आपको हमारा ये पोस्ट अच्छा लगा। ‘सेवन हैबिट्स’ प्रेरणात्मक किताब है, जिसमें कुछ ऐसे प्रभावशाली विचार हैं जिन्हें अपनाकर लोग अपने जीवन में तरक्की कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top