ATM के बारेमें ऐसी बातें जो आपको पता नहीं होंगी | ATM Information

ATM Information

ATM एक ऐसा नाम जिसने आज के दौर में लगभग सबकी जिंदगी में अपनी जगह बना लिया है। हममे से लगभग हर कोई इसका इस्तेमाल करता है। जहाँ पहले हमें बैंक से पैसे निकालने के लिए घंटो लाइन में खड़ा रहना पड़ता था, वही अब ATM के आ जाने से इस समस्या से निजात मिल गयी है। अब हम जब चाहे, जहाँ से चाहे आवश्यकता पड़ने पर आसानी से पैसे निकाल सकते हैं।

अब किसी भी प्रकार खरीददारी करनी हो आप ATM का इस्तेमाल आसानी से कर लेते हैं। आप मे से लगभग हर किसी ने ATM का इस्तेमाल किया होगा, परन्तु क्या आपको ATM से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां पता है, जैसे कि ATM का फुल फॉर्म क्या है, या ATM का इतिहास क्या है? – ATM Information इस पोस्ट में हम आपके साथ ATM से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों को साझा करने जा रहे हैं।

ATM के बारेमें ऐसी बातें जो आपको पता नहीं होंगी – ATM Information

ATM Information
ATM Information

ATM का फुल फॉर्म – ATM Full Form

ATM का फुल फॉर्म Automated Teller Machine (ऑटोमेटेड टेलर मशीन) होता है। ATM के फुल फॉर्म को लेकर अक्सर लोगो के बीच कंफ्यूज़न देखने को मिलता है। कुछ लोग एटीएम का फुल फॉर्म All Time Money  बताते हैं, तो वही कुछ लोग कहते हैं कि इसका फुल फॉर्म Any Time Money  होता है। परन्तु ATM का जो सही फुल फॉर्म है, वो Automated Teller Machine ही है।

ATM का इतिहास – ATM History

ATM का आविष्कार सन 1960 में जॉन शेफर्ड बैरन ने किया था। शुरुआती दौर में ATM को बैंकोग्राफ के नाम से जाना जाता था। ऐसा माना जाता है कि ATM का इस्तेमाल सर्वप्रथम 27 जून 1967 में लंदन में स्थित “बार्कले बैंक ऑफ इनफील्ड” में किया गया था।

अगर भारत देश की बात की जाए तो यहाँ पर ATM की सुविधा सन 1987 से शुरू हुई थी। भारत का पहला ATM मुम्बई के हांगकांग एंड शंघाई बैंकिंग कारपोरेशन (HSBC) में लगाया गया था।

ATM का उपयोग – Use of ATM

पिछले डेढ़ दशक में ATM ने लोगों की जिंदगी में काफी बदलाव लाकर रख दिया है। जहाँ पहले बैंक से पैसे निकालने के लिए घंटो लाइन में लगा रहना पड़ता था, साथ ही कई प्रकार की औपचारिकता को निभाना पड़ता था, वही ATM के आ जाने से इन परेशानियों से निजात मिल गयी है। इसकी मदद से आप चंद मिनटों में पैसे निकाल सकते हैं। साथ ही ATM 24×7 दिन खुले रहते हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर आप कभी भी, कही भी पैसे निकाल सकते हैं। इसके लिए बैंक खुलने का इंतजार नही करना पड़ता है।

आज के समय मे ATM सिर्फ पैसे की निकासी तक सीमित नही रह गया है, अपितु और भी कई क्षेत्रों में इसका इस्तेमाल बढ़ गया है। ATM की मदद से आप ऑनलाइन टिकट बुकिंग कर सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग करने में भी ATM का इस्तेमाल किया जा सकता है। अब ऑनलाइन बिजली का बिल जमा करना है, या फिर फोन का बिल जमा करना है, हर जगह ATM का इस्तेमाल किया जा सकता है।

ATM से जुड़े कुछ तथ्य – Facts about ATM

  • ऐसा माना जाता है कि ATM के आविष्कारक बैरन इसका पिन 6 अंको का रखना चाहते थे, परन्तु बाद में इनकी पत्नी ने इनको समझाया की 6 अंको का पिन याद करने में लोगो को परेशानी होगी, अतः बाद में बैरन ने इसका पिन 4 अंको का कर दिया, जिसके बाद से अब तक ATM पिन का यही प्रारूप चलता आ रहा है।
  • आंकड़ो की माने तो दुनियाभर में लगभग 30 लाख से ज्यादा ATM मशीन है, जिनमे से लगभग 2.5 लाख मशीन अकेले भारत देश मे ही है।
  • अंटार्कटिका एक ऐसा देश है जहाँ पर मात्र 1 ATM मशीन है।
  • भारत – चीन के बॉर्डर पर आर्मी के लिए बनाया गया ATM दुनिया का सबसे ऊंचा ATM है, जिसकी समुद्रतल से ऊंचाई 14300 फ़ीट है।
  • ब्राजील एक ऐसा देश है जहाँ पर बायोमेट्रिक ATM का इस्तेमाल किया जाता है, इसके अंतर्गत ATM से पैसा निकालने के लिए पिन की जगह फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल किया जाता है। यह पिन की अपेक्षा अधिक सुरक्षित होता है।
  • पैसे निकालने के अलावा गोल्ड निकालने वाली भी ATM मशीन होती है। पहली गोल्ड निकलने वाली मशीन अबुधाबी में लगाई गई थी।

दोस्तों यह थी ATM से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां। आशा करते हैं कि आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा।

Read More:

Note: Hope you find this post about ”ATM Information” useful. if you like this articles please share on Facebook & Whatsapp. and for the latest update download : Gyani Pandit free android App.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top