ब्राज़ील के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ और जानकारी – Brazil Information

ब्राज़ील, अधिकारिक रूप से ब्राज़ील संघीय गणराज्य, दक्षिण अमेरिका और लैटिन अमेरिका का सबसे बड़ा देश है। क्षेत्रफल और जनसँख्या दोनों के हिसाब से यह दुनिया का पाँचवा सबसे बड़ा देश है। और पुतगाल की भाषा को अपनी अधिकारिक भाषा बनाने वाला यह दुनिया का सबसे विशाल देश है। ऐसेही ब्राज़ील के बारेमें जानकारी – Brazil Information हम आपके लिये लेकर आये हैं –

Brazil Information
ब्राज़ील के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ और जानकारी – Brazil Information

पूर्व में अटलांटिक महासागर से घिरे हुए ब्राज़ील का समुद्रतट 7,491 किलोमीटर का है। सभी एक्वाडोर और चिली को छोड़कर सभी दक्षिण अमेरिकन देशो की सीमाए है और ये सीमाये देश के कुल भूमिगत क्षेत्र के 47.3% तक ढंके हुए है। इसकी अद्वितीय पर्यावरणीय विरासत ब्राज़ील को 17 मेगाडायवर्स देशो में से एक बनाती है और वैश्विक स्तर पर भी लोगो ने इसमें अपनी रूचि दिखाई है और ब्राज़ील के पर्यावरण को सुरक्षित रखने की कोशिश की है।

ब्राज़ील में बहुत से आदिवासी राष्ट्र बसे हुए है, लैंडिंग से पहले सन 1500 में पेड्रो अल्वारेस कैब्रेअल ने यह दावा किया की यह जगह पुर्तगाल साम्राज्य की है। 1808 तक जब साम्राज्य की राजधानी को लिस्बन से रिओ दे जनेरिओ में स्थानांतरित किया गया था तब तक ब्राज़ील पुर्तगाल कॉलोनी तक ही सिमित था। 1815 में, कॉलोनी को राज्य पदों के लिए ऊपर उठाया गया और पुर्तगाल, ब्राज़ील और अल्गार्वेस के लोगो के लिए यूनाइटेड किंगडम की स्थापना की गयी। 1822 में ब्राज़ील को आज़ादी मिली और तभी ब्राज़ील साम्राज्य का भी निर्माण किया गया, उस समय यह एक एकात्मक राज्य जिस पर राजशाही और संसदिय प्रणाली से शासन किया जा रहा था। 1824 पहले संविधान का अनुममर्थन करने के बाद द्विसदनीय विधानमंडल की स्थापना की गयी, जिसे वर्तमन में नेशनल कांग्रेस का नाम दिया गया। 1889 में ब्राज़ील राष्ट्रपति गणतंत्र देश बना। इसके बाद 1964 में सत्तावादी सैन्य शासको को ताकत दी गयी और 1985 तक उन्होंने ब्राज़ील पर शासन किया, और ब्राज़ील को एक लोकतांत्रिक संघीय गणराज्य बनाया। संघ, संघीय जिलो से मिलकर ही बना, ब्राज़ील में 26 राज्य और 5,570 म्युनिसिपेलिटी है।

जीडीपी दर के हिसाब से ब्राज़ील की अर्थव्यवस्था दुनिया की नौवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और पी.पी.पी दर के हिसाब से सातवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। BRICS देशो का सदस्य ब्राज़ील, की अर्थव्यवस्था सन 2010 तक सबसे तेज़ी से विकसित होने वाली अर्थव्यवस्था में से एक थी। साथ ही देश की अर्थव्यवस्था में किये गये सुधार से देश ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी नयी पहचान बनाई। ब्राज़ील के राष्ट्रिय बैंको के विकास ने देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही ब्राज़ील यूनाइटेड नेशन, G-20, BRICS, उनसुल, मेर्कोसुल, आर्गेनाईजेशन ऑफ़ अमेरिकन स्टेट, आर्गेनाईजेशन ऑफ़ ल्बेरो-अमेरिकन स्टेट, CPLP और लैटिन यूनियन का संस्थापक सदस्य भी है। लैटिन अमेरिका में ब्राज़ील के पास क्षेत्रीय शक्ति और अंतरराष्ट्रीय अफेयर्स में मध्य शक्ति भी है, और साथ ही कुछ विशेषज्ञों ने ब्राज़ील को शक्तियों के मामले में उभरता हुआ देश भी बताया। तक़रीबन पिछले 150 सालो से ब्राज़ील दुनिया में कॉफ़ी का सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाला देश रहा है।

ब्राज़ील के इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण दिन – Important Dates in Brazil History

1500 –पुर्तगाल वासियों ने यहाँ बसेरा डाला और यह पुर्तगियो का साम्राज्य होने का दावा किया।

1822 – पुर्तगाली राजा के बेटे ने पुर्तगाल से ब्राज़ील के आज़ादी की घोषणा की और खुद को ब्राज़ील साम्राज्य का पहला शासक बनाया।

1888 – गुलामी को समाप्त कर दिया गया। एक साल बाद, ब्राज़ील से राजशाही प्रणाली को भी बाहर निकाला गया और संघीय गणराज्य की स्थापना की गयी। कुछ समय तक, सरकार पर कॉफ़ी की खेती करने वाले यूरोपियन मालिको का बोलबाला था।

1930 – राष्ट्रवादी और विरोधी कम्युनिस्ट गेटुलियो वेर्गास को प्रशासनिक ताकत सौपी गयी, अपने 15 से भी ज्यादा के सत्तावादी शासन काल में देश की औद्योगिक और सामाजिक स्थित में कयी बदलाव कर महत्वपूर्ण सुधार भी किये।

1945 – वेर्गास को तख्तापलट कर गिराया गया और देश में लोकतांत्रिक शासक की दोबारा शुरुवात की गयी।

1960 – देश की राजधानी रियो दे जनेरियो को नये और विकसित शहर ब्रासिलिया में स्थानांतरित किया गया।

1964 – तख्तापलट कर लेफ्ट-विंग प्रेसिडेंट जोओं गौलार्ट को बेदखल किया गया, जिससे दो दशको तक सैन्य शासक की शुरुवात हुई जिसमे बोलने की आज़ादी को दबाया गया और देश के आर्थिक विकास पर ज्यादा ध्यान दिया गया।

1985 – असैन्य सरकार की वापसी।

2002 – प्रसिद्ध लूला, ब्राज़ील के पीला लेफ्ट-विंग प्रेसिडेंट का चुनाव जीते और ब्राज़ील के पहले लेफ्ट-विंग प्रेसिडेंट बने।

2016 – लूला के सहयोगी और उत्तराधिकारी दिलमा रौस्सेफ्फ – को महाभियोग परिक्षण में दोषी पाए जाने के बाद उन्हें प्रेसिडेंट के पद से हटाया गया।

दोस्तों , अगर आपको हमारी ब्राज़ील के बारेमें दी गयी जानकारी पसंद आयी हो, तो और पढिए ब्राज़ील के बारेमें और भी कुछ रोचक बातें – Interesting Facts about Brazil जिन बातों को पढ़कर आप हैरान रह जाओंगे।

Read More –

I hope these “Brazil Information in Hindi” will like you. If you like these
“Brazil Information in Hindi with History” then please like our facebook page & share on whatsapp. and for latest update download : Gyani Pandit free android App

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top