बी. फार्म शिक्षाक्रम की विस्तारपूर्वक जानकारी

B Pharmacy Course Details in Hindi

प्राचीन युग से देश और दुनिया मे चिकित्सा शास्त्र (Medical Science) के क्षेत्र मे विभिन्न तरीके का संशोधन हुआ है। इसमे मरीजो का इलाज करने हेतू ना केवल पद्धती विकसित की गई, बल्की रोग निवारण के लिये विशिष्ट प्रकार की दवाओ (Medicine) का भी संशोधन हुआ था।कालांतर मे जैसे जैसे विज्ञान ने विकास किया उसके अनुपात मे बढते संशोधन को आम जन मानस तक पहुचाने हेतू इस जानकारी को शिक्षा क्रम मे स्थान मिल गया।

आजके आधुनिक युग मे चिकित्सा शास्त्र और दवाईयो संबंधी ज्ञान को प्रमुखता से शिक्षा क्रम मे स्थान प्राप्त है, जिसमे विभिन्न तरह के शिक्षाक्रम के विकल्प मौजूद है। बात करे दवाईयो से जुडे शिक्षाक्रम की तो इनमे डिप्लोमा,स्नातक, स्नातकोत्तर स्तर के शिक्षाक्रम आम तौर पर पाये जाते है, जैसा के डी.फार्म (D. Pharmacy – डिप्लोमा इन फार्मसी), बी.फार्म (B. Pharmacy बैचलर इन फार्मसी), एम.फार्म (M. Pharmacy मास्टर इन फार्मसी) इत्यादी।

इस महत्वपूर्ण लेख मे आप बैचलर ऑफ फार्मसी यानी के दवाई शास्त्रके स्नातक स्तर के शिक्षा क्रम के बारे मे विस्तार से जानकारी हासिल कर पायेंगे। जो छात्र इस शिक्षा क्रम मे रुची रखते है या फिर इसे करने की सोच रहे है, उन सभी के लिये ये लेख काफी अनमोल मार्गदर्शन के तौर पर काम करेगा।

बी. फार्म शिक्षाक्रम की विस्तारपूर्वक जानकारी – B Pharmacy Course Details in Hindi

B Pharmacy Course Details in Hindi
B Pharmacy Course Details in Hindi

बी. फार्म का फुल फॉर्म और मतलब क्या होता है? – What is Full Form And Meaning of B.Pharm

बी.फार्म का फुल फॉर्म बैचलर ऑफ फार्मसी (Bachelor of Pharmacy) होता है, जो के दवाई संबंधी स्नातक स्तर का शिक्षाक्रम होता है।इस शिक्षाक्रम मे छात्रो को अधिकतर दवाईयो के निर्माण संबंधी बुनियादी चीजो का ज्ञान प्रदान किया जाता है, जिसमे विभिन्न विषयो को पाठ्यक्रम मे शामिल किया हुआ होता है।

हर प्रकार के दवाई को बनाने के लिये लगने वाले रसायन, स्थूल घटक, रासायनिक क्रिया, विभिन्न उपकरण तथा प्रक्रिया  इत्यादी संबंधी जानकारी भी इस शिक्षा क्रम के तहत छात्रो को दी जाती है।

शिक्षाक्रम बी.फार्म का अवधी – B Pharmacy Course Duration

आम तौर पर ये ४ साल का शिक्षा क्रम होता है, जिसमे सेमिस्टर पैटर्न तथा सालाना परीक्षा का भी प्रावधान होता है। ये सभी चीजे युनिवर्सिटी के तहत निर्धारित होती है, इसलिये कुछ जगह पर सेमिस्टर पैटर्न होता है जिसमे हर छह माह मे परीक्षा होती है। या फिर कुछ महाविद्यालयो मे
सालाना परीक्षा ली जाती है।

मुख्य रूप से आपको कम से काम चार साल इस कोर्स को देना अनिवार्य होता है, जिसमे आपका अधिक बार असफल होना मतलब कोर्स की अवधी को बढाना होता है।

शिक्षा शुल्क – B Pharma Fees

चार साल के इस शिक्षाक्रम को पुरा करने के लिये आपको निजी शिक्षा संस्था या महाविद्यालय(Private Institution or College) मे लगभग ५ लाख तक खर्च लगता है, वही सार्वजनिक महाविद्यालय(Government College) मे आपको ४ लाख से कम खर्चे मे ये शिक्षा प्राप्त हो जाती है।

बी.फार्म मे प्रवेश लेने हेतू पात्रता – B Pharm Course Eligibility

बी.फार्म शिक्षाक्रम मे प्रवेश हेतू प्राथमिक पात्रता न्यूनतम बारवी कक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक होता है, इसमे आप मुख्यतः विज्ञान धारा के छात्र होने चाहिये। विज्ञान धारा मे बारवी कक्षा या तो भौतिक विज्ञान, गणित, रसायन विज्ञान इन विषयो के ग्रुप के साथ उत्तीर्ण करना आवश्यक होता है, या फिर भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान इन विषयो के ग्रुप के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य होता है।

न्यूनतम ५० प्रतिशत अंको के साथ बारवी कक्षा उत्तीर्ण करना जिसमे आवश्यक होता है, वही दुसरे ओर प्रवेश हेतू इच्छुक छात्र ने पूर्व मे ली जाने वाली पात्रता परीक्षा (Entrance Test) जैसे के एम.इ.टी, बीटसॅट,एन.आय.पी.इ.आर जे.इ.इ, के.सी.इ.टी(केरला कॉमन एंट्रेंस टेस्ट), महा सी.इ.टी (महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) को उत्तीर्ण करना आवश्यक होता है।

यहा सबसे महत्वपूर्ण ये चीज होती है के आपने बारवी कक्षा किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण करना परम आवश्यक होता है, तभी आप प्रवेश हेतू पात्र कहलाते हो।

जिन छात्रो ने डिप्लोमा इन फार्मसी का कोर्स पहले से पुरा किया होता है, उन्हे बैचलर इन फार्मसी शिक्षाक्रम के लिये द्वितीय वर्ष (तृतीय सेमिस्टर) के लिये सीधा प्रवेश दिया जाता है।

बी.फार्म शिक्षाक्रम का पाठ्यक्रम/ संपूर्ण विषय – B Pharm Course Subjects

  • प्रथम साल- B Pharm First Year Syllabus

सेमिस्टर- १ (Semester -1)

  1. ह्यूमन एनाटॉमी एंड फिजियोलॉजी१ – थ्योरी
  2. ह्यूमन एनाटॉमी एंड फिजियोलॉजी – प्रॅक्टिकल
  3. कम्युनिकेशन स्किल्स -थ्योरी
  4. रेमेडियल बायोलॉजी / रेमेडियल मॅथेमॅटिक्स – थ्योरी
  5. फार्मास्युटिकल एनालिसिस१ – प्रॅक्टिकल
  6. कम्युनिकेशन स्किल्स – प्रॅक्टिकल
  7. फार्मास्युटिकल एनालिसिस १ – थ्योरी
  8. फार्मास्यूटिकल इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री- थ्योरी
  9. फार्मास्युटिक्स१ – थ्योरी
  10. फार्मास्यूटिकल इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री – प्रॅक्टिकल
  11. फार्मास्युटिक्स१ – प्रॅक्टिकल
  12. रेमेडियल बायोलॉजी – प्रॅक्टिकल

सेमिस्टर- २ ( Semester -2)

  1. ह्यूमन एनाटॉमी एंड फिजियोलॉजी २ – थ्योरी
  2. बायोकेमिस्ट्री – थ्योरी
  3. कंप्यूटर ऍप्लिकेशन इन फार्मसी – थ्योरी
  4. बायोकेमिस्ट्री- प्रॅक्टिकल
  5. फार्मास्यूटिकल र्गेनिक केमिस्ट्री १ – प्रॅक्टिकल
  6. फार्मास्यूटिकल ऑर्गेऑनिक केमिस्ट्री १ – थ्योरी
  7. पैथोफिज़ियोलॉजी – थ्योरी
  8. ह्यूमन एनाटॉमी एंड फिजियोलॉजी २ – प्रॅक्टिकल
  9. एनवायर्नमेंटल साइंस- थ्योरी
  10. कंप्यूटर ऍप्लिकेशन इन फार्मसी – प्रॅक्टिकल

द्वितीय साल – B Pharmacy 2nd Year Syllabus

सेमिस्टर – ३ ( Semester – 3)

  1. फार्मास्यूटिकल ऑर्गेनिक केमिस्ट्री २ – थ्योरी
  2. फार्मास्यूटिकल माइक्रोबायोलॉजी – थ्योरी
  3. फार्मास्यूटिकल ऑर्गेनिक केमिस्ट्री २ – प्रॅक्टिकल
  4. फार्मास्यूटिकल माइक्रोबायोलॉजी- प्रॅक्टिकल
  5. फार्माकोग्नॉसी और फाइटोकेमिस्ट्री – प्रॅक्टिकल
  6. फिजिकल फार्मास्यूटिक्स१ – थ्योरी
  7. फार्मास्युटिकल इंजीनियरिंग – थ्योरी
  8. फिजिकल फार्मास्यूटिक्स१ – प्रॅक्टिकल
  9. फार्मास्युटिकल इंजीनियरिंग- प्रॅक्टिकल

सेमिस्टर- ४ ( Semester – 4)

  1. फार्मास्यूटिकल ऑर्गेनिक केमिस्ट्री ३- थ्योरी
  2. मेडिसिनल केमिस्ट्री १ – थ्योरी
  3. फार्माकोलॉजी १ – थ्योरी
  4. फार्माकोलॉजी १ – प्रॅक्टिकल
  5. फार्माकोग्नॉसी और फाइटोकेमिस्ट्री१ – थ्योरी
  6. फिजिकल फार्मास्यूटिक्स२ – थ्योरी
  7. मेडिसिनल केमिस्ट्री १ – प्रॅक्टिकल
  8. फिजिकल फार्मास्यूटिक्स- प्रॅक्टिकल
  • तृतीय साल- Third Year

सेमिस्टर – ५ ( Semester – 5)

  1. मेडिसिनल केमिस्ट्री २ – थ्योरी
  2. फार्माकोग्नॉसी और फाइटोकेमिस्ट्री२ – प्रॅक्टिकल
  3. फार्मास्युटिकल जुरीअसप्रूडेंस – थ्योरी
  4. फार्माकोलॉजी२ – प्रॅक्टिकल
  5. हर्बल ड्रग टेक्नोलॉजी – प्रॅक्टिकल
  6. इंडस्ट्रियल फार्मसी १ – थ्योरी
  7. फार्माकोग्नॉसी और फाटोइकेमिस्ट्री२ – थ्योरी
  8. फार्माकोलॉजी२ – थ्योरी
  9. इंडस्ट्रियल फार्मसी १ – प्रॅक्टिकल

सेमिस्टर – ६ ( Semester – 6)

  1. मेडिसिनल केमिस्ट्री ३ – थ्योरी
  2. हर्बल ड्रग टेक्नोलॉजी- थ्योरी
  3. फार्मास्युटिकल बायोटेक्नोलॉजी – थ्योरी
  4. फार्माकोलॉजी३ – प्रॅक्टिकल
  5. फार्माकोलॉजी३ – थ्योरी
  6. बायोफर्मासुटिक्स और फार्माकोकाइनेटिक्स – थ्योरी
  7. क्वॉलिटी एशुरंस – थ्योरी
  8. मेडिसिनल केमिस्ट्री ३ – प्रॅक्टिकल
  • चतुर्थ साल – Fourth Year

सेमिस्टर – ७ ( Semester – 7)

  1. फार्मास्युटिकल एनालिसिस- ३
  2. फार्माकोकाइनेटिक्स और बायोफार्मासूटिक्स- १
  3. फार्माकोलॉजी- ४
  4. फार्मास्युटिकल टेक्नोलॉजी प्रॅक्टिकल- ४
  5. फार्माकोलॉजी प्रॅक्टिकल४
  6. फार्मास्युटिकल टेक्नोलॉजी ४
  7. फार्माकोग्नॉसी- ४
  8. फार्मास्युटिकल एनालिसिस प्रॅक्टिकल- ३
  9. फार्माकोग्नॉसी प्रैक्टिकल- ५

सेमिस्टर- ८ ( Semester – 8)

  1. मेडिसिनल केमिस्ट्री – ४
  2. फार्माकोकाइनेटिक्स और बायोफार्मासूटिक्स- २
  3. फार्माकोग्नॉसी-५
  4. फार्माकोकाइनेटिक्स
  5. फार्माकोग्नॉसी प्रॅक्टिकल-६
  6. फार्मास्युटिकल टेक्नोलॉजी- ५
  7. क्लीनिकल फार्मसी
  8. मेडिसिनल केमिस्ट्री प्रॅक्टिकल- ४
  9. बायोफार्मास्यूटिकल्स
  10. क्लिनिकल फार्मसी प्रॅक्टिकल

बी.फार्मसी मे प्रवेश लेने हेतू प्रक्रिया – B Pharmacy Admission Process

बी.फार्मसी के लिये ली जाने वाली पात्रता परीक्षा के नतिजे आने के बाद इस शिक्षाक्रम मे प्रवेश हेतू महाविद्यालयो मे प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाती है। जिसमे प्राप्त अंको के आधार पर हर महाविद्यालयो मे छात्रो की लिस्ट जारी की जाती है, तथा अंको के श्रेणी अनुसार प्रवेश दिया जाता है।

जिन छात्रो ने इस शिक्षा क्रम मे डिप्लोमा किया हुआ रहता है, उन्हे भी सिधे द्वितीय वर्ष मे प्रवेश दिया जाता है। कुछ निजी महाविद्यालय ऐसे भी होते है जो केवल मात्र कक्षा १२ वी के प्राप्त अंको के आधार पर भी इस शिक्षा क्रम हेतू प्रवेश देते है, जिन्हे किसी भी पात्रता परीक्षा की जरुरत नही लगती।

बी.फार्मसी के उत्कृष्ट सरकारी एवं निजी महाविद्यालय – B Pharmacy College

  1. जामिया हमदर्द, नई दिल्ली (B Pharmacy Colleges in Delhi)
  2. पंजाब युनिवर्सिटी, चंदिगढ (B Pharmacy Colleges in Chandigarh)
  3. अन्नामलाई युनिवर्सिटी, अन्नामलाई नगर (Annamalai University)
  4. इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी, मुंबई (B Pharmacy Colleges in Mumbai)
  5. बनास्थली युनिवर्सिटी,पुणे (B Pharmacy Colleges in Pune)
  6. बिट्स पिलानी
  7. मणिपाल कॉलेज ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंस ,मणिपाल (B Pharmacy College in Manipal)
  8. बिर्ला तकनिकी संस्थान, रांची (B Pharma College in Ranchi)
  9. जे.एस.एस कॉलेज ऑफ फार्मसी ,उटी – तमिलनाडू (B Pharmacy Colleges in Tamilnadu)
  10. महाराजा सयाजीराव युनिवर्सिटी, वडोदरा (B Pharmacy Colleges in Vadodara)
  11. अमिटी युनिवर्सिटी
  12. अमृता स्कूल ऑफ फार्मसी, कोची (B Pharm Colleges in Kochi)
  13. एस.आर.एम विज्ञान और तकनिकी संस्थान ,चेन्नई (B Pharmacy Colleges in Chennai)
  14. पूना कॉलेज ऑफ फार्मसी
  15. सिंहगड कॉलेज ऑफ फार्मसी
  • बी. फार्मसी के लिये महाराष्ट्र की सरकारी शिक्षा संस्थाये – B Pharmacy Govt Colleges in Maharashtra
  1. गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ फार्मसी, औरंगाबाद – महाराष्ट्र
  2. शिवाजी युनिवर्सिटी, कोल्हापूर- महाराष्ट्र
  3. राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज युनिवर्सिटी,नागपूर- महाराष्ट्र
  4. सावित्रीबाई फुले पुणे युनिवर्सिटी – पुणे, महाराष्ट्र
  5. संत गाडगेबाबा अमरावती युनिवर्सिटी ,अमरावती – महाराष्ट्र
  6. गोंडवाना युनिवर्सिटी, गडचिरोली – महाराष्ट्र
  7.  कवियत्री बहिणाबाई चौधरी उत्तर महाराष्ट्र युनिवर्सिटी
  8. स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाडा युनिवर्सिटी
  9. डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाडा युनिवर्सिटी

बी.फार्मसी शिक्षाक्रम के बाद उच्च शिक्षा के विकल्प – After B.pharm Courses

जैसा के बी.फार्मसी एक ग्रेज्यूएशन स्तर का शिक्षा क्रम होता है जिसे पुरा करने के बाद अगर आपको आगे उच्च शिक्षा हासिल करना है, तो मास्टर इन फार्मसी यानी के एम.फार्म शिक्षा क्रम का चयन आप कर सकते है।

इसके अलावा निचे दिये गये शिक्षाक्रम का चुनाव आप कर सकते है, जैसा के ;

  1. एम.बी.ए
  2. मास्टर इन कॉस्मेटिक टेक्नोलॉजी
  3. एम.एस.सी इन फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री
  4. एम.बी.ए इन फार्मास्यूटिकल मैनेजमेंट
  5. ड्रग मैनेजमेंट स्टोअर कोर्स
  6. पोस्ट ग्रेज्यूएशन डिप्लोमा इन फार्मास्यूटिकल मैनेजमेंट

बी.फार्म के बाद सरकारी रोजगार के विकल्प – After B Pharmacy Govt Jobs

बी फार्म शिक्षाक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद सार्वजनिक क्षेत्र मे कुछ खास पदो पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होते है ,जैसे के ;

  1. सरकारी अस्पताल मे फार्मासिस्ट
  2. ड्रग इन्स्पेक्टर
  3. सरकारी वैज्ञानिक
  4. महविद्यालय के अध्यापक
  5. क्वालिटी कंट्रोल असोशिएट
  6. मेडिकल ट्रान्सस्क्रिप्शनिस्ट
  7. ड्रग थेरापिस्ट
  8. ड्रग टेक्नीशियन
  9. भारतीय सेना मे मेडिकल असिस्टेंट

इत्यादी विभिन्न प्रकार के सरकारी नौकरी के विकल्प सामने आते है।

निजी क्षेत्र मे रोजगार के विकल्प – Job after B.Pharm

निजी क्षेत्र मे बहूत से फार्मास्यूटिकल कंपनीयो मे रोजगार के विकल्प होते है,जैसे के ;

  1. लुपिन
  2. सिपला
  3. पिरामल
  4. पि फ़िज़ेर
  5. ऐबवी
  6. ग्लैक्सो स्मिथ क्लाइन
  7. जॉनसन एंड जॉनसन
  8. एमजेन
  9. मेर्क
  10. सन फार्मास्यूटिकल
  11. अरबिंदो फार्मा इत्यादी।

उपर दिये गये कंपनीयो मे सेल्स एक्सेक्यूटिव्ह, मार्केटिंग मैनेजर इत्यादी पदो पर नौकरी के अवसर उपलब्ध होते है।

इसके अलावा खुद्की फार्मसी शुरू कर स्वतंत्र व्यवसाय का विकल्प भी यहा उपलब्ध होता है।

शिक्षा क्रम बी.फार्मसी करने के बाद सैलरी – B Pharmacy Salary,

जैसा के इस कोर्स को करने के बाद सरकारी तथा निजी क्षेत्र मे विभिन्न रोजगार के अवसर उपलब्ध होते है,जिसमे ३ लाख से १० लाख तक का सालाना सैलरी होता है। हालाकि ये सैलरी पद अनुसार होती है, जिसमे सरकारी और निजी क्षेत्र मे रोजगार के अनुरूप इसमे अंतर आता है।

बी.फार्मसी के बाद सरकारी परीक्षा के विकल्प – Government Exams after B Pharmacy

  1. ड्रग इन्स्पेक्टर
  2. ड्रग एनालिस्ट
  3. सरकारी कॉलेज पर अध्यापक हेतू परीक्षा

सरकारी पदो हेतू इत्यादी परीक्षा के विकल्प यहा सामने आते है, जिनके द्वारा सफलता हासिल कर अच्छे भविष्य का निर्माण होता है।

इस तरह बी.फार्मसी कोर्स के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी आपको दी गई है, जिसका आपको इस क्षेत्र मे भविष्य निर्माण हेतू अवश्य लाभ होगा।आशा करते है दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी, हमसे जुडे रहने के लिये धन्यवाद।………………

इस विषय पर अधिकतर बार पुछे गये सवाल – FAQ

१. बी.फार्म शिक्षाक्रम कितने सालो का होता है?

जवाब: ४ साल का।

२. मुझे बी.फार्म के लिये प्रवेश लेना है तो क्या मै दसवी के बाद इस शिक्षा क्रम मे प्रवेश ले सकता हु ?

जवाब: नही।

३. बी. फार्म मे प्रवेश हेतू न्यूनतम शिक्षा की पात्रता क्या होती है?

जवाब: बारवी कक्षा विज्ञान धारा से उत्तीर्ण करना आवश्यक होता है ,जिसमे भौतिक विज्ञान, गणित, रसायन विज्ञान इन विषयो के ग्रुप के साथ १२ वी उत्तीर्ण करना आवश्यक होता है, या फिर भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान इन विषयो के ग्रुप के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य होता है।

४. क्या मुझे बी.फार्म मे प्रवेश हेतू पात्रता परीक्षा देना अनिवार्य है?

जवाब: हा।

५. बी.फार्म के बाद उच्च शिक्षा के विकल्प क्या होते है?

जवाब:  एम.फार्म, एम.बी.ए , एम.एस.सी इन फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री इत्यादी। अधिक जानकारी के लिये पुरा लेख अवश्य पढे।

६. मुझे बी.फार्म करने के लिये कितना खर्च आयेगा?

जवाब: सरकारी महाविद्यालय मे ४ लाख के अंदर ये शिक्षा पुरी होती है ,वही निजी संस्था से लगभग ५ लाख तक का खर्च आता है।

७. क्या मै बी.फार्म की शिक्षा करने के बाद खुद्की फार्मसी का व्यवसाय शुरू कर सकता हु?

जवाब: हा।

८. गणित विषय बी.फार्म के प्रवेश हेतू १२ वी कक्षा मे होना अनिवार्य होता है?

जवाब: नही।

९. बी.फार्म कौनसे स्तर का शिक्षाक्रम होता है?

जवाब: स्नातक या ग्रेज्यूएशन स्तर।

१०. बी.फार्म का फुल फॉर्म क्या होता है?

जवाब: बैचलर ऑफ फार्मसी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top