बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स कोर्स के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

BFA Course Details in Hindi

अक्सर हमे बचपन से ही बहूत से बच्चो मे विभिन्न कला एवं प्रतिभाओ की झलक देखने को मिलती है। जैसे के कुछ बच्चो को नृत्य करने का, या फिर अन्य कुछ बच्चो को पाठशाला मे खास मौको पर भाषण देना या फिर चित्र बनाना काफी पसंद होता है। इसके अतिरिक्त कुछ बच्चो को संगीत मे रुची होती है, जैसे के गाने को गाना या फिर संगीत से जुडे साधन बजाना इत्यादी।

आज के दौर के आधुनिक शिक्षा मे विभिन्न कलाओ से जुडे विषयो पर आधारित शिक्षाक्रम को करियर का हिस्सा बनाकर स्थान दिया गया है। जिसमे छात्र आगे बढकर सुनहरे भविष्य का निर्माण कर सकते है।

यहा एक बात महत्वपूर्ण होती है की छात्रो को उनके मनपसंद कला के क्षेत्र मे उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिल जाता है। बात करे ललित कला से जुडे शिक्षा क्रम की तो इसमे पेंटिंग, नृत्यकला, मूर्तीकला, फोटोग्राफी इत्यादी का समावेश होता है।

इस खास लेख मे आप फाईन आर्ट्स यानि के ललित कला से जुडे उच्च शिक्षा डिग्री, मतलब की बैचलर डिग्री बी.एफ.ए की जानकारी हासिल कर पायेंगे।अगर आपको इस शिक्षा क्रम मे सचमे दिलचस्पी है, तो ये लेख आपको अवश्य मार्गदर्शनकारी सिद्ध होगा, जिसमे आपके मनमे इस कोर्स को लेकर अगर कोई शंकाए है तो उनका समाधान भी मिल पायेगा।

बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स कोर्स के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी – BFA Course Details in Hindi

BFA Course Details in Hindi
BFA Course Details in Hindi

बी.एफ.ए का फुल फॉर्म या मतलब क्या होता है? – BFA Course Full Form And What is B.F.A

बी.एफ.ए का फुल फॉर्म यानि के मतलब बैचलर ऑफ फाईन आर्ट्स होता है, जो के ललित कला मे स्नातक या ग्रेज्यूएशन स्तर का शिक्षा क्रम होता है। इस शिक्षाक्रम मे आपको विभिन्न कलाओ को सिखकर भविष्य मे व्यावसायिक तौर पर काम करने का, या फिर किसी कला संबंधी अकादमी मे शिक्षक के तौर पर काम करने का विकल्प मिल पाता है।

नविनीकरण के इस युग मे जिन लोगो को विभिन्न कलाओ पर आधारित नई चिजे बनाने का, या फिर नये विचारो को कलात्मक कल्पना के माध्यम से हकीकत मे उतारने का कौशल्य होता है।

ऐसे लोगो के लिये इस क्षेत्र मे रोजगार पूरक काफी अच्छी संभावनाये निर्मित होती है। जिसमे इस शिक्षा क्रम को करना उनके लिये मिल का पत्थर साबित हो सकता है।

बी.एफ.ए कोर्स हेतू शिक्षा शुल्क – B.F.A Course Fees

इस शिक्षाक्रम के साथ अगर आपको ग्रेज्यूएशन स्तर की शिक्षा प्राप्त करना है तो, अवसतन शिक्षा शुल्क तीन लाख तक आता है। जिसमे आपके महाविद्यालय का चयन, शिक्षा के लिये अन्य शहर जाकर रहना इत्यादी चिजे भी एक हद तक मायने रखती है।

क्योंकी अन्य चिजे शिक्षा शुल्क के साथ अतिरिक्त तौर पर इस खर्च के साथ जुड जाती है।

कुल मिलाके इस कोर्स को करने के लिये आने वाले खर्च मे अन्य खर्च जोडकर हर एक छात्र को आनेवाले खर्च मे थोडा बहूत अंतर हो सकता है।

बी.एफ.ए कोर्स की अवधी – B.F.A Course Duration

बी.एफ.ए कोर्स की अवधी ३ से ४ साल तक की होती है, जिसमे बहूत बार छात्र स्पेशलायझेशन के हिसाब से विषयो का चयन करते है। इस स्थिती मे कोर्स का अवधी न्यूनतम ३ साल से अधिकतम ४ साल तक बढ सकता है, सामान्य स्थिती मे आपको यहा ये समझना है के आपको किन विषयो के साथ ये शिक्षा क्रम को पुरा करना है।

उसी पर आपका शिक्षाक्रम अवधी निर्भर होता है, जो के अंतिमत: विषयो का चयन आपका स्वतंत्र निर्णय होता है।इस शिक्षाक्रम को छात्र ऑनलाईन, फुल टाईम, पार्ट टाईम या फिर मुक्त शिक्षा व्यवस्था के अंतर्गत भी पुरा कर सकते है।

बी.एफ.ए मे स्पेशलायझेशन के विषय – B.F.A Course Subjects

जैसा के बी.एफ.ए कोर्स को छात्र विभिन्न विषयो के स्पेशलायझेशन के साथ पुरा कर सकते है, ऐसे ही विषयो की लिस्ट आपकी जानकारी के लिये निचे दी गई है।

  1. ग्राफ़िक डिजाइनिंग
  2. इलुस्ट्रेशन
  3. ड्रामा एंड थिएटर
  4. कार्टूनिंग
  5. टेक्सटाइल डिज़ाइन
  6. कैलीग्राफी
  7. फोटोग्राफी
  8. म्यूजिक
  9. डांस
  10. पॉटरी एंड सिरेमिक्स
  11. प्रिंट मेकिंग
  12. स्कल्पचर
  13. प्लास्टिक आर्ट्स
  14. पेंटिंग
  15. डिजिटल आर्ट्स
  16. एप्लाइड आर्ट्स, इत्यादी।

बी.एफ.ए शिक्षाक्रम के कुछ अनिवार्य विषय – B.F.A Compulsory Subjects.

इस शिक्षाक्रम मे छात्र अगर स्पेशलायझेशनकरते है तो, फिर भी उन्हे कुछ अनिवार्य विषय को पढना होता है। ऐसेही कुछ विषयो को निचे दिया गया है,जिनको जानकर आपको इस शिक्षाक्रम के बारे मे अधिक जानकारी हासिल हो जायेगी।

  1. आर्ट हिस्ट्री
  2. इंग्लिश
  3. हिंदी
  4. पंजाबी
  5. हेल्थ एजुकेशन
  6. एनवायर्नमेंटल स्टडीज
  7. कल्चरल हिस्ट्री ऑफ़ इंडिया
  8. बेसिक कंप्यूटर फंडामेंटल्स
  9. एस्थेटिक्स
  10. मार्केट रिसर्च
  11. म्यूरल
  12. विजुअल ग्राफिक्स
  13. ह्यूमन वैल्यूज एंड प्रोफेशनल एथिक्स
  14. डिज़ाइन एंड कम्युनिकेशन प्रैक्टिस

प्रैक्टिकल के विषय – B.F.A Practical Subjects. 

  1. पेंटिंग
  2. प्रिंट मेकिंग
  3. लैटरिंग लेआउट
  4. २ डी आर्ट्स एंड डिज़ाइन
  5. जोमेट्री पर्सपेक्टिव
  6. स्केचिंग एंड ड्रॉइंग।
  7. क्ले मॉडलिंग एंड स्कल्पचर
  8. विज़ुअल आर्ट्स प्रोसेस एंड प्रैक्टिसेस
  9. एडवरटाइजिंग आर्ट
  10. मार्केट रिसर्च
  11. कंपोझिशन, इत्यादी

उपर दिये गये विषयो मे स्थानिक भाषा के हिसाब से शिक्षाक्रम मे भाषा का चयन करने का प्रावधान होता है, जो के राज्य एवं प्रांतिक भाषा के अनुसार निर्भर होता है।

बी.एफ.ए प्रवेश हेतू पात्रता – BFA Course Eligibility.

बी.एफ.ए शिक्षाक्रम मे प्रवेश हेतू न्यूनतम शिक्षा पात्रता १२ वी कक्षा उत्तीर्ण अनिवार्य होता है। इसमे आपने किसी भी शिक्षा धारा से न्यूनतम ५० प्रतिशत अंको से १२ वी कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य होता है।

बी.एफ.ए पात्रता परीक्षा – B.F.A Entrance Exam

जैसा के कुछ मानक प्राप्त उच्च स्तर के महाविद्यालय इस शिक्षाक्रम मे प्रवेश हेतू पात्रता परीक्षा का आयोजन करते है। जिसके अंतर्गत निचे दी गई पात्रता परीक्षाए ली जाती है, जैसे के;

  1. बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम
  2. यु.पी.इ.एस डी.ए.टी
  3. दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम
  4. जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम
  5. जे.एम.आई एंट्रेंस एग्जाम, इत्यादी।

बी.एफ.ए शिक्षा क्रम हेतू महाविद्यालय/संस्था / युनिवर्सिटी – Top Colleges And Universities For B.F.A

1. मुंबई मे महाविद्यालय/युनिवर्सिटी – B.F.A. Colleges in Mumbai

  1. मुंबई युनिवर्सिटी
  2. अमीटी युनिवर्सिटी
  3. गरवारे इंस्टिट्यूट ऑफ़ करियर एजुकेशन एंड डेवलपमेंट
  4. वसंतदादा पाटील प्रतिष्ठान कॉलेज ऑफ इंजिनीरिंग एंड विजुअल आर्ट्स
  5. रचना संसद स्कूल ऑफ डिजाईन
  6. नालंदा डान्स रिसर्च सेंटर
  7. सर जे.जे इंस्टिट्यूट ऑफ एप्लाइड आर्ट्स
  8. सर जे.जे स्कूल ऑफ आर्ट्स
  9. छत्रपती शिवाजी महाराज युनिवर्सिटी, नवी मुंबई

2. पुणे के महाविद्यालय/युनिवर्सिटी – B.F.A. Colleges in Pune

  1. तिलक महाराष्ट्र युनिवर्सिटी
  2. सावित्रीबाई फुले पुणे युनिवर्सिटी
  3. एफ.ए.डी इंटरनेशनल
  4. भारती विद्यापीठ डीम्ड युनिवर्सिटी
  5. विश्वकर्मा क्रिएटिव्ह कॉलेज
  6. एम.आई.टी वर्ल्ड पीस युनिवर्सिटी
  7. भारती कला महाविद्यालय
  8. सिमेदू स्कूल ऑफ प्रो एजुकेशन
  9. एम.आई.टी डिजाईन एंड टेक्नोलॉजी

3. बंगलोर के महाविद्यालय/युनिवर्सिटी – B.F.A. Colleges in Bangalore

  1. सृष्टि इंस्टिट्यूट ऑफ़ आर्ट, डिज़ाइन एंड टेक्नोलॉजी
  2. बंगलोर युनिवर्सिटी

4. नागपूर के महविद्यालय/ युनिवर्सिटी – B.F.A. Colleges in Nagpur

  1. राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज युनिवर्सिटी
  2. कविकुलगुरू कालिदास संस्कृत युनिवर्सिटी

भारत के अन्य महाविद्यालय/ युनिवर्सिटी – All India Colleges And Universities For B.F.A

  1. कमला नेहरू कॉलेज फॉर वुमेन – कपुरथला
  2. निम्स युनिवर्सिटी, जयपूर
  3. पटना युनिवर्सिटी – पटना
  4. धिरेन्द्र महिला महाविद्यालय – वाराणसी
  5. युनिवर्सिटी ऑफ लखनउ – लखनउ
  6. डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाडा युनिवर्सिटी- औरंगाबाद
  7. अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय – भोपाल
  8. छत्रपती शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी – कानपूर
  9. चंदिगढ युनिवर्सिटी
  10. पंजाब युनिवर्सिटी लव्हली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी
  11. जामिया मिलीया इस्लामिया
  12. अलिगढ मुस्लीम युनिवर्सिटी,इत्यादी।

बी.एफ.ए एप्लाइड आर्ट्स करने के बाद रोजगार के अवसर – B.F.A Applied Art Job Opportunities

निचे हमने इस शिक्षाक्रम को पुरा करने के बाद उपलब्ध होने वाले रोजगार संबंधी अवसर की जानकारी दी है।

  1. स्कूल एवं महाविद्यालय मे तथा आर्ट स्टुडीओ मे आर्ट्स टीचर के तौर पर काम करने का मौका मिल जाता है।
  2. एडवरटाइजिंग कंपनी, पब्लिशिंग हाउस, प्रिंट मेकिंग कंपनी, एनिमेशन से जुडे क्षेत्र इत्यादी मे एनिमेटर, एडिटर, ग्राफिक डिजाईनर, विजुलाइजर, कम्पोझिटर, ले आउट डिजाईनर आदि पदो पर काम करने का मौका मिलता है।
  3. सार्वजनिक क्षेत्र मे भी इस शिक्षा क्रम को पुरा करने के बाद रोजगार के अवसर होते है। साथ साथ मिडिया एंड पब्लिक रिलेशन, आई.टी कंपनीयो मे, फोटोग्राफी के क्षेत्र मे, फैशन हाउस इत्यादी मे भी रोजगार संबधी अवसर उपलब्ध हो जाते है।

शिक्षाक्रम बी.एफ.ए को पुरा करने के बाद पे स्केल/ सैलरी – B.F.A Salary

जैसा के इस कोर्स को पुरा करने के बाद निजी और सार्वजनिक दोनो भी क्षेत्र मे रोजगार के अवसर उपलब्ध होते है, इस स्थिती मे आपके रोजगार के क्षेत्र एवं पद अनुसार सैलरी दी जाती है। हालाकि सालाना ४ लाख से लेकर ६ लाख तक का सैलरी पैकेज इस शिक्षक्रम पुरा करने वाले लोगो को मिल जाता है।

इस तरह आपको बी.एफ.ए कोर्स के बारे मे संपूर्ण जानकारी हमने यहा दी है, जिसे पढने के बाद अगर आपको इस शिक्षा क्रम का चयन करना है तो जरूर मदद मिलेगी।

हमे आशा है इस लेख को पढने के बाद अगर आपके मनमे जो भी शंकाए इस शिक्षा क्रम को लेकर थी उसका अवश्य समाधान मिल गया होगा। तथा आप अन्य लोगो तक इस जानकारी को साझा कर उन तक इस मार्गदर्शन को पहुचायेंगे।

अधिक विषय को पढने हेतू हमारे अन्य विषय पर बने लेख अवश्य पढे, हमसे जुडे रहने के लिये धन्यवाद।……………………

इस विषय पर अधिकतर बार पुछे गये सवाल – FAQ

१. मुझे बी.एफ.ए कोर्स करना है तो क्या कक्षा १० वी के बाद मै प्रवेश ले सकता हु?

जवाब: नही, इस कोर्स मे प्रवेश हेतू न्यूनतम १२ वी कक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होता है।

२. बी.एफ.ए का फुल फॉर्म क्या होता है?

जवाब: बैचलर ऑफ फाईन आर्ट्स।

३. क्या मै फाईन आर्ट्स के स्नातक की शिक्षा स्पेशलायझेशन के साथ कर सकता हु?

जवाब: हा।

४. बी.एफ.ए करने के बाद क्या सार्वजनिक क्षेत्र मे नौकरी के अवसर मिल जाते है?

जवाब: हा।

५. बी.एफ. ए कोर्स करने हेतू शुल्क कितना होता है?

जवाब: तकरीबन ३ लाख तक का शुल्क इस कोर्स को करने हेतू लगता है।

६. क्या बी.एफ.ए की शिक्षा हेतू सार्वजनिक महाविद्यालय भारत मे उपलब्ध है?

जवाब: हा।

७. क्या मै मुक्त शिक्षा व्यवस्था के अंतर्गत बी.एफ.ए की डिग्री पुरा कर सकता हु?

जवाब: हा।

८. बी.एफ.ए की डिग्री का अवधी कितना होता है?

जवाब: न्यूनतम अवधी ३ साल का होता है, पर कई बार स्पेशलायझेशनकी वजह से ये अवधी ४ साल तक बढ जाता है।

९. क्या बी.एफ.ए मे प्रवेश हेतू पात्रता परीक्षा देना अनिवार्य होता है?

जवाब: नही, सिर्फ कुछ कुछ महाविद्यालय या युनिवर्सिटी के अंतर्गत पात्रता परीक्षा का आयोजन होता है।

१०. क्या महिलाओ के लिये बी.एफ.ए कोर्स करने हेतू स्वतंत्र महविद्यालय होते है?

जवाब: कुछ जगह पर इस तरह के विकल्प मौजूद होते है, हालाकि हर एक जगह पर इस तरह का प्रावधान नही मिल पाता।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top