भारत रत्न अवार्ड विजेताओं की लिस्ट और जीवन परिचय

21. एम.जी. रामाचन्द्रन:

  • पूरा नाम (Name) – मारुदुर गोपालन रामचन्द्रन
  • जन्म (Birthday) – 17 जनवरी, 1917, कैंडी श्री लंका
  • पुरस्कार (Award) – भारत रत्न
  • मृत्यु (Death) – 24 दिसंबर, 1987, चेन्नई

मारुदुर गोपालन रामचन्द्रन एक महान राजनेता होने के साथ-साथ एक मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर थे। उन्होंने तमिलनाडू के मुख्यमंत्री के रुप में अपनी सेवाएं दी थी। तमिल सिनेमा में दिए गए योगदान के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है।

उन्होंने अपनी जिंदगी में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। देश के लिए उनके द्धारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें साल 1988 में मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ”भारत रत्न” से नवाजा गया था।

22. नेल्सन मंडेला:

  • पूरा नाम (Name) – नेल्सन रोलीह्ललला मंडेला
  • जन्म (Birthday) – 18 जुलाई, 1918
  • पुरस्कार(Award) – भारत रत्न(1990)
  • मृत्यु (Death)  – 5 दिसंबर, 2013, जोहांसबर्ग, दक्षिण अफ्रीका

रंगभेद के खिलाफ लड़ाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नेल्सन मंडेला जी को दक्षिण अफ्रीका का ‘महात्मा गांधी‘ कहा जाता है। रंगभेद की लड़ाई में उन्होंने अपने जीवन के करीब 27 साल जेल की अमानवीय यातनाएं झेली थीं। वे शांति के दूत के रुप में भी जाने जाते थे।

नेल्सन मंडेला जी के बारे में और अधिक महत्वपूर्ण जानकारी आप नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर प्राप्त कर सकते हैं: नेल्सन मंडेला जीवनी

23. बाबा साहेब अंबेडकर:

  • पूरा नाम (Name) – डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर
  • जन्म (Birthday) – 14 अप्रैल, 1891, महू, इंदौर मध्यप्रदेश
  • पिता (Father Name) – रामजी मालोजी सकपाल
  • माता (Mother Name) – भीमाबाई मुबारदकर
  • पत्नी (Wife Name) – रामाबाई अंबेडकर (पहली पत्नी), सविता अंबेडकर (दूसरी पत्नी)
  • शिक्षा (Education) –अलफिंस्टन हाई स्कूल, बॉम्बे यूनिवर्सिटी
  • मृत्यु (Death) – 6 दिसंबर, 1956

डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर न सिर्फ आधुनिक भारत के वास्तुकार एवं संविधान निर्माता थे, बल्कि उन्हें दलित वर्ग के लोगों के मसीहा के रुप में भी जाना जाता है। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी जातिगत भेदभाव, ऊंच-नीच आदि को मिटाने में लगा दी। वे एक महान समाजसेवी थी, जिन्होंने समाज में फैली कई कुरोतियों को दूर करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

अंबेडकर जी का जीवन हर किसी के लिए प्रेरणादायक है, वे अपने जीवन में तमाम संघर्षों को झेलकर उच्च पदों पर आसीन होने वाले पहले दलित थे। उनके द्धारा समाज और देश के लिए दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। समाज एवं देश की सेवा के लिए अंबेडकर जी को साल 1990 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा जा चुका है।

भीमराव अंबेडकर जी के बारे में और अधिक जानकारी आप नीचे दी गई लिंक कर क्लिक कर प्राप्त कर सकते हैं: डॉ. भीमराव अम्बेडकर जीवनी

24. सरदार वल्लभभाई पटेल:

  • पूरा नाम (Name) – सरदार वल्लभभाई पटेल
  • जन्म (Birthday) – 31 अक्टूबर, 1875, नाडियाद, गुजरात
  • प्रमुख कार्य – स्वतंत्रता सेनानी, देश के पहले गृहमंत्री
  • स्मारक (Monument) – स्टैच्यू ऑफ यूनिटी
  • पुरस्कार (Awards) – देश का सर्वोच्च सम्मान ”भारत रत्न”
  • मृत्यु (Death) – 15 दिसंबर, 1950, बॉम्बे

देश को एकता के सूत्र में बांधने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल देश के एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने गुलाम भारत को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद करवाने की लड़ाई में काफी त्याग और बलिदान दिया था। उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री के रुप में भी अपनी सेवाएं दी थी।

उनके द्धारा देश और समाज के लिए दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। वहीं इसके लिए उन्होंने साल 1991 में देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ”भारत रत्न” से भी सम्मानित किया जा चुका है।

सरदार वल्लभभाई पटेल जी के बारे में और अधिक जानकारी आप नीचे दी गई लिंक कर क्लिक कर प्राप्त कर सकते हैं: सरदार वल्लभभाई पटेल जीवनी

25. राजीव गांधी:

  • पूरा नाम (Name) – राजीव गांधी
  • जन्म (Birthday) – 20 अगस्त, 1944, बंबई, महाराष्ट्र
  • पिता (Father Name) – फिरोज गांधी
  • माता (Mother Name) – इंदिरा गांधी
  • विवाह (Wife Name) – सोनिया गांधी
  • मृत्यु (Death) – 21मई, 1991, श्रीपेरमबदूर, तमिलनाडू

राजीव गांधी जी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रुप में देश का नेतृत्व कर चुके हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में देश के विकास को अपना अमूल्य योगदान दिया। देश में कम्यूटर, संचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी को जमकर बढावा दिया एवं शिक्षा के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।

देश के लिए उनके द्धारा किए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें मरणोपरांत साल 1991 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ”भारत रत्न” से सम्मानित किया गया था।

राजीव गांधी जी के बारे में और अधिक जानकारी आप नीचे दी गई वेबसाइट लिंक पर क्लिक कर प्राप्त कर सकते हैं: राजीव गांधी का जीवन परिचय

26. मोरारजी देसाई:

  • पूरा नाम (Name) – मोरारजी रणछोड़जी देसाई
  • जन्म (Birthday) – 29 फरवरी, 1896, भदेली गांव, गुजरात
  • पिता (Father Name) – रणछोड़जी देसाई
  • माता (Mother Name) – वाजियाबेन देसाई
  • मृत्यु (Death)10 अप्रैल, 1995

मोरारजी देसाई न सिर्फ भारत के एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि भारत के चौथे प्रधानमंत्री भी थे, उन्होंने भारत और दुश्मन देश पाकिस्तान के रिश्तों को सुधारने के लिए शांतिपूर्ण ढंग से कई प्रयास किए। उनके द्धारा देश के लिए दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें साल 1991 में भारत के सर्वोच्च सम्मान ”भारत रत्न” से सम्मानित किया गया।

मोरारजी देसाई के बारे में और अधिक जानकारी आप नीचे दी गई वेबसाइट लिंक पर क्लिक कर प्राप्त कर सकते हैं: मोरारजी देसाई की जीवनी

27. मौलाना अबुल कलाम आजाद:

  • पूरा नाम (Name) – अबुल कलाम गुलाम मुहियुद्धीन
  • जन्म (Birthday) – 11 नवंबर, 1888, मक्का, सऊदी अरब
  • पिता (Father Name) –मुहम्मद खैरूद्दीन
  • पुरस्कार (Awards) – भारत रत्न
  • मृत्यु (Death) – 22 फरवरी, 1958, नई दिल्ली

मौलाना अबुल कलाम का नाम देश के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों की लिस्ट मे शुमार है। वे एक महान राजनेता होने के साथ-साथ एक अनुभवी वैज्ञानिक एवं प्रसिद्ध कवि थे। वे गांधी जी के अग्रणी शिष्यों में से एक थे, उन्होंने गांधी जी द्धारा चलाए गए आंदोलनों में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई थी।

उन्होंने शिक्षा मंत्री के रुप में देश में शिक्षा का जमकर प्रचार-प्रसार किया। उनके द्धारा देश के लिए किए गए महत्वपूर्ण कामों के लिए उन्हें 1992 में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ”भारत रत्न” से सम्मानित किया गया।

मौलाना अबुल कलाम आजाद के बारे में और अधिक जानकारी आप नीचे दी गई वेबसाइट लिंक पर क्लिक कर प्राप्त कर सकते हैं: मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जीवनी

28. सत्यजित राय:

  • पूरा नाम (Name) – सत्यजित ‘सुकुमार’ राय
  • जन्म (Birthday) – 2 मई, 1921, कलकत्ता
  • पिता (Father Name) – सुकुमार राय
  • माता (Mother Name) – सुप्रभा राय
  • पुरस्कार (Awards) – भारत रत्न
  • मृत्यु (Death) – 23 अप्रैल, 1992, कोलकाता

सत्यजित राय दुनिया की महान फिल्म शख्सियतों में से एक थे, जिन्होंने फिल्मी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान विकसित की थी। फिल्म निर्माता एवं निर्देशक के अलावा वे एक बेहद अच्छे लेखक, साहित्यकार एवं कहानीकार थे। विश्व सिनेमा में उनके द्धारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार ने साल 1992 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ”भारत रत्न” से भी सम्मानित किया था।

सत्यजित राय जी के बारे में और अधिक जानकारी आप, नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर हासिल कर सकते हैं: सत्यजित राय की जीवनी

29. जे.आर.डी टाटा:

  • पूरा नाम (Name) – जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा
  • जन्म (Birthday) – 29 जुलाई, 1904, पेरिस, फ्रांस
  • शिक्षा (Education) – इंजीनियरिंग
  • पुरस्कार (Awards) – भारत रत्न (1992)
  • मृत्यु (Death)  – 29 नवंबर, 1993, जिनेवा, स्विट्जरलैण्ड

जे.आर.डी टाटा का नाम विश्व के सबसे बड़े उद्योगपति में शुमार है। वे आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाले औद्योगिक हस्तियों में से एक थे। जे.आर.डी टाटा ने ही देश की पहली वाणिज्यिक एयरलाइन ”’टाटा एयरलाइन” शुरु की थी, जो कि आगे चलकर भारत की राष्ट्रीय विमान सेवा ”एयर इंडिया” के रुप में विकसित हुई।

जे.आर.डी. टाटा को उनके महत्वपूर्ण योगदानों के लिए साल 1992 में देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से पुरस्कृत किया गया था।

30. अरुणा आसफ अली:

अरुणा आसफ़ अली देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थीं। देश को आजाद करवाने के लिए गांधी जी द्धारा चलाए गए आंदोलन ”अंग्रेजों भारत छोड़ो” में भी उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अरुणा आसफ अली द्धारा देश के लिए दिए गए योगदान के लिए उन्हें साल 1997 में भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

अरुणा आसफ़ अली जी के बारे में और अधिक जानकारी आप, नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर हासिल कर सकते हैं: अरुणा आसफ अली का जीवन परिचय

3 thoughts on “भारत रत्न अवार्ड विजेताओं की लिस्ट और जीवन परिचय”

    1. ज्योति जी भारत रत्न विजेताओ की जानकारी पढने के लिए आपका धन्यवाद। हमारे पाठक से इस तरह की पोस्ट की जब सराहना की जाती है तो उस वक्त हमें और हमारी पूरी ज्ञानी पण्डित टीम को गर्व महसूस होता है और हम अधिक उर्जा के साथ हमारे काम में जुट जाते है। आपने यहापर सभी विजेताओ की जानकारी तो पढ़ी, मगर आपको इस भारतरत्न पुरस्कत की सारी जानकारी चाहिए तो आप उसे भी हमारी वेबसाइट ज्ञानीपण्डित पर पढ़ सकते हो। इस पुरस्कार की पूरी जानकारी ज्ञानीपण्डित पर उपलब्ध है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top