भारत रत्न अवार्ड विजेताओं की लिस्ट और जीवन परिचय

31. गुलजारीलाल नंदा:

  • पूरा नाम (Name)गुलजारीलाल नंदा
  • जन्म (Birthday) – 4 जुलाई, 1898, सियालकोट, पंजाब, पाकिस्तान
  • मृत्यु (Death) – 15 जनवरी, 1998

गुलजारी लाल नंदा जी देश के एक महान राजनेता थे, जिन्होनें देश के चौथे प्रधानमंत्री के रुप में देश का बेहद शानदार ढंग से नेतृत्व किया, उन्होंने अपने कार्यकाल में बेहद समझदारी और संवदेनशील होकर शांतिपूर्ण ढंग से काम किया। उनकी ख्याति एक राजनेता के रुप में ही नहीं, बल्कि एक महान अर्थशास्त्री और प्रसिद्ध लेखक के तौर पर भी थी।

साल 1997 में देश के लिए दिए गए उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें देश के सर्वोच्च नगारिक पुरस्कार भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।

गुलजारी लाल नंदा जी के बारे में और अधिक जानकारी आप, नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर हासिल कर सकते हैं: गुलजारीलाल नंदा की जीवनी

32. एपीजे अब्दुल कलाम

  • पूरा नाम (Name) – डॉ. अबुल पाकिर जैनुला अबदीन अब्दुल कलाम
  • जन्म (Birthday) – 15 अक्टूबर, 1931, रामेश्वरम, तमिलनाडू
  • मृत्यु (Death) – 27 जुलाई, 2015

भारत के मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आजाद देश के पहले गैर राजनीतिज्ञ राष्ट्रपति थे, जिन्होंने न सिर्फ तकनीकी और विज्ञान के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया बल्कि देश की उन्नति और प्रगति के लिए भी कई महान काम किए। उनके द्धारा देश के हित के लिए किए उत्कृष्ट कामों के लिए उन्हें साल 1997 में भारत रत्न पुरस्कार से नवाजा गया था।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी के बारे में और अधिक जानकारी आप, नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर हासिल कर सकते हैं: ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जीवनी

33. जयप्रकाश नारायण:

  • पूरा नाम (Name) – जयप्रकाश नारायण
  • जन्म (Birthday) – 11 अक्टूबर 1902, सिताबदियारा, सारण, बिहार
  • पुरस्कार (Awards) – भारत रत्न (1998)
  • मृत्यु (Death) – 8 अक्टूबर, 1979, पटना बिहार

जयप्रकाश नारायण जी एक महान राजनेता होने के साथ-साथ प्रसिद्ध समाज सुधारक भी थे।, जिन्हें इंदिरा गांधी के देश में आपातकाल लागू करने के फैसले के प्रखर विरोध करने वालों में जाना जाता है। उनकी ख्याति एक लोकनायक के रुप में भी फैली हुई थी, जिन्होंने अपने जीवन में तमाम संघर्षों का सामना कर निस्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा की। साल 1998 में भारत सरकार ने उनके राष्ट्र के लिए दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया था।

जयप्रकाश नारायण जी के बारे में और अधिक जानकारी आप, नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर हासिल कर सकते हैं: जयप्रकाश नारायण जीवनी

34. एम.एस सुब्बुलक्ष्मी:

  • पूरा नाम (Name) – मदुरै षण्मुखवडिवु सुब्बुलक्ष्मी
  • जन्म (Birthday) – 16 सितंबर, 1916, मद्रास
  • पुरस्कार (Awards) – भारत रत्न
  • मृत्यु (Death) 11 दिसंबर, 2004

एम.एस.सुब्बुलक्ष्मी का नाम देश की ऐसी गायिकाओं में सबसे पहले नंबर पर है, जिन्हें भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उनकी अद्भुत और सुरीली आवाज के कारण उन्हें कर्नाटक संगीत का पर्याय माना जाता था। उनके द्धारा गाए हुए गाने आज भी लोगों के जुबां पर हैं।

35. चिदंबरम सुब्रमण्यम:

  • जन्म स्थान (Birthday) – 30 जनवरी, 1910, कोएंबटूर, तमिलनाडू
  • मृत्यु (Death) – 7 नवंबर, 2000, चेन्नई
  • पुरस्कार (Awards) – भारत रत्न

चिदंबरम सब्रमण्यम भारतीय राजनीति में एक जानी – मानी शख्सियत थे, जिन्होंने भारत सरकार में रक्षा मंत्री, खाद्य और कृषि मंत्री एवं वित्त मंत्री के अहम पदों पर काम किया। उन्हें हरित क्रांति के जनक के रुप में भी जाना जाता है।

देश के विकास और उन्नति के लिए उनके द्धारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें साल 1998 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान”भारत रत्न” से भी नवाजा गया था।

36. गोपीनाथ बोरदोलोई:

  • जन्म (Birthday)10 जून, 1890, रोहा जिला, नौगांव, असम
  • पुरस्कार (Awards) – ”भारत रत्न” (1999)
  • मृत्यु (Death) – 5 अगस्त, 1950, गुवाहटी, असम

गोपीनाथ बोरदोलाई ने देश की आजादी की लड़ाई में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्हें आधुनिक असम का निर्माणकर्ता के रुप में जाना जाता है। आजाद भारत में असम के पहले मुख्यमंत्री के रुप में उन्होंने अपनी सेवाएं दी थी। उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई कॉलेज की भी स्थापना की थी। देश के लिए उनके द्धारा किए गए उत्कृष्ट कामों के लिए उन्हें साल 1999 में भारत रत्न पुरस्कार से नवाजा गया था।

37. अमर्त्य सेन:

  • पूरा नाम (Name) – अमर्त्य कुमार आशुतोष सेन
  • जन्म (Birthday)  –  3 नवंबर 1933, शांतिनिकेतन, कोलकाता
  • पुरस्कार(Awards) – नोबेल पुरस्कार, भारत रत्न

अमर्त्य सेन भारत के एक महान अर्थशास्त्री और दार्शनिक थे। वे न सिर्फ देश के गरीब और निर्धनों की आवाज बने बल्कि, उन्होंने भुखमरी और खाने की कमी को रोकने के लिए कई सराहनीय प्रयास भी किए। वे नालंदा यूनिववर्सिटी में वाइस चांसलर के रुप में भी काम कर चुके हैं। उनके द्धारा देश के लिए दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें साल 1999 में भारत रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

अमर्त्य सेन जी के बारे में और अधिक जानकारी आप, नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर हासिल कर सकते हैं: अमर्त्य सेन की जीवनी

38. रवि शंकर:

  • पूरा नाम (Name) – पंडित रवीन्द्र शंकर चौधरी
  • जन्म (Birthday) – 7 अप्रैल, 1920, बनारस, उत्तर प्रदेश
  • पुरस्कार (Awards) – भारत रत्न, पद्म भूषण, रेमन मैग्सेसे पुरस्कार।
  • मृत्यु (Death) – 11 दिसंबर, 2012, सैन डियागो, अमेरिका।

भारतीय शास्त्रीय संगीत की जब भी बात होती है, रवि शंकर जी का नाम सबसे पहले लिया जाता है। वे एक बेहद शानदार सितार वादक थे। उनके द्धारा संगीत के क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। उन्हें साल 1999 में भारत सरकार की तरफ से देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी पुरस्कृत किया गया था।

39. लता मंगेशकर:

  • पूरा नाम (Name)लता दीनानाथमंगेशकर
  • जन्म (Birthday)  – 28 सितंबर, 1929, इंदौर
  • पुरस्कार (Awards) – भारत रत्न

लता मंगेशकर जी भारत की एक प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर और म्यूजिक कंपोजर है, जिन्हें संगीत का पर्याय माना जाता है। आज पूरी दुनिया उनकी मधुर और सुरीली आवाज के दीवानी है। वे अपने अब तक के करियर मों करीब 1000 से भी ज्यादा हिन्दी फिल्मों और 36 से अधिक भाषाओं में गाना गा चुकी हैं।

वे सदी की महागायिका के रुप में भी प्रख्यात हैं। संगीत और कला के क्षेत्र में उनके द्धारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा जा चुका है।

लता मंगेशकर जी के बारे में और अधिक जानकारी आप, नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर हासिल कर सकते हैं: लता मंगेशकर जीवन परिचय

40. उस्ताद बिस्मिल्लाह खान

  • जन्म (Birthday) – 21 मार्च, 1916, डमरेन, बक्सर, बिहार
  • मृत्यु (Death) – 21 अगस्त, 2006, वाराणसी, उत्तरप्रदेश
  • पुरस्कार (Awards) भारत रत्न

उस्ताद बिस्मिल्लाह खान ने संगीत के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया, उन्होंने संगीत की दुनिया में शहनाई को एक अलग पहचान दिलवाई। उनके उत्कृष्ट कामों के लिए उन्हें साल 2001 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा गया था।

उस्ताद बिस्मिल्लाह खान जी के बारे में और अधिक जानकारी आप, नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर हासिल कर सकते हैं: उस्ताद बिस्मिल्लाह खान

41. पंडित भीमसेन जोशी:

  • पूरा नाम (Name) – पंडित भीमसेन गुरुराज जोशी
  • जन्म (Birthday) – 4 फरवरी, 1922, गडग, कर्नाटक
  • मृत्यु (Death) – 24 जनवरी, 2011, पुणे, महाराष्ट्र
  • पुरस्कार (Awards) – पद्म विभूषण, भारत रत्न, पद्म श्री

पंडित भीमसेन जोशी भारत के एक महान शास्त्रीय गायक थे। उन्होंने अपनी गायकी के अलग-अलग तरीकों से एक अद्भुत गायन की रचना की।  भीमसेन जी ने अपने एकल गायन से हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत में एक नय युग का सूत्रपात किया है।

संगीत और कला के क्षेत्र में उनके द्धारा दिए गए योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उनके द्धारा दिए गिए महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार द्धारा भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

पंडित भीमसेन जोशी जी के बारे में और अधिक जानकारी आप, नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर हासिल कर सकते हैं: पंडित भीमसेन जोशी की जीवनी 

42. सचिन तेंदुलकर:

  • पूरा नाम (Name) – सचिन रमेश तेंदुलकर
  • जन्म (Birthday) – 24 अप्रैल, 1973, मुंबई
  • पुरस्कार (Awards) – भारत रत्न

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की अद्भुत क्रिक्रेट खेल प्रतिभा के चलते उन्हें क्रिकेट की दुनिया का भगवान माना जाता है। सचिन, क्रिक्रेट में आज तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दिग्गज खिलाड़ी हैं। उनके नाम पर कई रिकॉर्ड्स दर्ज हैं। उनके द्धारा क्रिकेट के क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें साल 2014 में भारत रत्न पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

सचिन तेंदुलकर जी के बारे में और अधिक जानकारी आप, नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर हासिल कर सकते हैं: सचिन तेंदुलकर की जीवनी

43. सी.एन. आर. राव:

  • पूरा नाम (Name) – चिंतामणि नागेश रामचंद्र राव
  • जन्म (Birthday) – 30 जून, 1934, बैंगलोर, कर्नाटक
  • पुरस्कार (Awards) – भारत रत्न

सी.एन. आर राव देश के एक प्रख्यात रसायन वैज्ञानिक है, जिन्होंने संरचात्मक रसायन शास्त्र के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इन्होंने करीब डेढ़ हजार शोध पत्र और 45 वैज्ञानिक किताबें लिखी हैं। विज्ञान के क्षेत्र में इनके अभूतपूर्व योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया था।

44. मदनमोहन मालवीय:

  • पूरा नाम (Name) – पंडित महामना मदनमोहन मालवीय
  • जन्म (Birthday)  – 25 दिसंबर, 1861, इलाहाबाद

मदनमोहन मालवीय देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे, उन्होंने न सिर्फ भारत देश को आजाद करवाने के लिए अपना त्याग बलिदान और समर्पण दिया, बल्कि समाज सुधारक के रुप में भी समाज में फैले जातिवाद, लिंग भेदभाव समेत कई कुरोतियों को जड़ से उखाड़ फेंकने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसके साथ ही उन्होंने दलितों के मंदिर में प्रवेश निषेध को लेकर अपनी आवाज बुलंद की और देश भर में आंदोलन चलाया। साल 2014 में मदनमोहन मालवीय जी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ”भारत रत्न” से नवाजा गया था।

मदनमोहन मालवीय जी के बारे में और अधिक जानकारी आप, नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर हासिल कर सकते हैं: मदन मोहन मालवीय की जीवनी

45. अटल बिहारी वाजपेयी:

  • पूरा नाम (Name) – अटल बिहारी वाजपेयी
  • जन्म (Birthday) – 25 दिसंबर, 1924, ग्वालियर, मध्यप्रदेश
  • पुरस्कार (Awards) – भारत रत्न
  • मृत्यु (Death) – 16 अगस्त, 2018

अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के एक चमकता सितारा थे, जिन्होंने अपने जीवन के करीब 50 साल राजनीति करने में गुजार दिए थे। उन्होंने न सिर्फ बीजेपी पार्टी को स्थापित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि देश के विकास और उन्नति में भी अपना भरपूर सहयोग दिया।

उनके लिए आज भी हर भारतीय के ह्दय में अपूर्व सम्मान है। देश के लिए अटल जी द्धारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें साल 2015 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ”भारत रत्न” से नवाजा था।

अटल बिहारी वाजपेयी जी के बारे में और अधिक जानकारी आप, नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर हासिल कर सकते हैं: अटल बिहारी वाजपेयी

46. नानाजी देशमुख:

  • पूरा नाम (Name) – चंडिकादास अमृतदास देशमुख
  • जन्म (Birthday) – 11 अक्टूबर, 1916, हिंगोली, महाराष्ट्र
  • मृत्यु (Death) – 27 फरवरी, 2010

नाना जी देशमुख भारत के एक प्रमुख समाजसुधारक थे, उन्होंने न सिर्फ देश में फैली तमाम बुराइयों को दूर करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि देश के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए भी कई काम किए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का जीवनस्तर सुधारने के लिए सराहनीय प्रयास किए।

नानाजी देशमुख द्धारा समाज और देश के लिए किए गए उत्कृष्ट कामों के लिए उन्हें साल 2019 में मरणोपरांत भारत सरकार द्धारा देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था।

नानाजी देशमुख जी के बारे में और अधिक जानकारी आप, नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर हासिल कर सकते हैं: नानाजी देशमुख

47. भूपेन हजारिका:

  • नाम (Name) – भूपेन हजारिका
  • जन्म (Birthday) – 8 सितंबर, 1926, असम, भारत
  • पुरस्कार (Awards) – पदम भूषण, भारत रत्न, दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, भारत रत्न
  • मृत्यु (Death) – 5 नवंबर, 2011

भूपेन हजारिका को साल 2019 में मरणोपरांत संगीत, साहित्य, फिल्म, पत्रकारिता और कला के क्षेत्र में उनके द्धारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था। हजारिका जी एक अद्भुत कलाकार थे, जो कि अपने गीत पहले खुद लिखते थे, उन्हें संगीत देते थे और फिर उसे अपने सुरमयी एवं मधुर आवाज से गाते भी थे।

नानाजी देशमुख जी के बारे में और अधिक जानकारी आप, नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर हासिल कर सकते हैं: भूपेन हजारिका

48.  प्रणब मुखर्जी:

  • पूरा नाम (Name) – प्रणब कुमार मुखर्जी
  • जन्म (Birthday) – 11 दिसंबर, 1935, मिराटीगांव, वीरभूम जिला, पश्चिम बंगाल
  • पुरस्कार (Awards) – भारत रत्न, पद्म विभूषण

प्रणब मुखर्जी राष्ट्रपति के तौर पर देश का कुशल नेतृत्व कर चुके हैं। उन्होंने अपने राष्ट्रपति के कार्यकाल के दौरान अपराधिक कानून में संशोधन कर अध्यादेश लागू किया था। इसके अलावा भी उन्होंने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। वे देश के वित्त मंत्री, वाणिज्य मंत्री, रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री के रुप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

प्रणव मुखर्जी द्धारा देश के लिए दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें साल 2019 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्धारा देश के सर्वोच्च सम्मान ”भारत रत्न” से सम्मानित किया जा चुका है।

प्रणब मुखर्जी जी के बारे में और अधिक जानकारी आप, नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर हासिल कर सकते हैं: प्रणब मुखर्जी जीवनी

49. कर्पूरी ठाकुर:

  • पूरा नाम: कर्पूरी ठाकुर
  • जन्म: २४ जानेवारी 1924
  • पिता का नाम: गोकुल ठाकुर
  • माँ का नाम: रामदुलारी देवी
  • पत्नी का नाम: फूलेश्वरी देवी
  • बच्चे: राम नाथ ठाकुर
  • पुरस्कार: भारत रत्न (२०२४)
  • पद: बिहार के 11 वे मुख्यमंत्री, बिहार के शिक्षा मंत्री, बिहार के 2 रे उपमुख्यमंत्री, जन नायक के तौर पर मशहूर।

कर्पूरी ठाकुर बिहार के ११वे मुख्यमंत्री रहे, और उन्होंने बिहार के शिक्षा मंत्री, और बिहार के २रे उपमुख्यमंत्री के तौर पर भी पद संभाले। शुरुवात से ही कर्पूरी ठाकुर जी गरीबो के लिए लढ़ते थे, और उन्होंने अपने कार्यकाल में गरीब और जरूरतमंद लोगो के लिए बहुत कुछ करवाया।

उन्ही के कार्यकाल में “कर्पूरी ठाकुर फेयर वेजेस एक्ट” लागू किया गया, जिसके वजह से खेतो में मजदूरी करने वाले लोगो को अच्छी दिहाड़ी मिलती है।

उन्होंने बिहार के लोगो के लिए बहुत से ऐसे निर्णय लिए, जिसके वजह से बिहार में शिक्षा और आरोग्य से सम्बंधित कई सुधार आये। आज भी कई सारे राजनीती और समाजवाद से नाता रखने वाले लोग उन्हें प्रेरणा स्थान मानते है। वो बिहार के मुख्यमंत्री होकर भी बहुत ही सरल जीवन जीते थे, और उनके द्वारा किये गए कई सारे कामो के लिए आज भी वो लोगो के दिलों में बसते है. २०२४ में उनके १००वी जयंती पर उनको भारत रत्न (posthumous) से सन्मानित किया गया।

कर्पूरी ठाकुर जी के बारे में और अधिक जानकारी आप, नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर हासिल कर सकते हैं: कर्पूरी ठाकुर जीवनी

इन सभी महान व्यक्तियोंने अपने महान काम से भारत देश का नाम बढ़ा किया है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पुरे world में इन्होने अपने महान कार्य से लोगो का भला किया है। यह सभी personalities हम सबके लिए बहुत ही inspiring है।

इन सभी महान व्यक्तियोंने अपने महान काम से भारत देश का नाम बढ़ा किया है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पुरे world में इन्होने अपने महान कार्य से लोगो का भला किया है। यह सभी personalities हम सबके लिए बहुत ही inspiring है।

3 thoughts on “भारत रत्न अवार्ड विजेताओं की लिस्ट और जीवन परिचय”

    1. ज्योति जी भारत रत्न विजेताओ की जानकारी पढने के लिए आपका धन्यवाद। हमारे पाठक से इस तरह की पोस्ट की जब सराहना की जाती है तो उस वक्त हमें और हमारी पूरी ज्ञानी पण्डित टीम को गर्व महसूस होता है और हम अधिक उर्जा के साथ हमारे काम में जुट जाते है। आपने यहापर सभी विजेताओ की जानकारी तो पढ़ी, मगर आपको इस भारतरत्न पुरस्कत की सारी जानकारी चाहिए तो आप उसे भी हमारी वेबसाइट ज्ञानीपण्डित पर पढ़ सकते हो। इस पुरस्कार की पूरी जानकारी ज्ञानीपण्डित पर उपलब्ध है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top