“CBI Officer कैसे बने? इससे संबंधित जानकारी।

CBI Officer Kaise Bane

भारत जैसे विश्व के दुसरे क्रम की आबादी वाले देश मे सामाजिक नियम बनाये रखने के साथ सभी को सुरक्षा प्रदान कर कानून व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी मौजुदा सभी राज्य के पुलिस और सुरक्षा संबंधी विभाग पर होता है। पर राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार को भी इन सभी मुद्दो पर ध्यान देना आवश्यक होता है, जिस हेतू कुछ् जघन्य और पेचीदा अपराधो से जुडे मामलो की तहकीकात/जाँच पड़ताल के लिये सी.बी.आय नामक विभाग केंद्रीय सरकार के अंतर्गत मौजूद होता है।

बहुत बार सी.बी.आय संबंधित आधा अधुरा ज्ञान होने के कारण बहुत सारे लोग इस विषय मे जानकारी खोजते रहते है, या फिर इनमेसे कुछ लोग ऐसे भी होते है जिन्हे सी.बी.आय ऑफिसर के रूप मे करियर बनाना होता है पर उन्हे सही जानकारी ढूँढने में परेशानी का सामना करना पडता है।

अगर आप भी उपरोक्त लोगो मे से एक है तो, आपको बता दे की इस लेख द्वारा हम आपको सी.बी.आय ऑफिसर बनने हेतू सभी महत्वपूर्ण पह्लूओ पर जानकारी देंगे। जिसमे इस पद हेतू आवश्यक पात्रता, मौजूद परीक्षाए, सैलरी आदि बातो से आप परिचित होंगे।

“CBI Officer कैसे बने? इससे संबंधित जानकारी। – CBI Officer Kaise Bane

CBI Officer Kaise Bane
CBI Officer Kaise Bane

सी.बी.आय ऑफिसर का अर्थ क्या होता है? संक्षेप मे जानकारी – How to Become CBI Officer

सबसे पहले आप सभी को परिचित कारायेंगे की सी.बी.आय का अर्थ क्या होता है, तो इसका अर्थ या फुल फॉर्म होता है सेन्ट्रल ब्युरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन जो के भारत की उच्च स्तर पर कार्यरत तथा सुरक्षा संबंधी जाँच की वरिष्ठ संस्था मानी जाती है।

बहुत बार कुछ पेचीदा तथा विशिष्ट जघन्य अपराधिक मामलो को सुलझाने हेतू विभिन्न राज्य के अंतर्गत आनेवाले मामलो की जाँच पड़ताल का जिम्मा सी.बी.आय को सौपा जाता है। आगे इस विभाग के अंतर्गत आनेवाले विभिन्न पदो के भर्ती हेतू आवश्यक प्रमुख पह्लूओ पर हम विस्तार से चर्चा करेंगे।

सी.बी.आय ऑफिसर हेतू उपलब्ध परीक्षाए – CBI Officer Exam

आपको बता दे की सी.बी.आय के अंतर्गत वरिष्ठ स्तर ‘A’ से लेकर अन्य अफसर पदो की भर्ती की जाती है जिसके लिये निम्नलिखित २ प्रकार की परीक्षाए मौजूद होती है, जैसे के –

  • यु.पी.एस.सी द्वारा उच्च स्तरीय अफसर का चयन- (UPSC Through Rank ‘A’ Officer Selection)
  • एस.एस.सी कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम- सी.बी.आय इन्स्पेक्टर का चयन – (SSC CGL Through CBI Sub Inspector Selection)

यु.पी.एस.सी द्वारा सी.बी.आय ऑफिसर बनने से जुडी जानकारी – CBI Officer Selection Process Through UPSC

यु.पी.एस.सी यानि के संघ लोकसेवा आयोग द्वारा हर साल भारतभर मे प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जाता है जिसे सिविल सर्विस परीक्षा के नामसे भी जाना जाता है।

यहाँ सिविल सर्विस परीक्षा द्वारा जिन उम्मिद्वारो का चयन भारतीय पुलिस सेवा हेतू किया जाता है, उन्हे सी.बी.आय मे ग्रुप ‘A’ अफसर के रूप मे कार्य करने का मौका दिया जाता है।

यहा जिन भी उम्मिद्वारो का चयन भारतीय पुलिस सेवा हेतू होता है इंन्हे पहले कुछ सालो तक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश के पुलिस विभाग मे कार्य करना होता है। जिन मे से बेहतर कार्य करनेवाले अफसरो की लिस्ट सर्वप्रथम केंन्द्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी जाती है जहा से सिलेक्शन कमिटी के अंतर्गत इन पदो पर अफसरो का चयन किया जाता है।

आपको बता दे की सी.बी.आय के चीफ/निदेशक  की चयन प्रक्रिया भी उपरोक्त तरीके से होती है।जिसमे पुलिस विभाग के अंतर्गत वरिष्ठ स्तर की सेवा दिये हुये अफसरो मे से किसी एक की सिलेक्शन कमेटी के अंतिम निर्णय के पश्चात सी.बी.आय चीफ पद पर नियुक्ति की जाती है।

इस सिलेक्शन कमेटी मे भारत के प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टीस ऑफ इंडिया और नेता विपक्ष शामिल होते है।

एस.एस.सी सी.जी.एल द्वारा सी.बी.आय सब इन्स्पेक्टर की चयन प्रक्रिया – CBI Sub-Inspector Selection Process Through SSC CGL

यहाँ हम जानेंगे की सी.बी.आय सब इन्स्पेक्टर पदो हेतू किस प्रकार की प्रक्रिया से गुजर कर जाना होता है, जिसमे निम्नलिखित बाते शामिल होती है –

  • मुख्य रूप से दो चरणो मे ये परीक्षा ली जाती है, जिसे टायर -१ और टायर- २ के नामसे जाना जाता है।
  • यहाँ पर टायर- १ मे चार पेपर होते है जिसमे स्वतंत्र रूप से हर पेपर को ५० अंक होते है, जिसके लिये २५ प्रश्न दिये हुये रहते तथा प्रत्येक प्रश्न को २ अंक होते है इस प्रकार से २०० अंक की ये परीक्षा होती है। बात करे कुल समय की तो ६० मिनट यानि के एक घंटा स्वतंत्र रूप से हर एक पेपर हेतू दिया हुआ रहता है।
  • सी.बी.आय सब इन्स्पेक्टर पद हेतू टायर – २ मे कुल २ पेपर देने होते है जिनके कुल अंक ४०० होते है, तथा स्वतंत्र रूप से प्रत्येक पेपर को २ घंटे का समय दिया हुआ रहता है।

सी.बी.आय सब इन्स्पेक्टर हेतू एस.एस.सी सी.जी.एल परीक्षा का शिक्षाक्रम – SSC CGL Exam Syllabus For CBI Sub-Inspector post

निचे आपको स्टाफ सिलेक्शन कमिशन द्वारा ली जानेवाली कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम का शिक्षाक्रम दिया गया है, जिसमे प्रमुखता से शामिल होनेवाले विषय इस प्रकार से है –

  • एस.एस.सी सी.जी.एल टायर- १ परीक्षा का शिक्षाक्रम – SSC CGL Tier-1 Exam Syllabus
  1. जनरल इंटेलिजन्स एंड रीजनिंग( General Intelligence and Reasoning) – ५० अंक
  2. क्वांटिटेटिव एप्टीटुड (Quantitative Aptitude) – ५० अंक
  3. जनरल अवेयरनेस ( General Awareness) – ५० अंक
  4. इंग्लिश एंड कॉम्प्रेहेंशन (English and Comprehension)- ५० अंक
  • एस.एस.सी सी.जी.एल टायर- २ परीक्षा का शिक्षाक्रम – SSC CGL Tier-2 Exam Syllabus
  1. क्वांटिटेटिव अबिलीटी (Quantitative Ability) – २०० अंक
  2. इंग्लिश भाषा और कॉम्प्रेहेंशन(English Language and Comprehension)- २०० अंक

एस.एस.सी सी.जी.एल परीक्षा हेतू पात्रता – SSC CGL Exam Eligibility

  • इच्छुक उम्मिद्वार ने किसी भी मान्यताप्राप्त युनिवर्सिटी से न्यूनतम स्नातक/बैचलर डिग्री को उत्तीर्ण किया होना चाहिये।
  • बात करे आयु सीमा की तो इस परीक्षा हेतू इच्छुक उम्मिद्वार की न्यूनतम आयु २० वर्ष तो अधिकतम ३० वर्ष होनी चाहिये।
  • यहाँ पर सी.बी.आय सब इन्स्पेक्टर पद हेतू इच्छुक उम्मिद्वार शारीरिक दृष्टी से तंदुरुस्त होना अनिवार्य होता है, इसके अलावा पुरुष उम्मिद्वार की न्यूनतम लंबाई १६५ सेंटीमीटर तो महिला उम्मिद्वार की न्यूनतम लंबाई १५० सेंटीमीटर होना आवश्यक होता है। वही पुरुष उम्मिद्वारो कि सिने की न्यूनतम चौडाई ७५ सेंटीमीटर होना भी यहाँ पर अनिवार्य होता है।
  • नेत्र दृष्टी की क्षमता ६/६ एक आँख तो ६/९ दुसरे आँख की होना आवश्यक बन जाता है।

सी.बी.आय सब इन्स्पेक्टर के प्रशिक्षण का अवधी – CBI Sub-Inspector Training Period

जो भी उम्मिद्वार उपरोक्त प्रक्रिया द्वारा सी.बी.आय सब इन्स्पेक्टर पद पर चयनित किये जाते है, उन सभी को लगभग १ साल ७ हफ्ते का प्रशिक्षण समयकाल दिया होता है। इस समयकाल मे विभिन्न चरणो से गुजरकर प्रशिक्षण को पुरा करना होता है।

यु.पी.एस.सी द्वारा सी.बी.आय ऑफिसर की चयन प्रक्रिया – CBI Officer Selection Through UPSC

जैसा के हमने आपको पहले ही बताया था के संघ लोकसेवा आयोग द्वारा भारतीय पुलिस सेवा हेतू कार्य कर रहे उम्मिद्वारो को आगे सी.बी.आय के ग्रुप ‘A’ अफसर के रूप मे कार्य करने का मौका मिलता है। यहाँ आय.पी.एस की संपूर्ण जानकारी को आप हमारे इस लेख द्वारा प्राप्त कर सकते है। 

सी.बी.आय ऑफिसर की सैलरी और दिये जानेवाली अन्य सुविधाये – Salary of CBI Officer And Other Facilities

निम्नलिखित तौर पर विभिन्न सी.बी.आय अफसर की सैलरी दी हुई है, जो के इस प्रकार से है –

  • सब इन्स्पेक्टर सी.बी.आय – प्रतिमाह लगभग ३४ ,००० रुपये।
  • इन्स्पेक्टर सी.बी.आय – प्रतिमाह लगभग ४६, ००० रुपये।
  • सी.बी.आय चीफ – प्रतिमाह लगभग ८०,००० रुपये।
  • सी.बी.आय क्राइम असिस्टंट – प्रतिमाह लगभग ३५,००० रुपये।
  • सी.बी.आय पर्सनल असिस्टंट- प्रतिमाह लगभग ३४,००० रुपये।
  • एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर सी.बी.आय विभाग – प्रतिमाह लगभग – ४०,००० रुपये।
  • ज्युनिअर अकाउंट ऑफिसर सी.बी.आय विभाग – प्रतिमाह लगभग ३५,००० रुपये।

सी.बी.आय ऑफिसर को दिये जानेवाली अन्य सुविधाए- Other Facilities Offered to CBI Officer

  • मुल तनख्वाह पर महंगाई भत्ता (लगभग १०७ प्रतिशत तक)
  • यातायात संबंधी भत्ता।
  • निवास हेतू सरकारी आवास की सुविधा (अगर किसी को इस तरह की सुविधा ना मिली हो तो उस स्थिती मे आवास हेतू किराए के लिये अलग धन राशी प्रदान की जाती है)
  • पेट्रोल भत्ता।
  • मुल तनख्वाह और महंगाई भत्ते के उपर २५ प्रतिशत तक अतिरिक्त धन राशी।
  • साल भर मे एक बार अतिरिक्त माह की तनख्वाह।
  • मोबाईल उपयोग हेतू सीमित आर्थिक सहायता।

अबतक हुये सी.बी.आय के कुछ ऑफिसर की सूची – List of Till Date CBI Officer

यहाँ हम आपके परिचय हेतू सी.बी.आय के अबतक हुये कुछ प्रमुख ऑफिसर का ब्यौरा दे रहे है, जिसमे निम्नलिखित नाम शामिल है जैसे के –

  1. एस.के दत्ता (१४ फरवरी १९९० – ३१ जुलाई १९९३)
  2. के.व्ही.आर राव (३१ जुलाई १९९३ – ३१ जुलाई १९९६)
  3. जोगिंदर सिंह (३१ जुलाई १९९६ – ३० जून १९९७)
  4. आर.सी शर्मा (३० जून १९९७ – ३१ जनवरी १९९८)
  5. डी.आर कार्तिकेयन(सीमित समय हेतू वैकल्पिक तौर पर – ३१ जनवरी १९९८ – ३१ मार्च १९९८)
  6. टी.एन. मिश्रा (सीमित समय हेतू वैकल्पिक तौर पर – ३१ मार्च १९९८ – ४ जनवरी १९९९)
  7. आर.के राघवन (४ जनवरी १९९९ – १ अप्रैल २००१)
  8. पी.सी शर्मा (१ अप्रैल २००१ – ६ दिसंबर २००३)
  9. यु.एस मिश्रा (६ दिसंबर २००३ – ६ दिसंबर २००५)
  10. विजय शंकर तिवारी (१२ दिसंबर २००५ – ३१ जुलाई २००८)
  11. अश्वनी कुमार (२ अगस्त २००८ – ३० नवंबर २०१०)
  12. ए.पी सिंह (३० नवंबर २०१० – ३० नवंबर २०१२)
  13. रणजीत सिन्हा (३ दिसंबर २०१२ – २ दिसंबर २०१४)
  14. अनिल सिन्हा (३ दिसंबर २०१४ – २ दिसंबर २०१६)
  15. राकेश अस्थाना (३ दिसंबर २०१६ – छुट्टी काल पर)
  16. अलोक वर्मा (१ फरवरी २०१७ – १० जनवरी २०१९)
  17. एम नागेश्वर राव (२४ अक्टूबर २०१८ – १ फरवरी २०१९)
  18. रिषी कुमार शुक्ला (२ फरवरी २०१९ – २ फरवरी २०२१)
  19. प्रवीण सिन्हा(२ फरवरी २०२१ – २५ मई २०२१)
  20. सुबोध कुमार जयस्वाल (२५ मई २०२१)

सी.बी.आय ऑफिसर के बारे मे अधिकतर बार पुछे जाने वाले सवाल – Quiz on CBI Officer

Q. क्या सी.बी.आय के निदेशक पद पर सिर्फ आय.पी.एस दर्जे/स्तर के अफसर को ही नियुक्त किया जाता है? (Is there any kind of compulsion for the selection of CBI Director like he/she should be an IPS Officer?)

जवाब: हाँ, ये मुख्य रूप से अनिवार्य होता है। यहाँ पर एक आय.पी.एस अफसर जो के पुलिस महानिदेशक स्तर का होता है, उन्हे ही सी.बी.आय निदेशक पद पर नियुक्त किया जाता है।

Q. सी.बी.आय का फुल फॉर्म क्या होता है? (What is the full form of CBI?)

जवाब: सेन्ट्रल ब्युरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन।

Q. सी.बी.आय सब इन्स्पेक्टर के प्रशिक्षण का कुल अवधी काल कितना होता है?(Total training period of CBI Sub Inspector?)

जवाब: १ साल ७ हफ्ते।

Q. अफसर के रूप मे सी.बी.आय मे चयन हेतू कौनसे परीक्षा विकल्प मौजूद होते है?(Available exams options to become an CBI Officer?)

जवाब: १. यु.पी.एस.सी द्वारा भारतीय पोलीस सेवा मे चयन २. स्टाफ सिलेक्शन कमिशन कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा द्वारा सब इन्स्पेक्टर सी.बी.आय के लिये चयन।

Q. एक सी.बी.आय अफसर के रूप मे चयन हेतू न्यूनतम शिक्षा की पात्रता क्या होती है?(Minimum Education required to become an CBI Officer?)

जवाब: न्यूनतम स्नातक डिग्री/बैचलर डिग्री की शिक्षा को उत्तीर्ण करना अनिवार्य होता है।

Q. सी.बी.आय निदेशक (CBI Director) के चयन हेतू निर्मित की गई समिति मे कौन कौन शामिल होता है?( Members involved in CBI Director selection committee?)

जवाब: भारत के प्रधानमंत्री(Prime Minister of India), लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष(Opposition Leader of Loksabha), भारतीय सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश(Chief Justice of India)

Q. CBI संस्था की स्थापना कब हुई थी? इसका मुख्यालय भारत मे कहाँ पर मौजूद है?( When did CBI agency founded? Where is its headquarter in India?)

जवाब:- १ अप्रैल १९६३ को सी.बी.आय की स्थापना की गई थी, जिसका मुख्यालय भारत की राजधानी नई दिल्ली मे स्थित है।

Q. प्रथम सी.बी.आय निदेशक कौन थे? उनका कार्यकाल कितने सालो का था?(Who was the first CBI Director?For how much period was his/her term?)

जवाब: डी.पी कोहली सी.बी.आय के प्रथम निदेशक थे, जिन्होने ५ सालो का कार्यकाल पुरा किया था।

Q. सर्वोच्च सी.बी.आय अफसर पद कौनसा होता है? (Highest rank officer post in CBI?)

जवाब: सी.बी.आय निदेशक (CBI Director)

Q. क्या महिला उम्मिद्वार सी.बी.आय अफसर के रूप मे कार्य कर सकती है?(Can any female candidate work as a CBI Officer?)

जवाब: हाँ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top