क्या हैं दाऊदी बोहरा समुदाय का इतिहास | History of Dawoodi Bohra Community

Dawoodi Bohra Community

भारत में अनेक धर्म, समुदाय एक साथ रहते है जिनमें से कई मूल रुप से भारत के है और कुछ बाहर से आकर भारत में बसे हैं। लेकिन सभी समुदाय और धर्मों ने भारत की संस्कृति को अपने रंग में रंग दिया। यही वजह है कि आप भारत में कहीं भी जाएं वहां आपको कुछ नया कुछ अलग देखने को मिलता है।

फिर चाहे हम भारत में रहने वाले अलग अलग समुदाय के पहनावे की बात करे या उनके खान- पान और संस्कृति की। हालांकि भारत में रहने वाले बहुत से समुदाय ऐसे भी है जिनके बारे में बहुत कम लोग जानकारी रखते है। उन्ही में से एक है Bohra Communityबोहरा समुदाय

Bohra Community – बोहरा समुदाय अपने लजीज खानपान, शांतिप्रिय व्यवहार के लिए जाना जाता है। लेकिन बोहरा समुदाय कहां से आय़ा और ये समुदाय कहां -कहां फैला है इसके बारे में बहुत कम लोग जानते है।

हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश के इंदौर में बोहरा समुदाय के एक कार्यक्रम में पहुंचे। जहां उन्होनें बोहरा समुदाय की खुलकर तारीफ की। तभी से बोहरा समुदाय सुर्खियों में छाया हुआ है। चलिए आपको बताते है बोहरा समुदाय की उत्पत्ति और इतिहास के बारे में।

Bohra Community
Bohra Community

दाऊदी बोहरा समुदाय का इतिहास – History of Dawoodi Bohra Community

Dawoodi Bohra Community – दाऊदी बोहरा समुदाय एक मुस्लिम समुदाय है जिसे इस्माइली शिया इस्लाम का उप समुदाय माना जाता है। दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना डॉ. मुफद्दल सैफुद्दीन है। दाऊदी बोहरा समुदाय मौजूदा समय में दुनियाभर के कई बड़े देशों में फैला है जिसमें भारत, यमम, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका जैसे देश शामिल है।

स्पष्ट रुप से तो कहना मुश्किल है लेकिन तथ्यों के अनुसार दाऊदी बोहरा समुदाय प्राचीनकाल में यमन में रहा करते थे। लेकिन 15वीं शताब्दी में ये समुदाय दो भागों में बंट गया – बोहरा समुदाय और सुलेमानी समुदाय। 15वीं शताब्दी के समय में बोहरा समुदाय की सबसे ज्यादा आबादी यमन में ही थी। जिसके बाद बोहरा समुदाय के लोग दुनियाभर में फैल गए।

आज के समय में दाऊदी बोहरा समुदाय की सबसे ज्यादा आबादी भारत में है। यही कारण है कि सुलेमानी समुदाय का मुख्यालय आज भी यमन देश में ही है जबकि दाऊदी बोहरा समुदाय का मुख्यालय भारत के मुंबई शहर में है। मौजूदा समय में दाऊदी बोहरा समुदाय की कुल आबादी भारत में 15 लाख के करीब है।

Dawoodi Bohra Community – दाऊदी बोहरा समुदाय के ज्यादातर लोग मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र के शहरो में रहते है। मध्य प्रदेश के इंदौर में रहने वाले बोहरा समुदाय की आबादी करीबन 35 हजार के आस पास है। यानी मध्य प्रदेश की राजनीति में इस समुदाय के वोट बैंक का अच्छा खासा असर पड़ता है।

दाऊदी बोहरा समुदाय के लिए जो खास बात प्रचलित है वो ये की इस समुदाय को बहुत ही शांतिप्रिय और समाज में प्रेम भाव का संदेश देने वाला समुदाय माना जाता है। यह भी माना जाता है कि बोहरा शब्द एक गुजराती शब्द से आया है जिसका अर्थ व्यापार होता है।

इसलिए Bohra Community – बोहरा समुदाय को लेकर ये भी कहा जाता है कि ये समुदाय केवल अपने काम से काम रखने वाला समुदाय है जैसे एक व्यापारी होता है। Dawoodi Bohra Community – दाऊदी बोहरा समुदाय समाज के सबसे समृद्ध, प्रतिष्ठ समुदायों में से एक है जो शिक्षा को काफी महत्व देते है।

Read More:

Hope you find this post about ”History of Dawoodi Bohra Community” useful. if you like this articles please share on Facebook & Whatsapp. and for the latest update Download: Gyani Pandit free Android app.

2 thoughts on “क्या हैं दाऊदी बोहरा समुदाय का इतिहास | History of Dawoodi Bohra Community”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top