करिअर बनाने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हैं “कार्टून इंडस्ट्री”

How to Become an Animator

कार्टून मनोरंजन का वह भाग है जिसमें कल्पनाओं को चलचित्र की सहायता से लोगों को दिखाया जाता है। आधुनिक युग के चलते आज अधिकतर लोग इस कार्टून इंडस्ट्री में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। क्योंकि कार्टून बनाना एक ऐसा काम है जिसे में रचनात्मकता का भरपूर योगदान होता है और व्यक्ति आर्थिक रूप से भी अपने आप को मजबूत करने में सक्षम हो जाता है।

कार्टून बनाने में कई कुशल लोगों की टीम की जरूरत पड़ती है। जिनकी सहायता से एक सफल कार्टून का निर्माण होता है। कार्टून बनाने का सिलसिला एनीमेशन की मदद से पूरा किया जाता है। आइये जानते है की कौन लोग कार्टून इंडस्ट्री में अपना करियर बना सकते हैं:

How to Become an Animator

करिअर बनाने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हैं कार्टून इंडस्ट्री – How to Become an Animator in India

  • एनीमेशन – Animation

कार्टून बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है एनीमेशन, जिस व्यक्ति द्वारा एनीमेशन का काम किया जाता है उसे एनिमेटर्स या कार्टूनिस्ट Cartoonist कहा जाता है। इस व्यक्ति का मुख्य काम होता है कई रेखाचित्रों को एक उचित कर्म में सजाना।

कार्टून की कहानी से संबंधित पर्यावरण, बैकग्राउंड, जैसी आदि चीज़ों को ध्यान में रख कर यह व्यक्ति अपनी कला का प्रदर्शन करता है। एक एनिमेटर में रचनात्मकता के साथ साथ तकनीकी ज्ञान की बेहतरीन समझ का होना अनिवार्य होता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कार्टून इंडस्ट्री में एक एनिमेटर रीढ़ की हड्डी की तरह काम करता है।

ऐनिमेशन के लिए व्यक्ति को किसी विशेष शिक्षा की जरूरत नहीं होती। एनीमेशन का कोर्स किसी भी संस्थान से बाहरवीं कक्षा करने के उपरांत भी किया जा सकता है।

  • मिमिक्री – Mimicry

जो व्यक्ति अपनी आवाज के साथ खेलने में सक्षम है वह व्यक्ति भी कार्टून इंडस्ट्री में अपना योगदान देकर लाखों कमा सकते है। इन लोगों की जरूरत तब पड़ती है जब किसी कार्टून को आवाज देनी होती है।

पर्दे पर जो भी चलचित्र चलाया जाता है, उसको मनोरंजक संवाद में तबदील करने का काम यह व्यक्ति करता है। एक मिमिक्री करने वाला इंसान एक समय में अनेक आवाजों की नकल उतार कर कार्टून्स में जान डालता है।

  • स्क्रिप्ट राइटर – Script Writer

जिस प्रकार फिल्मों या धारावहिकों में शूटिंग करने से पूर्व एक कहानी लिखी जाती है व उसी के हिसाब से अभिनेताओं का चुनाव किया जाता है। उसी प्रकार कार्टून इंडस्ट्री में भी कार्टून बनाने से पूर्व एक स्क्रिप्ट राइटर की जरूरत पड़ती है। पर कार्टून इंडस्ट्री में जो व्यक्ति स्क्रिप्ट राइटर का पद संभालता है उसका काम फिल्मों और धारवाहिकों के स्क्रिप्ट राइटर से बिलकुल विपरीत होता है क्योंकि इस व्यक्ति को कार्टून के लिए जो भी स्क्रिप्ट लिखनी होती है वह कल्पना के आधार पर होती है।

स्क्रिप्ट लिखने के काम के दौरान लक्षित वर्ग को ध्यान में रखना जरूरी होता है क्योंकि अधिकतर कार्टून बच्चों द्वारा ही देखे जाते हैं। जो व्यक्ति कार्टून्स के अनुकूल स्क्रिप्ट लिखने में सक्षम होता है वह भी कार्टून इंडस्ट्री में अपना सफल करियर बना सकता है।

  • ऑडियो विडियो एडिटर – Audio and Video Editor

एक कार्टून इंडस्ट्री में इन दोनों व्यक्तियों की विशेष भूमिका होती है। एक ऑडियो एडिटर का काम होता है कार्टून सीरियल बनाने के दौरान उसमे आवाज से संबंधित कामों में सम्पादन कर के सभी त्रुटियों को खत्म करना व साथ ही कार्टून्स के संवाद, बैकग्राउंड म्यूजिक आदि में एडिटिंग कर के कार्टून की कहानी को सुनने योग्य बनाना।

वहीं दूसरी ओर विडियो एडिटर की भी इस इंडस्ट्री में विशेष जरूरत होती है। इस व्यक्ति का मुख्य काम होता है कार्टून में चलाये जाने वाले चलचित्रों में आकर्षित रंग देना व दर्शकों के हिसाब से उसे देखने योग्य बनाना।

यह दोनों सम्पादन कर्ता कार्टून इंडस्ट्री में अपना करियर तभी बना सकते हैं जब इन्हे आधुनिक सॉफ्टवेयर की बेहतरीन समझ हो क्योंकि इनके काम को काफी बारीकी से किया जाता है और वह तभी मुमकिन है जब व्यक्ति एडिटिंग करने में कुशल हो सके।

कार्टून इंडस्ट्री से आमदनी – What is a Cartoonist Salary

नेम और फेम के साथ साथ इस क्षेत्र में एक व्यक्ति लाखों की कमाई कर सकता है। किसी संस्थान से शिक्षा प्राप्त करने के उपरांत शुरुआती एनिमेटर 15 से 20 हज़ार तक की नौकरी कर सकता है व एक अनुभवी एनिमेटर 30 से 50 हजार तक कमाई कर सकता है साथ ही कुशल एनिमेटर 50 हजार से एक लाख तक की कमाई भी कर सकता है।

इस काम को फ्रीलांसर के तौर पर भी किया जा सकता है जिससे व्यक्ति एक अच्छी आमदनी अर्जित कर सकता है।

इन विभागों में करते हैं कार्टूनिस्ट काम – Cartoon Artist Jobs

कार्टूनिस्ट कई निजी कंपनियों में काम करने में सक्षम होते हैं और इनकी अधिक मांग होती है। एक कार्टूनिस्ट किसी ऐनिमेशन स्टूडियो, फिल्म और वीडियो स्टूडियो, कार्टून्स संबंधित नेटवर्क, ऑनलाइन और ऑफलाइन गेमिंग इंडस्ट्री, पब्लिशिंग कंपनियां आदि में काम कर सकता है। आधुनिक युग में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ साथ प्रिंट मीडिया में भी कार्टूनिस्ट की जरूरत होती है।

कुछ लोगों की टीम बनाकर आप अपना खुद का यू ट्यूब चैनल भी खोल सकते हैं जिस में अपने खुद के कार्टूनस की रचना कर के आप लोगों को दिखा सकते हैं।

निम्नलिखित संस्थानों की ली जा सकती है मदद – Animation University

दुनिया भर में आज एनीमेशन का काम चरम सीमा पर है, इसी कड़ी में आज भारत में भी कई ऐसे लोकप्रिय संस्थान है जो विद्यार्थियों को एनीमेशन से संबंधित कोर्स करवाते हैं व उन्हें इस योग्य बनाने में सहायक होते हैं की विद्यार्थी अपनी रचना को विश्वभर में दिखा सके और एनीमेशन द्वारा रोजगार प्राप्त कर सकने में सक्षम हो सके।

यह अधिकतम संस्थान भारत के बड़े शहरों में मौजूद हैं। भारत में निम्नलिखित संस्थान है जो एनीमेशन का कोर्स करवाते हैं:

एरिना मल्टीमीडिया नामक यह संस्थान दिल्ली, बैंग्लोर, नोएडा, मुंबई में है वहीं दूसरा संस्थान ग्लोबल स्कूल ऑफ़ एनीमेशन नई दिल्ली और चेन्नई में मौजूद है। माया एकेडमी ऑफ़ ऐंडवांसड सिनेमैटिक संस्थान मुंबई में है।

Read More:

Note: अगर आपको How to Become an Animator in India अच्छा लगे तो जरुर Share कीजिये. Note: E-MAIL Subscription करे और पायें More Career Related Articles In Hindi आपके ईमेल पर.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top