MPSC आयोग की PSI परीक्षा के बारे मे संपूर्ण जानकारी

 महाराष्ट्र सरकार की ‘पी.एस.आई (पुलिस सब इन्स्पेक्टर)’ परीक्षाके बारेमे संपूर्ण जानकारी.

ग्रेज्यूएशन की परीक्षा को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद बहूत सारे छात्र विभिन्न तरह के रोजगार संबंधी अवसर खोजते हुये नजर आते है, इसमे ग्रामीण तथा शहरी विभागो के छात्र भी शामिल होते है।बहूत सारे ग्रामीण विभागो से आये छात्र शिक्षा पुरी होने के बाद उज्वल भविष्य हेतू अपने ग्रामीण ईलाको मे लौट जाने से बेहतर या तो कोई अस्थायी तौर की नौकरी खोजकर काम करना शुरू करते है, या फिर जिनकी आर्थिक स्थिती थोडी अच्छी रहती है वो या तो आगे की पढाई पुरी करते है। या फिर सरकारी नौकरी के लिये प्रतियोगिता परीक्षा हेतू तैयारी करते है।

जब बात प्रतियोगिता परीक्षा की हो तो यहा प्रतिस्पर्धा स्वाभविकतः अधिक होती है, जहा बौद्धिक क्षमता और निरंतर पढाई की आवश्यकता होती है। भारत मे विभिन्न राज्य उनके प्रदेश मे सरकारी विभाग मे कर्मचारी तथा अधिकारी लेवल के पदो के लिये, भर्ती हेतू प्रतियोगिता परीक्षाओ का आयोजन करते है। जहा सालभर विभिन्न तरह के पदो के लिये लाखो की संख्या मे आवेदन प्राप्त होते है।

PSI exam

How To Become PSI In Maharashtra

आज इस मह्त्वपूर्ण लेख मे पी.एस.आई परीक्षा के बारे मे विस्तृत से जानकारी देंगे, जो के ‘एम.पी.एस.सी(महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमिशन) मंडल ‘ अंतर्गत ली जाती है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा ली जाने वाली प्रतिष्ठित परीक्षाओ मे पी.एस.आई, यानी के पुलिस सब इन्स्पेक्टर के लिये ली जाने वाली परीक्षा भी शामिल है।

एम.पी.एस.सी क्या है?( What Is MPSC )

एम.पी.एस.सी यानी के महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमिशन, महाराष्ट्र सरकार के अंतर्गत आनेवाला आयोग है।जो राज्यके सरकारी पदो के भर्ती हेतू वर्ग १ और २ के अधिकारी, तथा अन्य वर्गो के कर्मचारीयो के चयन हेतू प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन करते है।

पुलिस सब इन्स्पेक्टर जो के वर्ग २ अधिकारी का पद होता है ,उसका चयन भी एम.पी.एस.सी द्वारा किया जाता।जिन्हे चयन होने के बादमे राज्य के पुलिस सेवा विभाग मे शामिल किया जाता है।

इस आयोग द्वारा विभिन्न विभागो के अधिकारी और कार्मचारियो का सालभर मे परीक्षा आयोजन द्वारा चयन किया जाता है। जिसमे कर विभाग, सडक परिवहन विभाग(आर.टी.ओ),प्रशासन विभाग, पुलिस विभाग, वन विभाग इत्यादी सरकारी विभाग शामिल है।

महत्वपूर्ण मुद्दे (Important Points)

१. परीक्षा के लिये आवश्यक पात्रता
२. परीक्षा का प्रारूप
३. पाठ्यक्रम (परीक्षा पाठ्यक्रम)
४. परीक्षासंबंधी सूचना और विज्ञापन कैसे देखे

१. पात्रता ( PSI Exam Eligibility)

आयु (Age)

परीक्षा हेतू छात्र की कमसे कम आयु १९ साल तथा ज्यादा से ज्यादा ३८ साल होना अनिवार्य है,हालाकि जाती वर्ग अनुसार तथा विकलांग इत्यादी आधार पर दिया जानेवाला आरक्षण यहा दिया जाता है।

शिक्षा (Education)

१. परीक्षा के लिये इच्छुक छात्र ने न्यूनतम ग्रेज्यूएशन की शिक्षा किसी भी शिक्षा धारा से ,आयोग द्वारा मान्य विश्वविद्यालयके अंतर्गत पुरी की होनी चाहिये, ये अनिवार्य है ।
२. अंतिम वर्ष ग्रेज्यूएशन की पढाई करने वाले छात्र भी इस प्रतियोगिता परीक्षा मे हिस्सा ले सकते है, बशर्ते चयन के अंतिम चरण तक उन्होने ग्रेज्यूएशन की पढाई सफलता से पुरी करना अनिवार्य होता है।

शारीरिक पात्रता (Physical Ability)

पुरुष छात्र के लिये पात्रता (Male Candidate ):-

१. प्रत्याशी छात्र की लंबाई कमसे कम १६५ सेंटीमीटर होना अनिवार्य होता है।
२. प्रत्याशी छात्र का सीना बिना फुलाये  :७९ सेमी
३. छात्र का सीना फुलाने के बाद  : ८४ सेमी

महिला छात्र के लिये पात्रता (Female Candidate)

महिला छात्र की लंबाई कमसे कम १५७ सेमी होना अनिवार्य होता है।

छुट :- सरकारी यंत्रणाद्वारा समय समय पर दिये गये निर्देशांको के आधार पर आयु,जाती संबंधी तथा विकलांगो को दिया जानेवाला आरक्षण आयोग द्वारा लागू किया गया है।

२. परीक्षा का प्रारूप (Exam Format) Pattern

मुख्यतः पुलिस सब इन्स्पेक्टर की परीक्षा तीन चरणो मे ली जाती है, जिसमे पूर्व परीक्षा, मुख्य परीक्षा और शारीरिक पात्रता संबंधी परीक्षाये शामिल होती है। इस विषय पर विस्तार से निचे आपके लिये जानकारी दी गई है।

पूर्व परीक्षा(PSI Pre Exam) 

यह लिखित बहुविकल्प की परीक्षा होती है ,जिसमे परीक्ष्यार्थियो को चार विकल्प दिये जाते है।जिसमे चार विकल्पो मे से एक सही विकल्प का जवाब के तौर पर चयन करना होता है, पूर्व परीक्षा कुल १०० अंक की होती है। इस परीक्षा का निर्धारित समय ६० मिनट (१ घंटा) होता है।

मुख्य परीक्षा (PSI Main Exam)

जिन छात्रो ने पूर्व परीक्षा मे सफलता हासिल की है ,उन्हे मुख्य परीक्षा के लिये पात्र माना जाता है। मुख्य परीक्षा को कुल १०० अंक होते है, तथा परीक्षा का निर्धारित समय ६० मीनट (१ घंटा) होता है।

इस परीक्षा का प्रारूप बहुविकल्प लिखित तरह का होता है ,जिसमे परीक्ष्यार्थियो को चार विकल्प मे से एक सही विकल्प का चयन जवाब के तौर पर देना होता है। मुख्य परीक्षा मे दो पेपर देने होते है ,जिसमे पहले पेपर मे मराठी और अंग्रेजी भाषा संबंधित सवाल पुछे जाते है। दुसरे पेपर मे मुख्यतः मानसिक परिक्षण, सामान्य ग्यान इत्यादी से संबंधित सवाल पुछे जाते है।

शारीरिक पात्रता परीक्षा (PSI- Physical Ability Test) 

PSI Physical Requirements in Maharashtra

जिन छात्रो ने मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण की है ,उन्हे शारीरिक पात्रता परीक्षा के लिये पात्र माना जाता है, जो के ये इस परीक्षा का आखरी चरण होता है। शारीरिक पात्रता परीक्षा कुल २०० अंक के लिये ली जाती है ,जिसमे लंबी छलांग लगाना, दौडणा (८०० मी ), पूल अप्स इत्यादी शारीरिक कार्य संबंधी प्रत्याशी उम्मिद्वार का परिक्षण किया जाता है।

जो छात्र सफलतापूर्वक तीनो भी चरण पार कर जाता है ,उसको आयोग द्वारा चयनीत उम्मिद्वार के रूप मे आधिकारिक तौर पर घोषित किया जाता है।

३. पुलिस सब इन्स्पेक्टर परीक्षा का पाठ्यक्रम (PSI Exam Syllabus)

जैसे के पुलिस सब इन्स्पेक्टर की पूर्व तथा मुख्य परीक्षा लिखित बहुविकल्प प्रारूप की होती है , इन दोनो के पाठ्यक्रम निचे दिये गये विषयो पर होते है जैसे के ;

पी.एस.आय पूर्व परीक्षा पाठ्यक्रम (PSI Pre Exam Syllabus)

१. इतिहास:- भारत का एवं महाराष्ट्र का इतिहास (इसमे प्राचीन,मध्ययुगीन, आधुनिक इतिहास जिसमे स्वतंत्रता का इतिहास,स्वतंत्रता के बाद का इतिहास) शामिल होता है।
२. भूगोल:- भारत और महाराष्ट्र का भूगोल ( क्षेत्रफल, स्थान, खेती, यातायात संबंधी जानकारी , नदिया, पर्वत इत्यादी संबंधी जानकारी)
३. विग्यान:- जीवशास्त्र एवं वनस्पतीशास्त्र इत्यादी।
४. सामान्य ग्यान:- इसमे भारत, महाराष्ट्र तथा दुनिया के विशेष चीजे जिसमे सबसे लंबाईमे ज्यादा तथा छोटी चीजे , इसके अलावा सामान्य ग्यान से जुडी तमाम चीजो के विषय मे सवाल पुछे जाते है।
५. सामयिकी :- इसमे साल दो साल मे जितनी भी घटनाये भारत, महाराष्ट्र तथा दुनिया के स्तर पर घटीत हुई है तथा शुरू काल मे जो भी खास घटनाये घटी उससे जुडी जानकारी पर सवाल पुछे जाते है।
६. तर्क तथा गणित संबंधी सवाल :- इसमे गणित विषय तथा तर्क संबंधी सवाल पुछे जाते है।
७. राज्यशात्र:- इसमे भारत के संविधान तथा महाराष्ट्र के निर्मिती संबंधी राजकीय घटना तथा भाषा के आधार पर महाराष्ट्र संबंधी राजकीय घटनापर सवाल पुछे जाते है।

पी एस आय मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम (PSI Main Exam Syllabus)

जैसे के मुख्य परीक्षा के लिये दो पेपर लिये जाते है , इनका पाठ्यक्रम निचे दिया गया है।

पेपर १ :- इसमे मराठी तथा अंग्रेजी के व्याकरण संबंधी सवाल पुछे जाते है, इसके अलावा वाक्य रचनाये, गलत वाक्य रचनाये सही करना इत्यादी विषयो पर भी सवाल पुछे जाते है।

पेपर २ :- इसमे तर्क संबंधी तथा गणित विषयी सवालो पर अधिकतर सवाल पुछे जाते है।

4. पी.एस.आय के संबंधी विज्ञापन की जानकारी कहा पर मिलेगी?(Where You Can Get Exam Related Notification)

एम.पी.एस.आय आयोग के आधिकारिक वेब साईट पर इस परीक्षा संबंधित अधिसूचना जारी की जाती है, इसके अलावा रोजगार संबंधित अखबार मे इस परीक्षा का विज्ञापन दिया जाता है।

5. इस परीक्षा की तैयारी कैसे करे ? (How To Do Preparation For This Exam)

इस परीक्षा के लिये जहा सही दिशा मे कठोर परिश्रम की आवश्यकता होती है ,तो दुसरे ओर सही किताबो का अध्ययन भी अत्याधिक आवश्यक होता है। आप कक्षा ५ से लेकर कक्षा १२ तक के महाराष्ट्र शासन के पाठ्यपुस्तको का नियमित अध्ययन कर सकते है, इसके अलावा एन.सी.ई.आर.टी के कक्षा ५ वी से लेकर १२ तक सभी विषयो के किताबो का अध्ययन कर सकते है।

इससे आपके बुनियादी चीजो पर आवश्यक सभी संकल्पनाये स्पष्ट होने मे मदद मिलती है,इस परीक्षा के तैयारी के लिये आवश्यक है के आपको रोजाना अखबार पढने की आदत डालनी चाहिये। इससे आपकी समसामयिकी मजबूत होती है ,इसके अलावा सामयिकी से जुडे किताबो का अध्ययन भी आवश्यक चीज होती है।

इस परीक्षाके पिछले कुछ सालो के परीक्षाओ के प्रश्नपत्र निकालकर उन्हे हल करने की कोशिश करते रहना चाहिये,इससे आपको परीक्षा का प्रारूप अच्छी तरह समझ मे आने के लिये मदद मिलती है। आपको खुद्के नोट्स बनाने की आदत एक अच्छा मददगार कदम साबित हो सकता है ,जिसका आप परीक्षा के कुछ सप्ताह पहले अच्छे से अध्ययन कर सकते है।

आजकल इंटरनेट के माध्यम से काफी महत्वपूर्ण जानकारी मिल जाती है,तथा सभी विषयो पर आवश्यक मार्गदर्शन पर व्हिडीओ भी आपके लिये फायदेमंद हो सकते है।

इस विभिन्न तरह के चीजो का अनुसरण कर आप इस परीक्षा हेतू तैयारी कर सकते है।

6. कौनसी किताबे पढनी चाहीये? (Which Books Must Be Read for PSI Exam)

जैसा के आप सभी जानते है के प्रतियोगिता परीक्षा के लिहाज से कोई एक विशिष्ट किताब से पढाई नही हो सकती, इसके लिये आपको निरंतर विभिन्न स्त्रोतो से ग्यान अर्जित करना पढता है। निचे कुछ महत्वपूर्ण किताबे आपके लिये हमने यहा जानकारी के तौर पर दी है, जो आपको जरूर फायदेमंद हो सकती है।

१. के सागर प्रकाशन की ‘संपूर्ण एम.पी.एस.सी परीक्षा’ किताब
२. मराठी व्याकरण :- बालासाहेब शिंदे
३. भारत का भूगोल :- सवदी सर
४. सम सामायीकी :- लक्ष्यवेध
५. एन.सी.ई.आर.टी के कक्षा ५ वी से लेकर १२ तक सभी विषयो के किताब

इस तरह की किताबे आप के लिये आवश्यक मार्गदर्शन और जानकारी के तौर पर फायदेमंद हो सकती है , इसके अलावा आप आयोग द्वारा सूचित की गई किताबो से भी पढाई कर इस परीक्षा हेतू तैयारी कर सकते है।

7. कुछ महत्वपूर्ण सुझाव (PSI Exam Important Tips)

१. हमेशा पढाई करते समय खुद्के नोट्स बनाने की आदत अपनाये।
२. पिछ्लो कुछ सालो के प्रश्नपत्र को इकठ्ठा कर उनको हल करने का प्रयास करिये।
३. समय समय पर सही मार्गदर्शन लेते रहिये।
४. शारीरिक पात्रता संबंधी परीक्षा के लिये शुरुवात से ही मैदान पर तैयारी करिये, इसके लिये विशेषग्य व्यक्तियो के मार्गदर्शन मे तैयारी करिये।

इस विषय मे बार बार पुछे गये सवाल ( PSI Exam FAQ)

१. पी.एस.आय परीक्षा के लिये शिक्षा की पात्रता क्या होती है?
जवाब:- इस परीक्षा के लिये न्यूनतम शिक्षा पात्रता ग्रेज्यूएशन होती है, हालाकि अंतिम वर्ष स्नातक के छात्र इस परीक्षा मे हिस्सा ले सकते है ,पर अंतिम चयन तक स्नातक की शिक्षा पूर्ण होना अनिवार्य होता है।

२. महाराष्ट्र की पी.एस.आय की परीक्षा अन्य राज्यो के छात्र दे सकते है क्या?
जवाब :- इस परीक्षा के लिये या तो छात्र महाराष्ट्र का मुल निवासी होना अनिवार्य होता है ,या फिर इच्छुक छात्र छह साल से अधिक अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र का निवासी होना चाहिये। तथा उसके पास महाराष्ट्र के निवासी होने का दाखिला यानी के डोमाईसील प्रमाणपत्र (Domicile Certificate) होना चाहिये।

३. पी.एस.आय मुख्य परीक्षा मे कितने पेपर होते है और परीक्षा का प्रारूप क्या होता है?
जवाब:- पी.एस.आय मुख्य परीक्षा मे दो पेपर देने होते है। जो की ये लिखित बहुविकल्प परीक्षा होती है। जिसमे चार विकल्पो मे से एक सही विकल्प का चयन करना होता है।

४. पी.एस.आय के लिये चयन होने के बाद महाराष्ट्र मे किस जिले मे पोस्टिंग दी जाती है ,ये कौन तय करता है ?क्या चयन हुये उम्मिद्वार ये खुद्से तय कर सकते है?
जवाब:- आयोग द्वारा चयन हुये उम्मिद्वारो को राज्य सरकारो के निर्देशानुसार राज्य के विभिन्न जिलो मे पोस्टिंग दी जाती है। ये सभी निर्णय लेने का अधिकार राज्य सरकार के अंतर्गत होता है। चयन हुये छात्रो को इस तरह का कोई भी विकल्प नही होता के वो खुद्के मन से सिफारिश कर पोस्टिंग मांग सके।

५. पी.एस.आय ये किस वर्ग का पद होता है ?
जवाब:- पी.एस.आय पुलिस विभाग का वर्ग दो का सरकारी अधिकारी पद होता है।

६. पी.एस.आय की सैलरी? PSI Salary In Maharashtra?

जवाब:- पी.एस.आय की सैलरी का पे स्केल रुपये ९,३०० – ३४,८००/- + ग्रेड पे ४,३०० रुपये इस तरह प्रती माह ३८,००० तक होता है। जो के अधिकारी लोगो के सेवा के बढते वक़्त और शिक्षा के बढते अनुक्रम नुसार कुछ समय बाद बढते जाता है , जिनका विभागो के अंतर्गत प्रमोशन होता है उनके पद और सैलरी मे भी बढोतरी होती रहती है।

निष्कर्ष (Conclusion) :-

दी गई सभी जानकारी आपको पुलिस सब इन्स्पेक्टर परीक्षा के लिये मार्गदर्शन के तौर पर दी गई है , वैसे तो किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा मे अथक परिश्रम,सही दिशा मे पढाई तथा उचित मार्गदर्शन की जरुरत होती है। आपको इन्ही सभी चीजो को ध्यान मे रखते हुये इस परीक्षा की तैयारी करनी चाहिये, और जीवन मे सफलता हासिल करना चाहिये।

1 thought on “MPSC आयोग की PSI परीक्षा के बारे मे संपूर्ण जानकारी”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top