आई.सी.डब्ल्यू.ए कोर्स के बारे में संपूर्ण जानकारी

ICWA Course Details in Hindi

वाणिज्य क्षेत्र में अधिकतर लोगो का पसंदीदा विषय अकौन्टन्सी होता है, जिसमे आगे इस विषय से जुड़े करियर संबंधी बेहतरीन कोर्सेस उपलब्ध है। बात करे विभिन्न कोर्सेस की तो अकाउंट से जुड़े कोर्स आई.सी.डब्ल्यू.ए का विकल्प सबसे बेहतरीन नजर आता है।

अगर आप भी आई.सी.डब्ल्यू.ए कोर्स में रूचि रखते है और इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के इच्छुक है तो इस आर्टिकल द्वारा दी जाने वाली जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

यहाँ आप आई.सी.डब्ल्यू.ए कोर्स से जुडी लगभग सभी प्रकार की बुनियादी जानकारी हासिल करेंगे जिसमे कोर्स का अवधी, शुल्क, कोर्स हेतु महाविद्यालय इत्यादि आवश्यक बातो की जानकारी हासिल कर पायेंगे।

आई.सी.डब्ल्यू.ए कोर्स के बारे में संपूर्ण जानकारी – ICWA Course Details in Hindi

ICWA Course Details in Hindi
ICWA Course Details in Hindi

आई.सी.डब्ल्यू.ए का फुल फॉर्म – ICWA Full Form or What is ICWA Course

अकाउंट से जुड़े आई.सी.डब्ल्यू.ए का फुल फॉर्म “इंस्टिट्यूट ऑफ़ कॉस्ट एंड वर्क्स अकौंट्स” होता है, जो के तीन चरण में विभाजित प्रारूप का कोर्स होता है। इसके सभी पड़ावों की जानकारी हम आगे आपको विस्तार से देने वाले है।

आई.सी.डब्ल्यू.ए का शिक्षा शुल्क – ICWA Course Fees

इस कोर्स हेतु आपका शिक्षा शुल्क लगभग ४५ हजार तक होता है, जिसमे आपके महाविद्यालय के चयन अनुसार अंतर देखने को मिल सकता है।जिसका मोटामोटी अंदाजा आपको निचे दिए गए विवरण से आ सकता है।

  1. फाउंडेशन का शुल्क – लगभग ४,०००रूपये।
  2. इंटरमीडिएट का शुल्क – लगभग २०,००० रुपये।
  3. फाइनल का शुल्क – लगभग १७, ००० रुपये।

आई.सी.डब्ल्यू.ए कोर्स का प्रारूप – ICWA Course Structure

इस कोर्स का प्रारूप तीन स्तर का होता है जिसमे निम्नलिखित प्रकार के स्तर होते है, जैसे के;

  • फाउंडेशन
  • इंटरमीडिएट
  • फाइनल

आई.सी.डब्ल्यू.ए कोर्स का अवधी – ICWA Course Duration

इस कोर्स का कुल अवधी ३ साल का होता है, जिसमे आपके अधिकतर बार असफल होने पर इस अवधी में बढ़ोतरी हो जाती है।

आई.सी.डब्ल्यू.ए कोर्स का पाठ्यक्रम – ICWA Syllabus

आई.सी.डब्ल्यू.ए फाउंडेशन का पाठ्यक्रम – ICWA Foundation Syllabus

  1. फंडामेंटल्स ऑफ़ इकोनॉमिक्स (पेपर १)
  2. Fundamentals of Accounting (पेपर २)
  3. फंडामेंटल्स ऑफ़ लॉ एंड इथिक्स (पेपर ३)
  4. बिज़नेस मैथमेटिक्स एंड स्टैटिस्टिक्स – फंडामेंटल्स (पेपर ४)

आई.सी .डब्ल्यू.ए इंटरमीडिएट का पाठ्यक्रम – ICWA Intermediate Syllabus

  1. फाइनेंशियल एकाउंटिंग
  2. लॉ एंड एथिक्स
  3. डायरेक्ट टैक्सेशन
  4. कॉस्ट एकाउंटिंग
  5. ऑपरेशन्स एंड स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट
  6. कॉस्ट एंड मैनेजमेंट एकाउंटिंग /फाइनेंशियल मैनेजमेंट
  7. इन डायरेक्ट टैक्सेशन
  8. कंपनी एकाउंट्स एंड ऑडिट्स

आई.सी.डब्ल्यू.ए फाइनल का पाठ्यक्रम – ICWA Final Syllabus

  1. कॉर्पोरेट लॉ एंड कंप्लायंस
  2. स्ट्रैटेजिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट
  3. स्ट्रैटेजिक कॉस्ट मैनेजमेंट – डिसीज़न मेकिंग
  4. डायरेक्ट टैक्स लॉ- इंटरनॅशनल टैक्सेशन
  5. कॉर्पोरेट फाइनेंशियल रिपोर्टिंग
  6. इनडायरेक्ट टैक्स लॉ, प्रैक्टिस
  7. कॉस्ट एंड मैनेजमेंट ऑडिट
  8. स्ट्रैटेजिक परफॉर्मन्स मैनेजमेंट एंड बिज़नेस वैल्यूएशन

आई.सी.डब्ल्यू.ए के विभिन्न कॉलेज/शिक्षा संस्थानों की सूचि – ICWA Colleges List.

  • अकादमी फॉर प्रोफेशनल एक्सेलेन्स (अपेक्स) – कोलकता
  • अरिहंत इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट ऑफ़ टेक्नोलॉजी – इंदौर
  • जमाल मोहमद कॉलेज – तिरुचिरापल्ली
  • जया ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स
  • प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनजमेंट – ग्वालियर
  • गगन कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी – अलीगढ
  • एस.एन सिन्हा इंस्टिट्यूट ऑफ़ बिज़नेस मैनेजमेंट
  • ऑल इंडिया जाट हीरोज मेमोरियल कॉलेज – रोहतक

आई.सी.डब्ल्यू.ए कोर्स के लिए प्रवेश हेतु आवश्यक पात्रता – Eligibility for ICWA

फाउंडेशन कोर्स में प्रवेश हेतु पात्रता – Foundation Course Eligibility

  1. इच्छुक छात्र ने न्यूनतम दसवीं कक्षा की शिक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए।
  2. राष्ट्रिय स्तर पर आयोजित होनेवाले वाणिज्य शाखा से जुड़े डिप्लोमा कोर्स परीक्षा को उत्तीर्ण किया होना चाहिए (ए.आई.सी.टी.इ या अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा)।

इंटरमीडिएट कोर्स में प्रवेश हेतू पात्रता – Eligibility for Intermediate

  1. न्यूनतम दसवीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए।
  2. फाउंडेशन या इसके लिए ली जानेवाली पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए।
  3. फाइन आर्ट्स से स्नातक उत्तीर्ण के अलावा कोई भी स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण किया हुआ छात्र इस कोर्स हेतु प्रवेश ले सकता है।

फाइनल के लिए आवश्यक पात्रता – Eligibility for Final

  1. इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए।
  2. किसी भी धारा से न्यूनतम स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए (सिवाय फाइन आर्ट्स के)
  3. इंटरमीडिएट के सभी आठ पेपर उत्तीर्ण किये होने चाहिए।

आई.सी.डब्ल्यू.ए. कोर्स के बारेमें अधिकतर बार पूछे जाने वाले सवाल – ICWA Course Quiz

  • आई.सी.डब्ल्यू.ए. कोर्स में कुल कितने चरण होते है? (How many steps are there in ICWA course?)
    जवाब: तीन।
  • किस शिक्षा संस्था के अंतर्गत आई.सी.डब्ल्यू.ए कोर्स आता है? (ICWA course is offered by which institution?)
    जवाब: इंस्टिट्यूट ऑफ़ कॉस्ट एंड वर्क्स अकौंट्स ऑफ़ इंडिया।
  • आई सी डब्ल्यू ए की शिक्षा को पूरा करने के बाद क्या सैलरी दी जाती है?(Salary after completion of ICWA course)
    जवाब: लगभग सालाना ४ लाख से लेकर सालाना १० लाख के बिच में सैलरी होती है।
  • आई.सी.डब्ल्यू.ए कोर्स को पूरा करने हेतु न्यूनतम कितना अवधी देना होता है? (What is the minimum duration required to complete ICWA course?)
    जवाब: ३ साल।
  • रोजगार संबंधी किन पदों पर आई सी डब्ल्यू ए कोर्स को पूरा करने के बाद अवसर मिलने की संभावनाये अधिक होती है? (Job opportunities after completion of ICWA course?)
    जवाब: कॉस्ट मैनेजर, चीफ अकाउंटेंट, रिसर्च एनालिस्ट, ऑडिटर, फाइनेंशियल कंट्रोलर, फाइनेंशियल एनालिस्ट इत्यादि।

1 thought on “आई.सी.डब्ल्यू.ए कोर्स के बारे में संपूर्ण जानकारी”

  1. Anil kumar Badhani

    Good morning sir. My son wants to take admission in your institution. What is the criteria for it. Please reply of my massage as soon as possible. Thanking you sir.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top