फ्रांस के कुछ रोचक तथ्य | Interesting Facts about France

फ्रांस तीन ओर सागरों से घिरा है। इसी तरहफ्रांस के और भी रोचक तथ्य – Interesting Facts about France आप ले लिये लेकर आये हैं –

Interesting Facts about France
फ्रांस के कुछ रोचक तथ्य – Interesting Facts about France

• “फ्रांस” नाम की उत्पत्ति लैटिन शब्द फ़्रांसिया से हुई, जिसका अर्थ “फ्रैंक की जमीन और साम्राज्य” से है।

• क्षेत्रफल के हिसाब से फ्रांस यूरोप का सबसे बड़ा देश है, जो 2,48,573 मीटर वर्ग में फैला हुआ है और इस संख्या में फ्रेंच गयाना द्वीप, गुँदेलौप, मार्टिनिक, मयोट्ट और रीयूनियन आइलैंड का भी समावेश है।

• फ्रांस के मोंट ब्लांक का 15,771 फीट ऊँचा उच्चतम बिंदु, यूरोप का भी उच्चतम बिंदु है।

• फ्रांस को 22 मेट्रोपोलियन क्षेत्रो में विभाजित किया गया है और इसके पाँच विदेशी क्षेत्रो को डॉम-टॉम कहा जाता है।

• फ्रांस में जो परिवार सफलता से अपने बच्चो को गौरवता से बड़ा करता है, उसे फ्रेंच सरकार ला मेडले दे ला फॅमिली फ्रांस अवार्ड भी देती है।

• फ्रेंच शहर पेरिस में केवल एक स्टॉप का चिन्ह या प्रतिक है।

• फ्रांस के सवोई क्षेत्र में, एक छोटा सा गाँव पुसी भी है।

• फ्रांस में हर पाँच में से एक इंसान डिप्रेशन से पीड़ित है, यह दुनिया के सबसे उदास देशो में से एक है।

• लुइस XIX केवल 20 मिनट के लिये फ्रांस का राजा बना था।

• 2003 में की गयी डुरेक्स ग्लोबल सेक्स स्टडी के अनुसार, दुनिया में फ्रेंच लोग ही एक साल में सबसे ज्यादा बार सेक्स करते है।

• 1971 में एक ही लिंग की यौन गतिविधि का अनुभव करने वाला फ्रांस पहला आधुनिक देश था।

• फ्रांस में कोई भी इंसान, किसी मृतक से भी क़ानूनी रूप से शादी कर सकता है।

• जीन दुजर्दीन पहला और एकमात्र फ्रेंच एक्टर है जिसने 2011 में “द आर्टिस्ट” में अपने रोल के लिये अकैडमी अवार्ड में बेस्ट एक्टर का ख़िताब जीता था।

• दुसरे विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद से, फ्रांस यूनाइटेड नेशन सिक्यूरिटी कौंसिल के स्थायी पाँच सदस्यों में से एक है।

• सम्पूर्ण यूरोपियन संघ में फ्रेंच (स्पेनिश के साथ) के महिलाओ की जीवन प्रत्याशा सबसे ज्यादा है।

• फ्रांस में सबसे बड़ा खेल महोत्सव तब आया था जब देश ने 1998 के सॉकर वर्ल्ड कप को होस्ट किया और उसे जीता भी।

• फ्रेंच राष्ट्रपति चार्ल्स दे गुल्ले का नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है, क्योकि 32 बार विरोधियो ने उनकी हत्या करने की कोशिश की और हर बार वे सुरक्षित रहे।

• दुनिया में नुक्लेअर ईंधन की इलेक्ट्रॉनिक का सर्वाधिक उपयोग करने वाले उपभोक्ता फ्रांस में है।

• फ्रेंच ही पहली डिजिटल घडी, हॉट एयर बलून, पैराशूट, ब्रेल, नकली मक्खन, ग्रैंड प्रिक्स रेसिंग और सार्वजानिक इंटरैक्टिव कंप्यूटर का आविष्कारक है।

• द्वितीय विश्व युद्ध के समय फ्रेंच प्रतिरोध की पौराणिक कथाओ के बावजूद, अंडरग्राउंड अभियान में कभी भी 5% से ज्यादा लोग शामिल नही हुए, बचे हुए 95% लोग या तो नाज़ी का साथ देने लगे थे या कुछ नही कर रहे थे।

• ब्रिटनी में जन्मा बाइकिंग लीजेंड बर्नार्ड हिनौल्ट, को ले ब्लैरेऔ के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने 1986 में रिटायर्ड होने से पहले पाँच बार टूर दे फ्रांस जीत चुके है।

• फ्रांस में एक इंसान औसतन हर साल 11.5 क्वार्ट (10.9 लीटर) का सेवन करता है, जिसकी तुलना में यूनाइटेड किंगडम में इसका प्रमाण 8.7 क्वार्ट (8.2 लीटर) और यूनाइटेड स्टेट में 6.7 क्वार्ट (6.3 लीटर) है।

• फ्रांस में 12 वी शताब्दी में फ्रांसिस फिलिप द्वितीय के नेतृत्व में किलो का निर्माण किया गया, फ्रांस में लौवर म्यूजियम में दुनिया की प्राचीनतम और महत्वपूर्ण कलाओ को जमा करके रखा गया है, और साथ यह दुनिया के प्राचीनतम स्मारकों में से एक है।

• फ्रांस के एफिल टावर का नाम उसके डिज़ाइनर गुस्तावे एफिल के नाम पर रखा गया, जिसका निर्माण 1889 में विश्व प्रदर्शनी के लिये किया गया था। 1909 में इसके टुकड़े भी किये गये थे लेकिन इसे बक्शा गया। एफिल टावर 1063 फीट (324 मीटर) ऊँचा है, इसमें टॉप का एंटीना भी शामिल है।

• पेरिस को तीसरी शताब्दी में केल्टिक गुलस जनजाति ने किया था। पहले इसका नाम परिसी था और फिर रोमन ने इसका नाम बदलकर लुतेटिया रखा गया और फिर अंत में इसका नाम पेरिस रखा गया था।

• पेरिस में एक सबसे पुराना ब्रिज है, विडंबना से जिसका नाम पोंट नयूफ़ (न्यू ब्रिज) रखा गया है।

• स्टोनहेंज के बाहर, फ्रांस का चारनाक (ब्रिटनी में) दुनिया में बड़े पत्थरो से बनी सबसे बड़ी साईट है।

• स्ट्रासबर्ग के दक्षिण-पश्चिम से 31 मील (50 किलोमीटर) दूर नत्ज़वेइलेर-स्त्रुथोफ़ एकमात्र एकग्रता कैंप है जिसकी स्थापना नाज़ी ने फ्रेंच मिट्टी पर की थी।

• अप्रैल फूल डे की शुरुवात भी फ्रांस में ही हुई थी।

• एटॉमिक और नुक्लेअर हथियारों को बनाने वाला फ्रांस चौथा देश है, 1960 में फ्रांस के एलजीरियान सहारा में पहले A-बम की टेस्टिंग की गयी।

• फ्रेंच ने अपना खुद का एक इंटरनेट प्रकार ढूँढ निकाला है, जिसे 1980 में मिनिटेल (मिनिटेल टेलीमैटिक्स सिस्टम) का नाम दिया गया, जिसने फ्रांस को हाउसहोल्ड टेलीमैटिक्स में विश्व लीडर बनाया।

• फ्रेंच पुरुष फर्डीनांड दे लेस्सेप्स, स्वेज और पनामा कैनल की इंजीनियरिंग के लिये प्रसिद्ध है।

• हर साल मई महीने में दो हफ्तों तक कैनंस शहर, फ्रांस में दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है।

• फ्रांस ने साहित्य के क्षेत्र में सबसे ज्यादा नोबल पुरस्कार जीते है।

फ्रांस के बारेमें पूरी जानकारी जाननी हैं तो इस लेख को जरुर पढ़े – France Information

Read More –

Hope you find this post about ”Interesting Facts about France in Hindi” useful. if you like this articles please share on facebook whatsapp.
and for the latest update download : Gyani Pandit free android App

1 thought on “फ्रांस के कुछ रोचक तथ्य | Interesting Facts about France”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top