फ़्रांस के इतिहास के बारेमें महत्वपूर्ण घटनाएँ और जानकारी | France Information

क्षेत्रफल की दृष्टि से फ़्रांस यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है । इसी प्रकार की फ़्रांस के बारेमें पूरी जानकारी – France Information हम आपके लिये लेकर आये हैं । जिसे जानकर आप अपने फ्रांस के बारेमें ज्ञान को और बढाये।

France Information
फ़्रांस के इतिहास के बारेमें महत्वपूर्ण घटनाएँ और जानकारी – France Information

फ्रांस, अधिकारिक रूप से फ्रेंच रिपब्लिक एक एकात्मक संप्रभु राज्य और अंतरमहाद्वीपीय राज्य है, जिसमे पश्चिमी यूरोप और बहुत से विदेशी क्षेत्रो और प्रदेशो का समावेश है। फ्रांस के यूरोपियन और मेट्रोपोलियन क्षेत्र भूमध्य-सागर और उत्तर महासागर और राइन से अटलांटिक महासागर में फैले हुए है।

विदेशी फ्रांस में दक्षिण अमेरिकन महाद्वीप पर फ्रेंच गयाना और अटलांटिक, प्रशांत और भारतीय महासागर में बहुत से द्वीपीय प्रदेशो का समावेश है। फ्रांस 6,43,801वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और फ्रांस की कुल जनसँख्या 66.7 मिलियन है।

यह अर्ध-राष्ट्रपति गणतंत्र शासन प्रणाली वाला देश है, फ्रांस की राजधानी पेरिस है। साथ ही पेरिस फ्रांस का सबसे बड़ा शहर और मुख्य संस्कृति और कमर्शियल सेंटर भी है। फ्रांस के दुसरे मुख्य शहरो में मार्सिल, ल्योन, लिल्ले, नाइस, टौलौस और बौर्डिओक्स का समावेश है।

लोह युग के समय, वर्तमान मेट्रोपोलियन फ्रांस में गुलस, केल्टिक लोग बसे हुए थे। बाद में इस क्षेत्र को 51 BC में रोम ने अपने कब्जे में कर लिया, जिसे गुलस ने 486 तक संभाल कर रखा था। मध्य युग में सौ साल के युद्ध (1337 से 1453) में जीत हासिल करने के बाद फ्रांस एक शक्तिशाली यूरोपियन ताकत के रूप में उभरकर सामने आया, जिसमे देश का राजनीतिक विकास किया गया।

पुनर्जागरण काल के समय, फ्रेंच संस्कृति में निखार आया और वैश्विक औपनिवेशिक साम्राज्य की स्थापना की गयी, जो 20 वी शताब्दी से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा साम्राज्य बना। 16 वी शताब्दी में कैथोलिक और प्रतिवाद करने वालो के बीच हुए सिविल वॉर का ही बोलबाल था। इसके बाद लुइस XIV के नेतृत्व में फ्रांस, यूरोप प्रमुख संस्कृति, राजनीती और सैन्य शक्ति वाला देश बना।

इसके बाद 18 वी शताब्दी में, फ्रेंच क्रांति ने सम्पूर्ण एकाधिपत्य को निकाल फेका और इतिहास के आधुनिक गणराज्यो की स्थापना की और देश में समान नागरिक अधिकारों की भी स्थापना की, जो वर्तमान में देश के आदर्शो का प्रतिनिधित्व करता है।

19 वी शताब्दी में नेपोलियन ने ताकत को अपने हाँथ में लिया और पहले फ्रेंच साम्राज्य की स्थापना की। जिसके चलते यूरोप महाद्वीप में नेपोलियन युद्ध की भी शुरुवात हुई। साम्राज्य के गिरने के बाद, इसके बाद फ्रेंच साम्राज्य में काफी उथल-पुथल की गयी और 1870 में फ्रेंच के तीसरे गणराज्य की स्थापना की गयी।

पहले विश्व युद्ध में फ्रांस ने अहम भूमिका निभाई थी, जिससे उन्हें जीत भी मिली और दुसरे देशो में उन्हें मित्र देशो की शक्ति भी मिली थी लेकिन 1940 में धुरी की शक्ति के कारण उन्हें कब्जे में ले लिया गया। 1944 में मुक्ति के बाद चौथे गणराज्य की स्थापना की गयी और बाद में एलजीरियन युद्ध में भंग कर दिया गया।

इसके बाद चार्ल्स दे गुल्ले के नेतृत्व में पाँचवे गणराज्य की स्थापना 1958 में की गयी और वह आज भी काबिज है। 1960 में अल्जीरिया और आस-पास की सभी कॉलोनियाँ आज़ाद हो चुकी थी, जिनके फ्रांस के साथ कम से कम संबंध थे।

काफी लंबे समय तक फ्रांस कला, विज्ञान और दर्शनशास्त्र का वैश्विक सेंटर रह चूका है। यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में भी फ्रांस का समावेश है और हर साल तक़रीबन 83 मिलियन विदेशो लोग यहाँ आते है, जो दुनिया में किसी भी देश की तुलना में सबसे ज्यादा है। फ्रांस एक विकसित देश है और नोमिनल जीडीपी दर के हिसाब से इसकी अर्थव्यवस्था दुनिया की छठी सबसे बड़ी और परचेसिंग पॉवर पैरिटी के हिसाब से दुनिया की नौवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

औसतन पारिवारिक संपत्ति की कश्रेणी में दुनिया में फ्रांस का चौथा नंबर आता है। शिक्षा, स्वास्थ, जीवन प्रत्याशा और मानव विकास के क्षेत्र में भी फ्रांस ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली है। दुनियाभर में फ्रांस महाशक्ति के नाम से भी मशहूर है और साथ ही यूनाइटेड नेशन का संस्थापक सदस्य भी है।

यूनाइटेड स्टेट सिक्यूरिटी कौंसिल के स्थायी पाँच सदस्यों में फ्रांस का भी समावेश है और यूरोपियन यूनियन के राज्य का मुख्य सदस्य भी है। साथ ही फ्रांस G-7, नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी आर्गेनाईजेशन (NATO), आर्गेनाईजेशन फॉर इकॉनोमिक को-ऑपरेशन एंड डेवलपमेंट (OECD), वर्ल्ड ट्रेड आर्गेनाईजेशन (WTO) और ला फ्रंकोफोनी का भी सदस्य है।

फ्रांस के इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण दिन – Important Dates in France History

1789 – फ्रेंच क्रांति की बदौलत 9 वी शताब्दी में राजशाही शासनप्रणाली का खात्मा हुआ और पहले गणराज्य की स्थापना की गयी।

1804-1814 – नेपोलियन बोनापार्ट ने खुद को पहले फ्रेंच साम्राज्य का बादशाह बनाया, अपनी सैन्य शक्ति की बदौलत ज्यादातर यूरोप महाद्वीप को उसने अपने नियंत्रण में ले रखा था।

1815 – वॉटरलू के युद्ध में नेपोलियन को हार का सामना कर पड़ा – और दोबारा राजशाही साम्राज्य की स्थापना की गयी।

1914-18 पहला विश्व युद्ध – उत्तर-पूर्वी फ्रांस की खाइयों में भारी हताहत हुयी, जिनमे 1.3 मिलियन फ्रेंच पुरुषो की मृत्यु हो गयी और युद्ध में काफी लोग घायल भी हो चुके थे।

1939-45 दूसरा विश्व युद्ध – जर्मनी ने फ्रांस के ज्यादातर हिस्से पर अपना कब्ज़ा कर लिया था। खाली दक्षिण में विची शासन नाज़िस की सहायता कर रहा था। इसके बाद युद्ध के अवर सचिव जनरल दे गुल्ले ने लन्दन में निर्वासन मंि सरकार की स्थापना की और बाद में अल्गिएर्स में भी स्थापना की। इससे फ्रेंच प्रतिरोध का उदय हुआ।

1946-58 – चौथे गणराज्य को आर्थिक पुनर्निर्माण और विविध फ्रांस कॉलोनी की आज़ादी की प्रक्रिया से चिन्हित किया गया।

1957 – यूरोपियन इकॉनोमिक कम्युनिटी (EEC) की स्थापना के लिए फ्रांस, पश्चिम जर्मनी और दुसरे यूरोपियन राष्ट्रों में शामिल हो गया।

1958 – चार्ल्स दे गुल्ले को अल्जीरिया संकट से उबरने के बाद पुनः ताकत मिली और इसकी बदौलत उन्होंने राष्ट्रपति पद की मजबूत दावेदारी के साथ पाँचवे रिपब्लिक की स्थापना की।

1962 – फ्रेंच कोलोनियल शासन से अल्जीरिया ने आज़ादी की घोषणा की।

1969 – दे गुल्ले ने राष्ट्रपति भवन छोड़ा। और जॉर्ज पोम्पिदौ को राष्ट्रपति बनाया गया।

1981 – सोशलिस्ट उम्मेदवार फ़्रन्कोइस मिटरेंड को राष्ट्रपति पद के लिए चुना गया।

1995 – जेक्युस चिरक की नियुक्ती राष्ट्रपति के रूप में की गयी।

दोस्तों , अगर आपको हमारी फ्रांस के बारेमें दी गयी जानकारी पसंद आयी हो, तो और पढिए फ्रांस के बारेमें और भी कुछ रोचक बातें – Interesting Facts about France जिन बातों को पढ़कर आप हैरान रह जाओंगे।

Read More –

I hope these “France Information in Hindi” will like you. If you like these
“France Information in Hindi with History” then please like our facebook page & share on whatsapp. and for latest update download : Gyani Pandit free android App

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top