“लैंसडाउन” जिसे उत्तराखंड की जन्नत कहते हैं!

Lansdowne

भारत में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक स्थान है पर ये आप पर निर्भर करता है कि आप कहां घूमना चाहते है ऐतिहासिक जगहों पर, बीचज पर या फिर पहाड़ों पर। ज्यादातर लोग हिल स्टेशन पर सुहावने मौसम का मजा लेने साथ ही पहाड़, नदी झरने, हरियाली यानी प्राकृतिक संदुरता का आनंद उठाने।

हालांकि भारत में कई हिल स्टेशनस ऐसे भी है जो प्राकृतिक सुंदरता में किसी जन्नत से कम नहीं है साथ ही जिनका इतिहास भी काफी दिलचस्प है। यानी की आप ऐसी जगहों पर घूमकर प्राकृति की खूबसूरती को तो निहार ही सकते है साथ ही अपने देश से जुड़े इतिहास की कई बातों को जानकर अपना ज्ञान भी बड़ा सकते है।

Lansdown Hill Station
Lansdown Hill Station

“लैंसडाउन” जिसे उत्तराखंड की जन्नत कहते हैं! – Lansdowne

उत्तराखंड भी ऐसी जगहों में से एक है जहां 12 महीने मौसम सुहवना बना रहता है साथ ही जहां की खूबसूरती अद्भुत है। लेकिन क्या आप जानते उत्तराखंड के किस शहर को उत्तराखंड की जन्नत कहा जाता है उत्तराखंड की जन्नत ओर कोई नहीं उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पास स्थित छोटा सा शहर लैंसडाउन – Lansdowne है। जो पिछले कुछ सालों में देश विदेश से आने वाले पर्यटकों के बीच काफी मशहूर हुआ है।

लैंसडाउन का इतिहास – History of Lansdowne

लैंसडाउन उत्तराखंड के पौढ़ी में स्थित है। जहां पहुंचने में देश की राजधानी दिल्ली से सिर्फ 6 से 7 घंटे का समय लगता है लैंसडाउन ब्रिटिश के भारत आने से पहले एक पहाड़ी थी जिसका नाम कालुदंड था जिसका अर्थ होता है काली पहाड़ी। इसे इस नाम से बुलाने के पीछे शायद यहां के घने पेड़ों और हरियाली एक वजह होगी।

हालांकि साल 1887 में ब्रिटिश ने इस पहाड़ी की खोज कर इसे एक हिल स्टेशन बनाया और वाइसरॉय लोर्ड लैंसडाउन इस जगह का नाम लैंसडाउन रखा। लैंसडाउन हमेशा से ही गढ़वाल रेजीमेंट का गढ़ माना जाता है। जिस वजह से ये पूरी जगह गढ़वाल रेंजीमेंट के आधीन है। गढ़वाल रेजीमेंट का मुख्लालय भी लैंसडाउन में ही स्थित है ये शहर स्वतंत्रता आंदलनों से जुड़ी कई घटनाओँ का साक्षी रहा है। जिस वजह से इसकी एहमियत ओर भी बढ़ जाती है।

लैंसडाउन में घूमने की मशहूर जगहें – Lansdowne Tourist Places

  • कैथोलिक चर्च – St. Mary’s Church

जैसा कि हमने आपको बताया इस जगह को अंग्रेजों ने बसाया था जिस वजह से यहां पर आज भी अंग्रेजों की याद दिलाने वाली बहुत सी इमारते स्मारक है जिनमें से एक कैथोलिक चर्च भी है। जो यहां आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षित स्थान है।

  • गढ़वाल रेजीमेंट का म्यूजियम – Garhwali Musuem

लैंसडाउन में गढ़वाल रेजीमेंट का म्यूजियम गढ़वाल राइफल्स वॉर मेमिरियल और रेजिमेंट म्यूजियम है, जहां पर पर्यटक गढ़वाल रेजीमेंट से जुड़ी कई अहम बातों को जान सकते है साथ ही गढ़वाल रेजीमेंट के वीरों की कहानियों को पढ़ सकते है। ये म्यूजियम शाम 5 बजे तक खुला रहता है। इस म्यूजियम के पास में ही परेड ग्राउंड भी है हालांकि इस परेड ग्राउंड को पर्यटक केवल बाहर से ही देख सकते है।

  • टिप इन टोप – Tip N Top

टिप इन टोप पहाड़ी लैंसडाउन की खूबसूरती को देखने के लिए बेस्ट प्लेस है। इस पहाड़ी से पूरा लैंसडाउन साफ नजर आता है। साथ ही इसी पहाड़ी से हिमालय की चोटियां भी नजर आती है।

  • भुल्ला ताल – Bhulla Tal

ये ताल लैंसडाउन की सबसे खूबसूरत जगहों मे से एक है यहां पर नावों की सुविधा होने के कारण ये स्थान पर्यटकों के लिए ओर भी मनोरंजक बन जाता है पर्यटक यहां पर शाम के समय नौव पर सैर करते हुए प्राकृतिक खूबसूरती को निहारते नजर आते हैं।

लैंसडाउन क्यों है उत्तराखंड की जन्नत

हिल स्टेशनस अपने ठंडे मौसम के लिए जाने जाते है हालांकि कई हिल स्टेशनस पर इन दिनों जलवायु परिवर्तन के कारण दिन में काफी गर्मी पड़ती है लेकिन लैंसडाउन एक ऐसी जगह है जहां पर दिन भर पूरे साल सुहाना मौसम बना रहता है। साथ ही सुहाने मौसम में लैंसडाउन की पहाड़ियों की खूबसूरती ओर भी निखर कर आती है।

इसके अलावा लैंसडाउन भले ही अंग्रेजों ने बसाया था। लेकिन गढ़वाल में स्थित होने के कारण यहां पर गढ़वाली संस्कृति और खान – पान का तालमेल भी देखने को मिलता है जो यहां की खूबसूरती को ओर भी दिलचस्प बना देता है।

Read More:

Famous Tourist Places in India

Hope you find this post about ”Lansdowne” useful. if you like this article please share on Facebook & Whatsapp. and for latest update download: Gyani Pandit free Android app.

Note: We try hard for correctness and accuracy. please tell us If you see something that doesn’t look correct in this article About Lansdown Hill Station… And if you have more information History of Lansdowne India then help for the improvements this article.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top