यह हैं सच्ची प्रेम कहानियों पर आधारित मशहूर किताबें…

Love Story Books

प्यार, दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है, जिसे समझाया नहीं जा सकता है, सिर्फ महसूस किया जा सकता है। वहीं इस खूबसूरत एहसास को कुछ लेखकों ने शब्दों के माध्यम से अपने किताबों में बताया है।

इन किताबों में न सिर्फ प्यार और रिश्तों की अहमियत बताई है बल्कि, किताबों के पात्रों को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है, जाहिर है कि हम में से ज्यादातर लोग इस तरह की किताबें और प्रेम कहानियां इसलिए पढ़ते हैं, ताकि किताबों के पात्र से खुद को जोड़ सकें, और इस तरह की परिस्थतियों का आसानी से सामना कर सकें।

प्रेम कहानियों पर आधारित तमाम किताबें उपलब्ध हैं जिनमें से कुछ सर्वश्रेष्ठ और चुनिंदा प्रेम कहानियां पर आधारित किताबों के बारे में हम आपको अपने इस लेख में बता रहे हैं जो कि इस प्रकार है –

यह हैं सच्ची प्रेम कहानियों पर आधारित मशहूर किताबें – Love Story Book in Hindi

Love Story Book in Hindi
Love Story Book in Hindi
  • Romeo and Juliet (by William Shakespeare)

रोमियो और जूलियट की प्रेम कहानी के बारे में कौन नहीं जानता, यह एक प्रसिद्ध प्रेम कहानी है। यह किताब साल 1591 से 1595 के बीच विलियम शेक्सपियर द्धारा लिखी गई थी।

जिसे साल 1597 में प्रकाशित किया था। यह किताब दो युवा प्रेमियों आधारित है, जिसमें दोनों के परिवार एक-दूसरे के दुश्मन होते हैं, लेकिन इससे बाबजूद भी रोमियो-जूलियट ने अपने प्यार को अंजाम दिया और चोरी से शादी कर ली, हालांकि अंत में रोमियो और जूलियट दोनों ही इस कहानी में मर जाते हैं।

इसमें महान लेखक शेक्सपियर ने बड़े ही रोचक और दिलचस्प तरीके से कहानी में चरित्रों को दर्शाया है। इस कहानी के आधारित कई तरह के नाटक और फिल्में भी बनाईं गई।

  • 2 States: The Story of My Marriage (Chetan Bhagat)

महान लेखक चेतन भगत द्धारा लिखा गया उपन्यास ‘टू स्टेट्स: द स्टोरी ऑफ़ माय मैरिज’ उनका एक प्रसिद्ध उपन्यासों में से एक हैं। उनके इस उपन्यास को साल 2009 में प्रकाशित किया गया था।

जैसे कि इस उपन्यास के नाम से ही ज्ञात है कि इसमें भारत के दो अलग-अलग स्टेट के प्रेमियों की कहानी है, जिनकी रीति-रिवाज, संस्कृति, परंपरा, पहनावा और बोलचाल अलग होने की वजह से दोनों के घर-वाले उनकी शादी के सख्त खिलाफ होते हैं।

हालांकि, चेतन भगत की इस उपन्यास की कहानी काल्पनिक हैं, लेकिन इसके बारे में यह भी कहा जाता है कि यह उपन्यास चेतन भगत और उनकी पत्नी की रियल लव स्टोरी है। इसके साथ ही आपको बता दें कि ”2 States” फिल्म की कहानी भी इसी किताब पर आधारित थी, यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी।

  • Half Girlfriend (Chetan Bhagat)

चेतन भगत की यह किताब भी एक प्रसिद्ध प्रेम कहानियों में से एक है। इस पुस्तक में उन्होंने एक बिहारी लड़के और दिल्ली शहर की अमीर खानदान की लड़की की प्रेम कहानी का उल्लेख किया है।

इस किताब में बिहार के माधव को बेहद खूबसूरत एक दिल्ली की मॉडर्न लड़की से अपने कॉलेज में प्यार हो जाता है, जिसके बाद वह रिया से अपनी गर्लफ्रेंड बनने का प्रस्ताव रखता है, लेकिन रिया सिर्फ दोस्ती रखना चाहती हैं।

हालांकि बाद में वह माधव की हॉफ गर्लफ्रैंड बनने के लिए राजी हो जाती है। उनकी इस किताब पर एक फिल्म ”Half Girlfriend” भी बनाई गई थी, जिसे साल 2017 में रिलीज किया गया था।

  • You Were My Crush! Till You Said You Love Me! (Author: Durjoy Datta)

भारतीय उपन्यासकार एवं पटकथा लेखक दुर्जोय दत्त की यह पुस्तक एक खूबसूरत प्रेम कहानी पर आधारित हैं और उनकी सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाली पुस्तकों में से एक है।

इस उपन्यास में लेखक ने एक बेनॉय नामक आलसी, अमीर और बिगड़ैल शख्स की कहानी का उल्लेख किया है, इस किताब के पात्र बेनॉय को एक सुंदर लड़की शाइना से प्यार हो जाता है, लेकिन वह उससे हमेशा दूर भागती रहती है।

इस किताब के पात्र बेनॉय को प्यार और रिलेशनशिप से जिंदगी में बहुत कुछ सीखने को मिलता है। वहीं यह किताब अपने पाठकों को एक रिश्तों की अहमियत को समझने का संदेश भी देती है, हालांकि इस किताब की पूरी कहानी के बारे में जानने के लिए आपको इस किताब को पढ़ना होगा।

  • प्यार की कहानियां: (लेखक सुशील कुमार भारद्धाज)

“प्यार की कहानियां” पुस्तक लेखक भारद्दाज द्धारा लिखी एक मशहूर किताब है। आपको बता दें कि लेखक ने अपनी इस किताब में 5 अलग-अलग कहानियों का उल्लेख किया है, जो कि समाज में व्याप्त राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक अराजकता के बीच कुछ बनते और बिगड़ते रिश्तों की कहानियों पर आधारित हैं।

कुछ अन्य मशहूर प्रेम कहानियों पर आधारित किताबों के नाम नीचे लिखे गएं हैं –

  • Law of Averages: A Hilarious Love Story – Filmi Ishtyle Author: Kshitish Padhy
  • The Fault in Our Stars (Hardcover)
  • New Moon (Twilight, #2)
  • The Notebook (Kindle Edition) by Nicholas Sparks
  • 14th Feb: A Love Story (Author: Veena C)
  • An American Marriage by Tayari Jones
  • An Extraordinary Union by Alyssa Cole
  • A Half Baked Love Story (Author: Anurag Garg)
  • Someone Like You (Author: Nikita Singh)
  • The Girl in Room (Chetan Bhagat)
  • Will You Still Love Me? by Ravinder Singh
  • You are the Best Wife: A True Love Story (by Ajay K Pandey)
  • Her Last Wish (by Ajay K. Pandey)
  • Ek Prem Kahani Meri Bhi, by Ravinder Singh and Prabhat Ranjan
  • Humari Adhuri Mulakatein by Shivshyam Chaurasiya
  • Dil Dhoondhta Hai (दिल ढूँढ़ता है) by Rakesh Madhotra
  • My First School Love in HINDI by Rajat Kumar
  • Tamanna (Hindi): A True Story of Forbidden Love by Tejeshwar Singh
  • Kya Dobara Ho Sakta Hai Pyaar? (Hindi) by Ravinder Singh
  • Love Never Ends: A collection of short love stories in Hindi by Richa Tiwari “Narayani”
  • My First School Love in HINDI by Rajat Kumar
  • 2nd Love: प्यार एक रिश्ता या अहसास? by Prem kulhari
  • एहसास: एक खूबसूरत खामोश दास्ताँ (Romantic Novel Hindi) लेखक : ‘मुक्ता’ हिंदी उपन्यास
  • ऐसी वैसी औरत (Romantic Novel Hindi) (अंकिता जैन)

Read more: 

Note: Love Story Book in Hindi इस लेख में दिये गये सभी क़िताबे आपको पसंद आयेगी इसका कोई दावा हम नहीं करते। ये लेख मात्र किताबों के बारे में जानकारी देने हेतु है। पर एक बात साथ में ये भी बता दे की Book पर खर्च किये पैसे कभी भी बर्बाद नहीं होते।

नोट: अगर आपके पास और भी अच्छे Love Story Books के बारे में जानकारी है तो जरुर कमेंट में बताये अच्छे लगने पर हम उन्हें Love Story Book इस article में जरुर शामिल करेगें।

1 thought on “यह हैं सच्ची प्रेम कहानियों पर आधारित मशहूर किताबें…”

  1. Avinash onkar

    Dear maine bhi ek book likhi hai jiska shirshk hai ‘EK BEVFA SE PREAM’ meri yh kitab aaj ke yuvao ko bhut kuch sikhyegi unki jindgi badly kr rkh degi aisa aasha krta hu mai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top