“मेरा भारत महान” | Mera Bharat Mahan Essay

Mera Bharat Mahan

हमें बचपन में स्कूल में बहुत बार निबंध लिखने को कहा गया हैं और आज भी हर स्कूल में बच्चों को अलग अलग विषय पर निबंध लिखने को कहते हैं उसमेसे एक विषय हैं “मेरा भारत महान” आज हम उसी विषय पर निबंध लिखने के लिए बच्चों की थोड़ी मदत कर रहे हैं।

Mera Bharat Mahan Essay in Hindi “मेरा भारत महान” – Mera Bharat Mahan Essay

भारत दुनिया के सबसे बड़े देशो में सातवे नंबर पर आता है। भारत जैसा देश केवल नाम से बड़ा नहीं हुआ लेकिन इस देश की मिट्टी की महानता ही कुछ अलग है। इस पवित्र देश का हर कोई इन्सान देश की मिट्टी को केवल मिट्टी नहीं समझता बल्की इसे अपनी मा मानता है।

यह एक ऐसा देश है जहा मारने वाले से बचाने वाले महान कहलाता है। यह ऐसे लोगों की मातृभूमि जहापर अगर कोई अपना कोई दुश्मन भी माफ़ी मांगे तो उसे माफ़ किया जाता है। यह ऐसा देश है जहापर देश के लिए जान देने वालो की कोई कमी नहीं। सबसे ज्यादा जनसंख्या में भारत दुसरे नंबर पर है। ऐसे महान देश को बहुत सारे नाम है जैसे की भारत, हिंदुस्तान और इंडिया।

एक भारतीय होने पर मुझे गर्व है और मै इसे बहुत प्यार करता हु। भारत में अलग अलग परंपरा और संस्कृति होने के बावजूद भी सभी लोग एक साथ ख़ुशी से रहते है।

मेरे देश की मातृभाषा हिंदी है लेकिन देश में विभिन्न धर्मो के लोग अलग अलग भाषा बोलते है। भारत एक महान और सुन्दर देश है जहापर समय समय पर महान लोगों ने जन्म लिया है और उन्होंने महान काम किए है। भारत के लोग दिल से बहुत अच्छे है और वो दुसरे देशो से आनेवाले लोगों का दिल से स्वागत करते है।

इस देश की महान हड़प्पा और सिंधु संस्कृति 4000 साल से भी ज्यादा पुराणी है। ऋग्वेदिक काल की शुरुवात ईसापूर्व 1700 में हुई थी और उस वक्त भारत समृद्ध देश था और करीब ईसापूर्व 500 के दौरान एक विकसित देश बन गया था। सन 320 और 500 के बिच में जब गुप्त का साम्राज्य था तब भारत में बहुत समृद्धि थी।

दिल्ली के सुलतानो ने देश में 1206 से 1526 के दौरान शासन किया था। देश में मुघलो का साम्राज्य 1526 से 1857 के बिच में था। बहादुर शाह 2 मुघलो का आखिरी बादशाह था। उसके बाद में देश में अंग्रेजो का शासन आया। भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली।

भारत एक महान नेता और वीर स्वतंत्रता सेनानियों का देश है। हमारे देश के नौजवान आतंकवादियो से हमें और हमारे देश को बचाने के लिए दिन रात बॉर्डर पर डटे रहते है।

छत्रपती शिवाजी महाराज, डॉ बाबासाहेब आंबेडकर, महात्मा गाँधी, जवाहरलाल नेहरु जैसे महान व्यक्ति इस भारत देश में हुए है। डॉ जगदीश चन्द्र बोस, डॉ सी. व्ही. रमण, डॉ होमी भाभा, डॉ नारलीकर जैसे महान वैज्ञानिक भी इसी देश में हुए है।

हमारा देश धर्मनिरपेक्ष है। हमारे देश की जो संस्कृति है वो पूरी दुनिया में सबसे अलग है। और यहाँ का हर इंसान अपने अपने परंपरा और संस्कृति का पालन करता है।

भारत में सभी लोग सनातन धर्म की भारतीय दर्शन का पालन करते है और इसीके कारण ही हमारे देश में विविधता होने के बाद भी एकता नजर आती है। भारत एक गणतंत्र देश है जहापर लोग ख़ुद अपने देश के बारे में फ़ैसला लेते है।

भारत देश एक ऐसी जगह है जहा पर लाल किला, फतेहपुर सिकरी, सुवर्ण मंदिर, ताज महल, ऊटी, खजुराहो, निलगिरी, कश्मीर, अजंता और एल्लोरा की गुफा जैसे अद्भुत स्थल देखने को मिलते है। इस महान देश में पवित्र नदिया, पर्वत, घाटी, झीले देखने को मिलती है। हिंदी हमारे देश की राष्ट्रीय भाषा है।

हमारे देश में 29 राज्य और 7 केन्द्रशासित प्रदेश आते है। हमारे देश के 29 राज्यों में तो कई सारे गाव आते है। हमारा देश कृषिप्रधान देश है और कपास, गन्ना, जुट, चावल, गेहू, अनाज जैसी फसले यहाँ ली जाती है।

भारत जैसे पवित्र और पावन देश में नदिया भी कई सारी है। अगर उनकी गिनती करे तो वो गिनती करना मुश्किल हो जायेगा। हिमालय से आनेवाली गंगा जैसे पवित्र नदी इसी देश में बहती है और गोदावरी नदी देश के आधे से भी ज्यादा राज्यों से बहती है। पूरी तरह से पत्थर से बना हुआ कैलाश मंदिर केवल भारत में ही देखने को मिलता है।

इन सब बातो के अलावा भी बहुत सारी बाते है जिनके कारण मुझे अपने देश से इतना प्यार है और मुझे अपने देश पर गर्व है। मेरे देश की जो सुंदरता है उसकी जितनी भी तारीफ की जाये वो कम है।

और जिस देश की मिट्टी को मा कहनेवाले वाले लोग होते है, वो देश, वो मातृभूमि सच में महान होती है। इसलिए मेरा भारत महान था, महान हैं और हमेशा महान रहेंगा।
जय हिंद

Read More:

Hope you find this post about ”Essay on Mera Bharat Mahan” useful. if you like this Article please share on Facebook & Whatsapp. and for latest update download: Gyani Pandit free Android app.

18 thoughts on ““मेरा भारत महान” | Mera Bharat Mahan Essay”

    1. Thank you Himanshi Ji, your comments mean a lot to us. we will keep you update with such other informative information. Please stay tuned to our website.

    1. Thanks for reading this article and leaving us such wonderful comments. Your comments mean a lot. Please stay tuned to our website for such post

    1. Thank You for reading our article at gyanipandit.com and Your comments are a source of information which makes us write such informative post.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top