शब्दों के जादूगर सलमान रूश्दी की किताबें | Salman Rushdie Books

Salman Rushdie Books

19 जून 1947 को जन्मे सलमान रुश्दी शब्दों के जादूगर हैं जिन्होनें विवादों, मजाक, यथार्थवाद के बीच अपने उपन्यासों को मूर्त रूप दिया  है। इनके लेखन काम ने ही उन्हें साहित्य के महासागर में सबसे ज्यादा प्रशंसित लेखकों में से एक बना दिया है।

Salman Rushdie Books
Salman Rushdie Books

शब्दों के जादूगर सलमान रूश्दी की किताबेंSalman Rushdie Books

सलमान रुश्दी, अपने दूसरे उपन्यास मिडनाइट्स चिल्ड्रन के बाद मशहूर हो गए, उनकी ख्याति देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फैली गई।

यही नहीं उन्हें अपने इस उपन्यास के लिए 1981 में बुकर पुरस्कार से भी नवाजा गया फिर बाद में मिडनाइट्स चिल्ड्रन उपन्यास को ‘बेस्ट ऑफ बुकर्स’ का पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया वहीं इसके बाद सलमान रुश्दी के उदय की शुरुआत हुई और साहित्य की दुनिया में वे सफलता की सीढ़ी चढ़ते गए।

आपको बता दें कि सलमान रुश्दी को अपने उपन्यास सेटेनिक वर्सेज़ की वजह से कई विवादों का सामना करना  पड़ा था। यहां तक की उन्हें मौत की धमकी भी दी गई।

यही नहीं उपन्यास “द सेटेनिक वर्सेज” के लिए 1989 में तत्कालीन ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला रूहोल्लाह खोमैनी ने उनके खिलाफ एक फतवा भी जारी किया।

जिसके बाद रुश्दी को करीब 10 साल अंडर ग्राउंड रहकर अपनी जिदंगी बितानी पड़ी। इस दौरान वे कभी-कभार ही वे सार्वजनिक रुप से दिखाई देते हैं।

लेकिन काफी मुश्किलों का सामना करने के बाबजूद भी उन्होनें अपने विचारों को खुलकर रखा और हमेशा से ही वे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पक्ष में रहे हैं।

सलमान रुश्दी के ज्यादातर उपन्यास भारतीय उप-महाद्वीप पर आधारित हैं। आपको बता दें कि उनकी किताबों के प्रमुख विषय- वस्तु, पूर्वी और पश्चिमी दुनिया के बीच कई रिश्तों के जुड़ने, अलग होने और देशांतरणों की कहानी के साथ-साथ धर्म, जिंदगी और मौत के मुद्दों पर आधारित रहे हैं – जिसे पाठकों द्धारा खूब पसंद किया जाता है।

हम आपसे अपने इस लेख में सलमान रूश्दी की कुछ जरुरी किताबें , उपन्यास और उनकी समीक्षा के बारे में बताएंगे।

सलमान रुश्दी की किताबें – Best Books of Salman Rushdie

  • ग्राइमस (1975)
  • मिडनाइट्स चिल्ड्रन (1981)
  • शेम (1983)
  • द जगुआर स्माइल: अ निकारागुआ जर्नी (1987)
  • सैटेनिक वर्सेज (1988)
  • हारून एंड द सी ऑफ़ स्टोरीज़ (1990)
  • इमेजिनरी होमलैंड्स: एसेज़ एंड क्रिटिसिस्म 1981 – 1991 (1992)
  • होमलेस बाई चाइस (1992, आर. झबवाला और वी.एस. नायपॉल के साथ)
  • ईस्ट, वेस्ट (1994)
  • द मूअर्स लास्ट साई (1995)
  • द फायरबर्ड्स नेस्ट (1997)
  • द ग्राउंड बिनीद हर फीट (1999)
  • द स्क्रीनप्ले ऑफ़ मिडनाइट्स चिल्ड्रन (1999)
  • फ्यूरी (2001)
  • स्टेप अक्रॉस दिस लाइन: कलेक्टेड नान फिक्शन 1992 – 2002 (2002)
  • शालीमार द क्लाउन (2005)
  • द एन्चेन्ट्रेस ऑफ़ फ्लॉरेंस (2008)
  • द बेस्ट अमेरिकन शॉर्ट स्टोरीज़ (2008, अतिथि संपादक के रूप में)
  • “इन द साउथ” द न्यू यॉर्कर, 18 मई 2009

सलमान रुश्दी की किताबें जिनका हिंदी अनुवाद किया गया –

  • ‘जोसेफ एंटन’

इस किताब का हिंदी अनुवाद में किया गया। आपको बता दें ये किताब सलमान रुश्दी की मशहूर और विवादित किताब ‘द सैटेनिक वर्सेज’ पर विस्तृत टिप्पणी है।

  • शरम

ये किताब शेम (Shame, 1983) का हिन्दी में अनवाद है।

  • हारून और समर किस्सों का

इस किताब में एक कभी नहीं भूलने वाली टेलर की कहानी है जो अपने कौशल और प्रतिभा को खो देता है और रहस्यमयी ताकतों के खिलाफ संघर्ष करता है और प्रेरणादायी समुद्र को रोकने की कोशिश करता है। इस किताब में इसी के इर्द-गिर्द्ध सभी कहानियां घूमती हैं।

  • फ्लोरेंस की जादूगरनी

ये किताब Enchantress Of  Florance 2010 का हिन्दी में अनुवाद है

  • आधी रात की संताने

ये किताब मिडनाइट्स चिल्ड्रन का अनुवाद है।

Midnight’s Children (1981)Review

सलमान रुश्दी ने अपने इस उपन्यास में एक युवा लड़के की कहानी के माध्यम से भारतीय स्वतंत्रता की आकर्षक कहानी बताई है। आपको बता दें कि सलमान रूश्दी का ये उपन्यास 20 वीं शताब्दी के सबसे सफल उपन्यासों में से एक है। इस उपन्यास में नायक सलीम सिनाई आधी रात में ठीक उसी समय पैदा हुए हैं जब भारत ने आजादी हासिल की थी।

इस कहानी में ये भी बताया कि उस समय पैदा हुए उन सभी बच्चों के पास कुछ खास शक्तियां भी भगवान से गिफ्ट के तौर पर मिली हैं। इन बच्चों ने लेखक ने खुद को भी शामिल किया है और सभी बच्चों को एक साथ इकट्ठा किया है।

मिडनाइट्स चिल्ड्रन ऐसा उपन्यास है जिसने सलमान रुश्दी को दुनिया में एक अलग पहचान दिलवाई  है। आपको बता दें कि  मिडनाइट्स चिल्ड्रेन को 1 9 81 में बुकर पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था, इसके साथ ही इस किताब को  पेंगुइन बुक्स की तरफ से 20 वीं शताब्दी की महान पुस्तकों की लिस्ट में भी शामिल किया गया है।

द ग्राउंड बिनीद हर फीट (1999): Review

सलमान रुश्दी की ये किताब रॉक संगीत संस्कृति और ऑर्फस और युरीडिस की यूनानी मिथक से प्रेरित है. सलमान रुश्दी में अपनी इस किताब में रॉक एंड रोल प्रेम कहानी को बताया है जिसमें दो लड़के एक ही लड़की के पीछे भागते हैं । ये सब उस दौरान होता है जब रॉक म्यूजिक तेजी से बढ़ रहा था। ”द ग्राउंड बेनाथ हर फीट” पढ़ने वाले  पाठको को यही सबसे ज्यादा आर्कषित करता है कि ये कहानी, संस्कृति और अविश्वसनीय रूप से समृद्ध नेटवर्क है जो कहानी के अंदर एक उत्तेजना पैदा करता है।

पूर्वी और पश्चिमी संस्कृतियों के साथ-साथ प्राचीन और समकालीन प्रभाव के साथ-साथ, रुश्दी एक कभी नहीं भूलने वाली कहानी की व्याख्या करता है जो समय और जगह के साथ-साथ आगे बढ़ती है।

सलमान रूश्दी की इस किताब ने वाकई में पाठकों के दिल में एक जगह बनाई है वहीं इस किताब की सरल और सहज लेखनी की वजह पाठक इस किताब की कहानी से शुरु से आखिरी तक बंधे रहते हैं।

Imaginary Homelands: Essays- Review (1992) इमेजिनरी होमेलैंड्स: समीक्षा (1 992)

इमेजिनरी होमेलैंड्स पढ़ना प्रख्यात लेखक सलमान रुश्दी की निजी जिंदगी की कुछ झलकियों की तरह है। आपको बता दें कि ये किताब रुश्दी के निबंधों का संग्रह है। जिसमें सलमान रुश्दी ने कई फिल्मों की संस्कृति और राजनीतिक मुद्दों जैसे कि उपनिवेशवाद और कट्टरतावाद समेत कई अन्य विषयों पर भी चर्चा की है। सलमान रुश्दी ने इसमें अपने साहित्य पर अपने विचार भी रखे हैं।

हालांकि यह किताब उनकी एक एक काल्पनिक कथा से प्रेरित किताबों में से एक है जिसमें कोई वास्तविकता  या जादू नहीं है। इमेजिनरी होमेलैंड्स  रश्दी की कथाओं से दृढ़ता से संबंधित हैं जो कि समकालीन साहित्यिक और सांस्कृतिक दृश्य पर उनके कई विचारों को प्रकट करती है और पाठकों का ध्यान आर्कषित करती है।

The Satanic Verses Review (1988) सैतानिक वर्सेज (1 9 88)

सलमान रूश्दी की सैतानिक वर्सेज किताब उनकी सबसे विवादास्पद पुस्तक मानी जाती है। इसके साथ ही ये दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली पुस्तकों में से भी एक है। इसकी कहानी लंदन के एक जेट में होने वाले विस्फोट के साथ शुरू होती है। वहीं इस कहानी काविस्फोट में जिंदा बचे हुए दो  लोग प्रतिनिधित्व करते हैं।

ये कहानी एक भव्य कार्पेट या मस्जिद की दीवारों में की गई कठिन डिजाइन की तरह लिखी गई है। इस कहानी में लेखक सलमान रूश्दी ने अपनी कुशलता से पात्रों, साजिशों और आरोपों को एक साथ जोड़ने की कोशिश की।

हालांकि ये लेखक का एक सफल उपन्यास है, इसके बाबजूद इस उपन्यास ने दुनिया के मुस्लिम इलाकों में विवाद पैदा किया है। जिसके बाद  ईरान के सर्वोच्च नेता अयतोला खोमेनी ने सलमान रश्दी के खिलाफ मौत का फतवा भी जारी किया था। जिसके बाद से सलमान रुश्दी को अपनी जिंदगी डर के साएं में बितानी पड़ी और वे कभी-कभी ही सार्वजनिक तौर पर दिखते थे।

सलामन रूश्दी के पुरस्कारों पर एक नजर  – Salman Rushdie Award

  • एरिसटिओन पुरस्कार (यूरोपीय संघ)
  • कला परिषद राइटर्स अवार्ड
  • बुकर ऑफ़ बुकर्स या उपन्यास के लिए बुकर पुरस्कार विजेताओं के बीच सर्वश्रेष्ठ उपन्यास, 1993 में प्राप्त
  • बुकर का सर्वश्रेष्ठ बुकर पुरस्कार के 40 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर 2008 में प्राप्त

उपन्यास के लिए बुकर पुरस्कार

  • इंग्लिश स्पीकिंग यूनियन अवार्ड
  • हच क्रॉसवर्ड फिक्शन प्राइज़ (भारत)
  • इंडिया अब्रॉड लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड (USA)
  • जेम्स टैट ब्लैक मेमोरियल पुरस्कार (गल्प)
  • कर्ट टुचोल्स्कि पुरस्कार (स्वीडन)
  • मनटुआ पुरस्कार (इटली)
  • जेम्स जॉइस पुरस्कार – यूनिवर्सिटी कॉलेज डबलिन
  • मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान मानद प्रोफेसरशिप
  • चैपमैन विश्वविद्यालय मानद डॉक्टरेट – डॉक्टर ऑफ़ ह्यूमन लेटर्स
  • सांस्कृतिक मानवतावाद में आउटस्टैंडिंग लाइफटाइम अचीवमेंट (हार्वर्ड विश्वविद्यालय)
  • सेंट लुइस साहित्य पुरस्कार – सेंट लुईस विश्वविद्यालय

सलमान रुश्दी, साहित्य की दुनिया में जाने-माने लेखक है जिन्होनें अपनी लेखनी का प्रभाव पूरी दुनिया में डाला है। साल 2008 में उनका उपन्यास ” द एन्चेंट्रेस ऑफ़ फ्लॉरेंसभी प्रकाशित हुआ।

इसके साथ ही सलमान रूश्दी को उनके साहित्यिक योगदान और उनकी किताब ”मिडनाइट्स चिल्ड्रनके लिए सर्वश्रेष्ठ बुकर पुरस्कार से भी नवाजा गया। आपको बता दें कि ये उपन्यास 40 साल के इतिहास में बुकर पुरस्कार जीतने वाला सर्वश्रेष्ठ उपन्यासों में भी शामिल हैं।

Read More:

  1. Half Girlfriend Book
  2. 7 Habits of Highly Effective People
  3. The secret book in Hindi

Please Note : सलमान रूश्दी के द्वारा लिखी गईं किताबें – Salman Rushdie Books in Hindi इस लेख में कुछ चुनिन्दा किताबे यहाँ दी है। पर ये किताबे आपको उतनाही पसंद आयेगी इसका कोई दावा हम नहीं करते। ये लेख मात्र Books के बारे में जानकारी देने हेतु है। पर एक बात साथ में ये भी बता दे की Book पर खर्च किये पैसे कभी भी बर्बाद नहीं होते।
नोट : अगर आपके पास और भी अच्छे किताबों के बारे में जानकारी है तो जरुर कमेंट में बताये अच्छे लगने पर हम उन्हें Salman Rushdie books in Hindi इस Article में जरुर शामिल करेगें।

2 thoughts on “शब्दों के जादूगर सलमान रूश्दी की किताबें | Salman Rushdie Books”

  1. नितिन कुमार यादव

    शिवांगी जी आपका ये प्रयास सराहनीय है । आपका ज्ञानी पंडित मुझे बहुत अच्छा लगा ।
    मैं ईश्वर से प्रार्थना करूँगा की आप नित्य नवीन ऊंचाइयों को स्पर्श करें अपने जीवन मे ।

    1. Editorial Team

      इस पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद। हम आगे भी इस तरह के पोस्ट अपलोड करते रहेंगे। कृपया आप हमारी वेबसाइट से जुड़े रहिए और अपनी राय हमसे सांझा करते रहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top