गूगल के निर्माताओं में से एक सर्गी ब्रिन बायोग्राफी | Sergey Brin Biography

Sergey Brin

आज गूगल पर किसी भी विषय की जानकारी बड़ी आसानी से मिल जाती है। कई तरह की ऑनलाइन सुविधाए भी गूगल की मदत से ही की जाती है। आज हर कोई काम पड़नेपर गूगल की ही मदत लेते है। मगर इस गूगल की शुरुवात कैसे हुई, किसने इसे बनाया, किस तरह से गूगल एक विशाल कम्पनी बनी इसकी जानकारी कई लोगो के पास में नहीं।

गूगल को शुरू करने में लैरी पेज और सर्गी ब्रिन इन दो व्यक्ति ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। लैरी पेज की जानकारी हम अपने आर्टिकल में आपको दे चुके हैं। आज हम सर्गी ब्रिन – Sergey Brin की जानकारी आपको देने जा रहे है।

Sergey Brin
Sergey Brin

गूगल के निर्माताओं में से एक सर्गी ब्रिन बायोग्राफी – Sergey Brin Biography

सर्गी ब्रिन का जन्म 21 अगस्त 1973 को रूस की राजधानी मास्को में हुआ। उनके पिताजी गणितज्ञ और अर्थशास्त्री थे। रूस में उस समय ज्यू लोगो पर कई अत्याचार और जुल्म हो रहे थे इसीलिए अपनी जान बचाने के लिए उनके परिवार के लोग सन 1979 में अमेरिका में आये थे।

अमेरिका में आने के बाद मेरीलैंड यूनिवर्सिटी के कॉलेज पार्क से गणित और कंप्यूटर में डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया जहापर उनकी मुलाकात लैरी पेज से हुई। दोनों भी उस समय कंप्यूटर साइंस में डॉक्टरेट कर रहे थे। उसके बाद दोनों ने मिलकर एक सर्च इंजन बनाया जिसमे सभी तरह की वेब साईट को क्रम के हिसाब से लगाया गया था।

बाद में फिर उन्होंने गणिती भाषा का शब्द गुगुल नाम के आधार पर उनके सर्च इंजन को गूगल नाम दे दिया। 1998 में इस गूगल सर्च इंजन की शुरुवात हुई और आज यह दुनिया का सबसे बड़ा और प्रसिद्ध सर्च इंजन बन चूका है।

ब्रिन ने 23 एंडमी की सहसंस्थापक ऐनी वोजसिसकी से शादी की और 2013 तक वह साथ में ही रहे लेकिन 2015 में दोनों ने तलाक ले लिया उनके दो बच्चे है।

सर्गी ब्रिन का करिअर – Sergey Brin Career

जब ब्रिन और पेज स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे तो दोनों ने मिलकर एक सर्च इंजन तयार किया था जिसमे सभी तरह की वेब साईट दिखाई देती थी, और वह सभी वेब साईट क्रम के हिसाब से लगाई गयी थी क्यों की लोग जिस वेब साईट पर ज्यादा खोज करते थे उसे सबसे पहले स्थान पर रखा जाता था।

गणित के शब्द गुगुल के नाम पर से ही उन्होंने उनके सर्च इंजन को गूगल नाम दे दिया।

अपने परिवार, मित्र और कई सारे निवेशको से 1 मिलियन डॉलर इकट्ठा करने के बाद दोनो ने मिलकर 1998 में कम्पनी की स्थापना की।

गूगल का मुख्यालय कैलिफ़ोर्निया के सिलिकॉन व्याले में स्थित है और सन 2004 में गूगल ने अपनी इनिशियल पब्लिक ओफ्फेरिंग लोगो के सामने रखी जिसकी वजह से ब्रिन और पेज दोनों ही बिलेनियर बन गए।

आज गूगल दुनिया का सबसे प्रसिद्ध और मशहूर सर्च इंजन बन चूका है। एक रिपोर्ट के अनुसार 2016 में एक दिन में औसत एक ट्रिलियन से भी ज्यादा लोग गूगल पर सर्च करते है।

सर्गी ब्रिन और लैरी पेज ने सारी दुनिया की जानकारी को बस एक क्लिक जितना आसान बना दिया। अब कोई भी चीज हमें ढूंढनी हो तो बस गूगल पर जाकर क्लीक करो। आपको कोई भी हिज बैठे बिठाएं मिला जाती हैं।

सर्गी ब्रिन हमेशा से ये मानते हैं की,

“ज्ञान हमेशा अच्छा होता है और निश्चित रूप से अज्ञानता से बेहतर होता है”

More Inspirational Stories:

Hope you find this post about ”Sergey Brin Biography” useful and inspiring. if you like this articles please share on Facebook & Whatsapp. and for the latest update download : Gyani Pandit free android App.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top