महिला दिवस पर भाषण – Women’s Day Speech in Hindi

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण नंबर 2- (महिला द्धारा किसी कंपनी में सम्मानित होने पर दिए जाने वाला भाषण) – Mahila Diwas par Bhashan

आप सभी को मेरा नमस्कार

सबसे पहले अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। सम्मानीय मुख्य अतिथि, आदरणीय सीईओ सर, एमडी सर, हमारी मैनेजमेंट और यहां मौजूद सभी साथियों मै… तहे दिल से इस समारोह में आप सभी का स्वागत करती हूं। आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस – International Women’s Day के मौके पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

मुझे बेहद खुशी हो रही है कि इस विषय पर मुझे भाषण के माध्यम से महिला दिवस पर अपने विचार व्यक्त करने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है।

मै खुद को गौरान्वित महसूस कर रही हूं कि मै भी इस कंपनी का हिस्सा हूं, इस संगठन के लोगों ने मुझे प्रतिष्ठित पद पर काम करने का मौका दिया है, जिससे मुझे अपनी काबिलियत को दिखाने का मौका मिला है और अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफलता मिली है।

आज मै भी पुरुषों की तरह आत्मनिर्भर हूं और आर्थिक रुप से सक्षम भी। वहीं यह कंपनी मेरी जैसी हजारों लड़कियों को उनकी क्षमता को प्रदर्शित करने और उन्हें अपनी काबिलियत पहचानने का मौका देती है, जिससे वे अपने जीवन में आगे बढ़ सके और खुद को दुनिया के सामने साबित कर सकें और समाज और देश के विकास में सहयोग कर सकें।

वहीं अगर मै आज इस कंपनी का हिस्सा नहीं बनती तो शायद मुझे कभी अपनी प्रतिभा को पहचानना का मौका ही नहीं मिलता और मै भी आज कई अन्य लड़कियों की तरह शादी कर घर काम-काज देखती और बच्चे संभालती और घर के पुरुषों पर निर्भर रहती। लेकिन आज मै पूरी तरह आत्मनिर्भर हूं और अपनी मर्जी से अपनी जिंदगी जी रही हूं।

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित ऐसे कार्यक्रमों से न सिर्फ हम सभी महिलाओं का मनोबल बढ़ता है बल्कि हमारे अंदर एक नई ऊर्जा का भी संचार होता है, इससे हमें आगे बढ़ने में मदत मिलती है, जिससे तरक्की की राहें और भी ज्यादा आसान हो जाती है।

वहीं आज महिलाओं के विकास और शिक्षा पर जिस तरह से जोर दिया जा रहा है, वो वाकई सराहनीय है। यही वजह है कि देश के कई उच्च और प्रतिष्ठित पदों पर आज महिलाएं आसीन हैं, और पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।

यही नहीं महिलाओं के विकास के लिए कई तरह के अभियान और योजनाएं भी चलाईं जा रही हैं, जिससे देश के ग्रामीण इलाकों में भी महिलाओं की स्थिति में काफी हद तक सुधार आया है।

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के माध्यम से न सिर्फ महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कामों और उनकी उपलब्धियोंके लिए सम्मान दिया जाता है, बल्कि लोगों में महिलाओं के प्रति आदर/सम्मान का भाव भी विकसित किया जाता है।

ताकि सभी लोग महिलाओं का आदर करें और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरत करें और महिलाओं को महत्व दें। इस मौके पर मै महिलाओं के लिए दो लाइन बोलकर अपने भाषण को विराम देना चाहूंगी।।

स्वयं को पहचान, तुझमे शक्ति अपार है,
स्वयं  को नमन कर और आगे बढ़ चल,
ठोकर मार उसे, जो तेरा सम्मान करना न जाने,
बढ़ चल, बढ़ चल, नई राहें तेरा रास्ता तके हैं,
तेरे आंचल में हैं अपार खुशियां,
क्योंकि सिर्फ आज नहीं, हर रोज तेरा दिन है।।

महिला दिवस की शुभकामनाएं – Happy Women’s Day

धन्यवाद।।

Read More:

Hope you find this post about ”Women’s Day Speech in Hindi” useful and inspiring. if you like this articles please share on Facebook & Whatsapp.

1 thought on “महिला दिवस पर भाषण – Women’s Day Speech in Hindi”

  1. बहुत शानदार लेखनी है..आप भी एक महिला है और मैं आपको महिला दिवस की शुभकामनाएँ देता हू..मैं भगवान से प्रार्थना करता हू कि आप ऐसे ही आगे बढ़ती रहे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top