15 अगस्त का इतिहास | 15 August History

15 August History

15 अगस्त का दिन हम सब भारत वासियों के लिए बहुत यादगार और महत्वपूर्ण हैं। हम सब जानते हैं की 15 अगस्त 1947 को हमें अंग्रेजो से स्वतंत्रता मिली इसलिए आज दिन पुरे देश में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं। वैसे ही आज के दिन और भी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी आईये उन पर एक नजर डालते हैं।

15 अगस्त का इतिहास – 15 August History

15 August History
15 August History

15 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of August 15

  • पनामा शहर 1519 में बनाया गया।
  • ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1772 में विभिन्न जिलों में अलग सिविल और आपराधिक अदालत के लिए फैसला लिया।
  • ईस्ट इंडिया रेलवे ने 1854 में कलकत्ता(अब कोलकाता) से हुगली तक पहली यात्री ट्रेन चलाई, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसका संचालन 1855 में शुरू हुआ।
  • इंडियन बैंक – स्वदेशी आंदोलन के अंश के रूप में 15 अगस्त 1907 को इसकी स्थापना हुई।
  • द्वितीय विश्व युद्धः कोरियाई मुक्ति दिवस 1945 में मनाया जाता है
  • युगवाणी (पत्रिका) – देहरादून (उत्तराखण्ड) से 1947 में प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका। यह आरंभ एक पाक्षिक समाचार पत्र के रूप में प्रकाशित हुआ था जो कालान्तर में पहाड़ का प्रमुख साप्ताहिक समाचार पत्र बना।
  • स्वतंत्रता दिवसभारत को 1947 में अंग्रेज़ों से स्वतंत्रता प्राप्त हुई।
  • पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1947 में आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
  • रक्षा वीरता पुरस्कार-परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र 1947 में स्थापित किया गया।
  • भारत में 1950 को 8.6 के तीव्रता वाले भूकम्प के कारण 20 से 30 हजार लोग मारे गये।
  • बहरीन ब्रिटेन के शासन से 1971 में आजाद हुआ।
  • पोस्टल इंडेक्स नंबर अर्थात् पिन कोड 1972 में लागू किया गया।
  • बांग्लादेश में सैनिक क्रान्ति, मुजीबुर्रहमान की हत्या तथा खोंडेकर मुश्ताक अहमद के नेतृत्व में नयी सरकार का गठन 1975 में हुआ।
  • फ़रीदाबाद 1979 में हरियाणा का 12 वाँ ज़िला बना।
  • राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम का 1982 को दिल्ली में उद्घाटन किया गया।
  • क्लार्क ने 1989 में दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।
  • जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण 1990 में किया गया।
  • सूडान के खार्तूम में 1994 को आतंकवादी कार्लोस पकड़ा गया।
  • उत्तरी आयरलैंड में 1998 को ओमाग द्वारा की गई बमबारी में 29 लोग मारे गये और 220 अन्य घायल हुए।
  • उत्तर एवं दक्षिण कोरिया के बिछड़े नागरिक 2000 में आपस में मिले।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2002 में इस्लामाबाद स्थित अपने सूचना केन्द्र को बन्द किया।
  • लारा 2004 में सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
  • दक्षिण अमेरिकी देश पेरु के मध्य तटीय इलाके में 2007 को 8.0 तीव्रता के भूकंप से 500 से ज्यादा लोगों की मौत और कई लोग बेघर हुए।
  • स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 2008 में संसद भवन परिसर में स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।

15 अगस्त को जन्मे व्यक्ति – Born on 15 August

  • फ़्राँसीसी सैन्य अधिकारी और राजनीतिक नेता नेपोलियन बोनापार्ट का जन्म 1769 में हुआ।
  • स्वतंत्रता सेनानी, कवि, प्रकांड विद्वान, योगी और महान दार्शनिक बहुमुखी प्रतिभा के धनी अरविंद घोष का जन्म 1872 को हुआ था।
  • भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक उस्ताद अमीर ख़ाँ का जन्म 1912 को हुआ था।
  • भारत की प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार इस्मत चुग़ताई का जन्म 1915 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार तथा सम्पादक हंस कुमार तिवारी का जन्म 1918 को हुआ था।
  • हिंदी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय गीतकार इन्दीवर का जन्म 1924 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध साहित्यकार एवं कवि रामदरश मिश्र का जन्म 1924 को हुआ था।
  • भोपाल के प्रसिद्ध शायर फजल ताबिश का जन्म 1933 को हुआ था।
  • चाचा चौधरी’ कार्टून चरित्र बनाने वाले प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट प्राण कुमार शर्मा का जन्म 1938 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री राखी गुलज़ार का जन्म 1947 को हुआ था।
  • उत्तराखण्ड राज्य के पाँचवे मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल “निशंक” का जन्म 1959 को हुआ था।
  • भारतीय क्रिकेटर विजय भारद्वाज का जन्म 1975 को हुआ था।
  • भारत की प्रसिद्ध महिला एथलीट के.एम. बीनामोल का जन्म 1975 में हुआ।
15 अगस्त को हुए निधन – Died on 15 August
  • भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी महादेव देसाई का निधन 1942 को हुआ था।
  • स्वतंत्रता सेनानी सरदार अजीत सिंह का निधन 1947 को हुआ था।
  • भारतीय राजनीतिज्ञ (पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात) अमरसिंह चौधरी का निधन 15 अगस्त 2004 को हुआ था।
15 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important events and festivities of 15 August

Read More:

Note: You have more information about “15 August History” please write on comments. Hope you find this post about “15 August History” useful. If you like this information please share on Facebook.

Note: We try hard for correctness and accuracy. Please tell us If you see something that doesn’t look correct in this article about Aaj ka Itihas. And if you have more information History of 15 August then help for the improvements this article.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top