हरियाणा राज्य का इतिहास और जानकारी

Haryana History in Hindi

जिसे भारत का ग्रीन लैंड कहा जाता है। वो Haryana – हरियाणा उत्तर भारतीय राज्य है। राज्य के दक्षिण में राजस्थान और पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और उत्तर में पंजाब की सीमा और पूर्व में दिल्ली क्षेत्र है। हरियाणा और पडोसी राज्य पंजाब की भी राजधानी चंडीगढ़ ही है। इस राज्य की स्थापना 1 नवम्बर 1966 को हुई। क्षेत्रफल के हिसाब से इसे भारत का 20 वा सबसे बड़ा राज्य बनाता है।

हरियाणा राज्य का इतिहास और जानकारी – Haryana History in Hindi

Haryana

हरियाणा राज्य की जानकारी – Haryana Information in Hindi

राज्य का नाम (State Name) हरियाणा (Haryana)
हरियाणा की राजधानी (Capital of Haryana) चंडीगढ़ (Chandigarh)
राज्य निर्मिती का साल १ नवंबर १९६६।
राज्य की प्रमुख भाषाए
  • हरियाणवी,
  • हिंदी,
  • पंजाबी,
  • अंग्रेजी,
  • अहीरवाती,
  • मेवाती,
  • बागरी।
क्षेत्रफल अनुसार राज्य का देश में स्थान २१ वा(21th)
जनसँख्या अनुसार राज्य का देश में स्थान १८ वा(18th)
राज्य अंतर्गत कुल जिलों की संख्या (District in Haryana) २२।
राज्य अंतर्गत कुल तालुका (तहसील) की संख्या ९३।
कुल ग्रामीण विभाग की संख्या ६८४८।
राज्य का प्रमुख पेड़ (वृक्ष) (State Tree of Haryana) पीपल वृक्ष।
राज्य का प्रमुख फूल (पुष्प) (State Flower of Haryana) कमल।
राज्य का प्रमुख जानवर (State Animal of Haryana) काला हिरन।
राज्य का प्रमुख पक्षी (State Bird of Haryana) चकोर के समान दिखनेवाला तितर पक्षी (Francolin)
राज्य का प्रमुख फल (State Fruit of Haryana) पीपल का फल।
वित्तीय और राज्यनिहाय हरियाणा राज्य की कोड संख्या (State cCode of Haryana) ६ (Six)
राज्य का प्रमुख खेल (State Game of Haryana) कबड्डी।

हरियाणा राज्य का इतिहास – History of Haryana in Hindi

1 नवम्बर 1966 को पंजाब पुनर्गठन अधिनियम एक्ट (1966) के तहत हरियाणा राज्य का गठन हुआ। 23 अप्रैल 1966 को पंजाब राज्य को विभाजित करने और नये हरियाणा राज्य की सीमाए निर्धारित करने के लिए भारत सरकार ने जे.सी. शाह की अध्यक्षता में शाह कमीशन की स्थापना की।

31 मई 1966 को कमीशन ने अपनी रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट के अनुसार कर्नल, गुडगाँव, रोहतक, महेंद्रगढ़ और हिसार जिलो को नये राज्य हरियाणा का भाग बनाया गया। साथ ही इसमें संगरूर जिले की जींद और नरवाना तहसील और नारैनगढ़, अम्बाला और जगाधरी तहसील को भी शामिल किया गया। साथ ही कमीशन ने सिफारिश भी की के चंडीगढ़ (पंजाब की राजधानी) में शामिल खराद तहसील को भी हरियाणा में शामिल किया जाए।

जबकि खराद के छोटे से भाग को ही हरियाणा में शामिल किया गया। चंडीगढ़ राज्य को केन्द्रशासित प्रदेश बनाया गया था, जो पंजाब और हरियाणा दोनों राज्य की राजधानी बनी हुई थी। भगवत दयाल शर्मा हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री बने।

हरियाणा के ज़िले – Districts of Haryana

हरियाणा राज्य में 22 जिले हैं। – Haryana ke Jile

  • पानीपत
  • फतेहाबाद
  • गुरुग्राम
  • भिवानी
  • हिसार
  • झज्जर
  • रोहतक
  • महेंद्रगढ़
  • सिरसा
  • जींद
  • कैथलअंबाला
  • यमुनानगर
  • चरखी दादरी
  • फरीदाबाद
  • करनाल
  • कुरुक्षेत्र
  • मेवात
  • पलवल
  • पंचकुला
  • रेवाड़ी
  • सोनीपत

हरियाणा की नदियाँ – Rivers of Haryana

मारकंडा, यमुना, घग्गर, टंगरी, और सरस्वती नदी।

हरियाणा राज्य का मुख्य खाना – Staple Food of Haryana

विशिष्ट व्यंजनों में बेसन मसाला रोटी, चुरामा, खीर, बथुआ राइट, बाजरा आलू रोटी, कढ़ी पकोरा, मेथी गाजर, और टमाटर चटनी शामिल हैं।

हरियाणा राज्य की भाषा – Language of Haryana state

यहाँ के लोगों द्वारा बोली जाने वाली मुख्य भाषाएं हरियाणवी, हिंदी, पंजाबी, अंग्रेजी और उर्दू हैं। लेकिन ज्यादातर लोग वहा हिन्दी या हरियाणवी में ही बात करते हैं।

हरियाणा राज्य की परंपरागत वेशभूषा – Traditional Dress/Costume of Haryana Peoples.

इस राज्य के महिलाओ के परंपरागत पहनावे में मुख्यतः दामन, कुर्ती और चुंदर इत्यादि शामिल होते है वही पुरुषो के पहनावे में धोती, चारो ओर से लपेटा हुआ कपडा, पैरो के मध्य में सिकुड़े हुए कपडे के साथ सफ़ेद रंग का कुर्ता, सर पर पगड़ी इत्यादि वस्त्र प्रमुखता से शामिल होते है।

आधुनिकता के इस युग में पश्चिमी पध्दति के कपडे भी यहाँ के लोगो में पसंदीदा तौर पर पहने जाते है जिसमे शर्ट, फॉर्मल पैंट, टी शर्ट, जींस पैंट, सलवार कमीज, साड़ी इत्यादि शामिल होते है।

हरियाणा राज्य का संगीत और नृत्यकला – Traditional Music And Folk Dance in Haryana

अन्य राज्यों की तरह हरियाणा की भी संगीत और नृत्य से जुडी खुदकी एक अलग पहचान है, जिसमे हरियाणा के परंपरागत नृत्य में गणगौर, झूमर, खोरिया नृत्य, फाग, दाफ, लूर, धमाल इत्यादि शामिल होते है। राज्य में सालभर में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, विशेष पर्व त्यौहार तथा शादी और अन्य ख़ुशी के मौको पर लोगो द्वारा इन नृत्यों को किया जाता है, जिसमे राज्य के अनोखे पहचान की झलक देखने को मिलती है।

नृत्यकला के साथ साथ संगीत कला का भी हरियाणा में अच्छा खासा प्रचलन और विस्तार हुआ है, जिसमे शास्त्रीय संगीत और लोकगीत जो के ग्रामीण जीवन से जुड़े होते है इनको भी काफी पसंद किया जाता है। परंपरागत शास्त्रीय संगीत में पहाड़ी पध्दति का राग, भैरवी राग और मल्हार राग यहाँ के लोगो द्वारा काफी पसंददीदा तौर पर सुना जाता है, जाहिर तौर पर इस तरह के कलाकार भी यहाँ बड़े तौर पर पाए जाते है।

इसके अलावा ढोल, डमरू, ड्रम, मटका, सारंगी, हारमोनियम, शहनाई, मंजीरा, नगाड़ा, घुंगरू, ताशा और खंजीरी आदि नृत्य साहित्य से जुडी संगीत कला और कलाकार इस राज्य में उपलब्ध है, कुल मिलाके हरियाणा राज्य की नृत्य और संगीत कला समृध्द दिखाई पड़ती है।

हरियाणा राज्य की संस्कृति – Culture of Haryana state

हरियाणा की जीवनशैली पारंपरिक मूल्यों और मान्यताओं को बहुत अधिक कठोरता और अनुशासन से पालन करने पर भरोसा रखनेवाली होती है, जहाँ आम तौर पर लोगो के बोली चाली और व्यवहार में स्पष्टता और सीधापन दिखाई पड़ता है। यहाँ की बोली को आम भाषा में भांगडू, हरियाणवी या जातु नामसे जाना जाता है, सुनने में ये बोली थोड़ी अनगढ़ सी भलेही लगती हो पर ये काफी ज्यादा मजेदार और सीधी होती है।

बात करे समाज व्यवस्था की तो पूर्वकाल से घर परिवार में बड़े बुजुर्गो का आदर और सम्मान किया जाता है, इसके साथ सामाज में लोगो की आर्थिक स्थिति में भेद देखने को मिलता है। एक समय तक हरियाणा राज्य के कुल आबादी की संख्या में महिला और पुरुषो के लिंग अनुपात के संख्या में काफी ज्यादा अंतर देखने को मिलता था और पुरे देश में इस राज्य की स्थिति इस विषय में काफी चिंता और चर्चा का विषय बन गई थी।

पुरुषो की तुलना में यहाँ महिलाओ की सँख्या में काफी बड़ी कमी थी जिसको संतुलित समाज नहीं कह सकते, हाल फ़िलहाल जनजागृति और बेटियों के जन्म संबंधी कठोर क़ानूनी नियमो के चलते स्थिति में सुधार के आसार नजर आ रहे है।

जिस राज्य से कल्पना चावला, जूही चावला, मानुषी छिल्लर, गीता फोगाट, साक्षी मलिक जैसी महिलाये देश दुनिया में प्रसिद्ध हुई है, वहाँ पर बेटियों के जन्म की संख्या में सुधार आना निकट भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक बात बन जाता है। हरियाणा वैदिक काल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत में डूबा हुआ है। हरियाणा भारत में सबसे धनी राज्यों में से एक है और यह दक्षिण एशिया के सबसे अधिक आर्थिक रूप से विकसित क्षेत्रों में से एक है।

हरियाणा के मेले – Haryana Famous Festival & Fair

हरियाणा में मेलों के लिए बहुत प्रसिद्धि मिली है। इनमें से सबसे प्रशंसित हैं-

  • सूरजकुंड इंटरनेशनल फेयर – Surajkund International Fair
  • बैसाखी मेला – Baisakhi Mela
  • आम मेला – Mango Mela
  • पिंजौर विरासत महोत्सव – Pinjore Heritage Festival

हरियाणा राज्य के त्यौहार – Haryana Festival Name

विभिन्न अवसरों और घटनाओं का जश्न मनाने के लिए, हरियाणा में कई तरह के त्यौहार मनाये जाते हैं।

  • हरियाणा में गुगा नवमी – Guga Navmi in Haryana
  • सोहना कार रैली हरियाणा – Sohna Car Rally Haryana
  • हरियाणा में गीता जयंती उत्सव – Gita Jayanti Festival in Haryana
  • कार्तिक सांस्कृतिक समारोह हरियाणा – Kartik Cultural Festival Haryana

सब में सबसे प्रसिद्ध त्योहार तीज का त्यौहार है। यह आम तौर पर ‘श्रावण’ महीने के तीसरे दिन मनाया जाता है। त्योहार पूरे राज्य में महान धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। झूलों को बगीचों में स्थापित किया जाता है और लड़कियों के हाथों पर मेहंदी लगायी जाती है।

युवा लड़कियों और महिलाओं को रंगीन और सुंदर कपड़े पहनकर और शाम को नाचते और गाना गाती है। यह कहना गलत नहीं होंगा कि हरियाणा की यात्रा में आप प्रकृति की गोद में एक यादगार समय का आनंद ले सकते हैं, बचपन की सारी यादे फिर से तजा हो जाएँगी तो आईये हरियाणा की प्रकृति में हम भी खुल कर साँस ले।

हरियाणा राज्य की जानीमानी हस्तियाँ – Famous Personalities of Haryana

Famous Personalities of Haryana
Famous Personalities of Haryana

यहाँ हम एक नजर डालने वाले है हरियाणा राज्य की कुछ प्रमुख प्रमुख जानीमानी हस्तियों पर, जिसमे निम्नलिखित तौर पर शामिल है;

  1. अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला
  2. योगगुरु बाबा रामदेव
  3. अभिनेत्री जूही चावला
  4. मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
  5. महिला कुश्ती खिलाडी साक्षी मलिक
  6. गायक सोनू निगम
  7. कुश्ती खिलाडी योगेश्वर दत्त
  8. महिला कुश्ती खिलाडी गीता फोगाट
  9. बॉक्सिंग खिलाडी विजेंदर सिंह
  10. अभिनेता राजकुमार राव
  11. अभिनेता रणदीप हुड्डा

हरियाणा के प्रमुख शिक्षा संस्थान /यूनिवर्सिटी – Universities of Haryana

  1. इंदिरा गाँधी यूनिवर्सिटी मीरपुर।
  2. गुरुग्राम यूनिवर्सिटी।
  3. चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी, जींद।
  4. महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक।
  5. ओ. पी जिंदाल यूनिवर्सिटी, सोनीपत।
  6. चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी।
  7. जी.डी गोयनका यूनिवर्सिटी, गुरुग्राम।
  8. लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी।
  9. सी. सी.एस हरयाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी , हिस्सार।
  10. के.आर. मंगलम यूनिवर्सिटी।

हरियाणा के प्रमुख पवित्र धार्मिक स्थल और पर्यटन स्थल – Tourist Places in Haryana

Tourist Places in Haryana
Tourist Places in Haryana
  1. जुरासिक पार्क इन, सोनीपत
  2. किंगडम ऑफ़ ड्रीम्स
  3. पानीपत रणभूमि
  4. पिंजौर गार्डन
  5. पानीपत का पुराना किला
  6. कुरुक्षेत्र रणभूमि
Temples in Haryana
Temples in Haryana
  1. आनंदपुर साहिब गुरुद्वारा
  2. अग्रोहा धाम
  3. रिडीमर चर्च
  4. डमडम लेक
  5. माता मनसा देवी मंदिर
  6. ब्रम्हा सरोवर

हरियाणा राज्य के बारेमें अधिकतर बार पूछे जाने वाले सवाल – Haryana Quiz in Hindi

  • क्षेत्रफल की दृष्टी से हरियाणा राज्य का सबसे बड़ा जिला कौनसा है? (Largest district of Haryana) जवाब: सिरसा।
  • भारत का राज्य हरियाणा कहाँ पर स्थित है? (Where Haryana state is Located?)              जवाब: राज्य के उत्तर दिशा में पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमाए जुडी है तो वही पश्चिम और दक्षिण छोर पर राजस्थान राज्य की सीमाए जुडी है, इसके अलावा पूर्व दिशा से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य की सीमाए जुडी है वही केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली की सीमाए उत्तर, दक्षिण और पश्चिम दिशा से कुछ हद तक हरियाणा से जुडी हुई है।
  • हरियाणा राज्य के इतिहास से जुडी जानकारी हमें कौनसे किताबों से प्राप्त होती है? (Haryana History related Books)                                                                                                 जवाब: क्नो यूअर स्टेट हरियाणा, हरियाणा जनरल नॉलेज, हरियाणा – अ हिस्टोरिकल प्रॉस्पेक्टिव, मॉडर्न हरियाणा, हरियाणा ट्रेवल गाइड, पॉवर पॉलिटिक्स इन हरियाणा – अ विव फ्रॉम द ब्रिज, हिस्ट्री एंड कल्चर ऑफ़ हरियाणा, हरियाणा, हरियाणा – कल्चरल हेरिटेज गाइड, फोक टेल्स फ्रॉम हरियाणा इत्यादि।
  • हरियाणा राज्य में पर्यटन हेतु जाने के लिए कौनसा उचित समय होता है? (Best time to visit Haryana) जवाब: अक्टूबर माह से लेकर मार्च के माह तक हरियाणा में जाने का सबसे बेहतरीन समय होता है, जिसमे आप राज्य अंतर्गत विभिन्न पर्यटन और धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते है।
  • भारत के राज्य हरियाणा के प्रथम गवर्नर कौन थे? (First Governor of Haryana)                  जवाब: श्री धर्म वीरा जी।
  • हरियाणा राज्य के अंतर्गत कौनसी प्रमुख नदियाँ बहती है? (Rivers of Haryana)                  जवाब: साहिबी, मार्कण्ड, घग्गर, यमुना, सोम्ब, चौटंग, कृष्णावती, कौशल्या, दृषद्वती इत्यादि।
  • कौनसे प्रमुख बांध (Dam) हरियाणा राज्य अंतर्गत मौजूद है? (Main dam in Haryana state) जवाब: अनंगपुर बांध, कौशल्या बांध, तेजवाला बैरेज, पल्ला बैरेज, मसानी बैरेज, हथनी कुंड बैरेज, पथराला बैरेज इत्यादि।
  • वन्यजीव संरक्षण हेतु हरियाणा राज्य अंतर्गत कौनसे प्रमुख अभयारण मौजूद है? (Wild life sanctuaries of Haryana)                                                                                                  जवाब: केलेसर अभयारण, छिलछिला अभयारण, बीर शिकारगाह अभयारण, अबूबशहर अभयारण, खापरवास अभयारण, भिंडवास अभयारण इत्यादि।
  • महाभारत के अंतर्गत कौरव – पांडव के बिच हुए युध्द की रणभूमि कुरुक्षेत्र कौनसे राज्य में स्थित है? (Mahabharat Battle Ground)                                                                जवाब: हरियाणा।
  • भारतिय इतिहास के ‘पानीपत की लड़ाई’ के नामसे प्रसिध्द युध्द की रणभूमि कहाँ पर मौजूद है? (Panipat Battle Ground)                                                                                                 जवाब: पानीपत हरियाणा राज्य का एक प्रमुख जिला है, जिसके युध्दभूमि पर इतिहासकालीन तीनों भी युध्द हुए थे जो के विश्वभर में ‘पानीपत के लड़ाई’ के नामसे मशहूर हुए है।

1 thought on “हरियाणा राज्य का इतिहास और जानकारी”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top