3 अप्रैल का इतिहास | 3 April Today Historical Events

3 April Today Historical Events

दोस्तों, हम हर बार सुनते हैं की हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटासा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पुरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके ताकि आपका ज्ञान और बढ़ सके। तो चलिए दोस्तों आज जानते हैं 3 अप्रैल के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारेंमे,

3 अप्रैल का इतिहास – 3 April Today Historical Events

3 April History

3 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of April 3

  • जोसेफ स्टालिन को 1922 में सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति का महासचिव नियुक्त किया गया।
  • विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के ऊपर से 1933 में पहली बार विमान ने उड़ान भरी थी।
  • जापान ने 1942 में द्वितीय विश्वयुद्ध में अमरीका पर आखिरी दौर की सैन्य कार्यवाई शुरू की।
  • अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा ने 1949 में उत्तरी अटलांटिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • राकेश शर्मा 1984 में रुस के अंतरिक्ष यान सोयुज टी 11 से अंतरिक्ष पर जाने वाले प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने।
  • भारत ने पहला वैश्विक दूरसंचार उपग्रह इनसैट 1 ई का प्रक्षेपण 1999 में किया।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन 2001 को भारत यात्रा पर पहुँचे।
  • पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ की जनमत संग्रह की योजना को 2002 में मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली।
  • नेपाल में माओवादियों ने 2006 में संघर्षविराम की घोषणा की।
  • सन 2007 में नई दिल्ली में 14वां सार्क सम्मेलन शुरू।
  • मेधा पाटकर को 2008 में राष्ट्रीय क्रांतिवीर अवार्ड 2008 से नवाज़ा गया।
  • एप्पल का पहला आईपेड 2010 में मार्केट में आया।
  • अर्जेंटीना में 2013 को आई भीषण बाढ़ से 50 से अधिक लोगों की मौत हुयी।
  • कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर 2016 में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर आईसीसी ट्वेंटी-20 विश्व कप को जीता।
  • उत्‍तराखण्‍ड की राजधानी देहरादून के वन अनुसंधान संस्‍थान में 2017 को 19वां राष्‍ट्रमंडल वानिकी सम्‍मेलन शुरू हुआ।

3 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति – Born on 3 April

  • स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक कमला देवी चट्टोपाध्याय का 1903 में जन्म।
  • भारत के प्रथम फील्ड मार्शल एस एच एफ जे मानेकशॉ का 1914 में जन्म।
  • प्रसिद्ध उक्रेनी लेखक तथा उपन्यासकार ओलेस गोनचार का 1918 में जन्म हुआ।
  • कनाडाई सीनेटर मौरिस रील का 1922 में जन्म हुआ।
  • अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री डोरिस डे का 1922 में जन्म हुआ।
  • प्रसिद्ध साहित्यकार निर्मल वर्मा का जन्म 1929 में हुआ।
  • प्रसिद्ध साहित्यकार मन्नू भंडारी का जन्म 1931 में हुआ।
  • राजनेता और फिजीशियन डॉ. के. कृष्णास्वामी का 1954 में जन्म हुआ।
  • मशहूर गायक हरिहरन का 1955 में जन्म हुआ।
  • भारत की मशहूर अभिनेत्री जया प्रदा का 1962 में जन्म।
3 अप्रैल को हुए निधन – Died on 3 April
  • चिश्ती सम्प्रदाय के चौथे संत निज़ामुद्दीन औलिया का निधन 1325 में हुआ था।
  • भारत में मराठा सम्राज्य की नींव रखने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज की 1680 में रायगढ में मृत्यु।
  • प्रसिद्ध साहित्यकार एस. एच. वात्स्यायन अज्ञेय का 1987 को नई दिल्ली में निधन।
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के छह संस्थापक सदस्यों में से एक अनंत लागू का निधन 2010 को हुआ था।
  • हिंदुस्‍तानी शास्‍त्रीय परंपरा की प्रमुख गायिकाओं में से एक किशोरी अमोनकर का निधन 2017 को हुआ था।

Read More:

I hope you find this “3 April History in Hindi” useful. if you like this Article please share on Whatsapp & Facebook.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top