अलग अलग राज्यों के वो मशहूर फूड्स जो आपको जरूर खाने चाहिए!

Food of Different States of India

कहा जाता है की हमारे देश में विविधता बहुत अधिक है और यही इसकी ताकत है। अलग अलग वेशभूषा के साथ यहाँ हर एक राज्य में खाने का कल्चर भी अलग है। हर एक राज्य का अपना अलग भोजन है। अगर आप भी खाने के शौक़ीन हैं और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त लेना चाहते हैं तो आपको अलग अलग राज्यों के इन अलग अलग मशहूर फूड्स को जरूर ट्राई करना चहिये-

Food of Different States of India
Food of Different States of India

अलग अलग राज्यों के वो मशहूर फूड्स जो आपको जरूर खाने चाहिए – Food of Different States of India

  • पूरण पोली, महाराष्ट्र

स्वादिष्ट पूरण पोली महाराष्ट्र में हर एक तीज-त्यौहार में बनाई जाती है। आप यहाँ जाएँ तो इसका मजा जरूर लें। इसके अलावा मुंबई जाएँ तो वहां का बड़ा-पाव खाए बिना ना आयें।

  • मक्के की रोटी-सरसों का साग, पंजाब

घी से सनी हुई मक्के की रोटी और उसके साथ सरसों का गरम गरम साग खाना और फिर इसमें गुड का आनंद लेना अपने आप में अद्भुत है। आपको एक बार पंजाब जाकर ये जरूर खाना चाहिए।

  • ढोकला, गुजरात

इस राज्य ने पूरे देश में अपना ये फ़ूड मशहूर करवा दिया लेकिन सबसे मजेदार ढोकला गुजरात में ही मिलेगा। इसके अलावा आप यहाँ खाखरा, फाफडा और खमण का मजा भी ले सकते हैं।

  • दाल-बाटी चूरमा, राजस्थान

अपनी विरासत और धरोहर के लिए पहचाना जाने वाला राजस्थान खाने के मामले में बहुत शौक़ीन है। यहाँ पर आप दाल-बाटी चूरमा का लुफ्त जरूर लें। देसी दाल के साथ सिकी हुई बाटियां और उसमे डाला हुआ घी आपको मजा देगा। अगर आप जयपुर जाए और इसका लुफ्त लेना चाहे तो “चोखी ढाणी” एक जगह है वहां चले जाएँ जहाँ आपको इसका मजा मिलेगा।

  • बैंगन की लौंजी, यूपी

उत्तर प्रदेश राज्य के कई सारे क्षेत्रो में बनाई जाने वाले यह स्थानीय डिश बहुत मजेदार होती है। आपको एक बार यहाँ जाकर इसका मजा लेना चाहिए।

  • लिट्टी-चोखा, बिहार

इस राज्य में गए और लिट्टी-चोखा नहीं खाया तो क्या ख़ाक खाया जीवन में। आप बिहार जाएँ और एक बार लिट्टी-चोखे का मजा जरूर लें।

  • बल मिठाई, उत्तराखंड

ये विशेष तौर पर उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य में बनाई जाती है। बल मिठाई इतनी स्वादिष्ट होती है की एक बार खायेगे तो बार बार खाने का दिल करेगा। कभी यहाँ जाए तो इसका लुफ्त जरूर उठायें।

  • इडली-डोसा-सांभर, केरल

केरल राज्य ने ये व्यंजन पूरे देश को दिया है। नारियल की चटनी के साथ इन चीजो का आनंद लेना बहुत मजेदार होता है। आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।

  • छोला-भटूरा, दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली अपने स्ट्रीट फूड्स के लिए मशहूर है। दिल्ली के चांदनी चौक में आप एक बार छोले भटूरे जरूर खाएं। इसके अलावा चाट का भी मजा लें।

  • मछली-चावल कोलकाता

अगर आप माँसाहारी हैं तो कोलकाता से बेहतर मछली-चावल आपको कही नहीं मिलेगा। इसके अलावा दम आलू पुचका, रसगुल्ला का मजा भी ले सकते हैं।

  • बिरियानी, हैदराबाद

भारत के हर एक शहर में इस नाम से आपको बिरियानी बिकती हुई मिल जाएगी। लेकिन असली मजा तो हैदराबाद में ही है। आप यहाँ जाकर हैदराबादी बिरियानी का मजा जरूर लें।

  • देहरोरी, छत्तीसगढ़

इस राज्य में जाकर एक बार देहरोरी जैसे स्वादिष्ट व्यंजन का टेस्ट लेना तो बनता है। आप जब भी जाएँ लुफ्त जरूर लें।

  • बाजरे की खिचड़ी, हरियाणा

देसी अंदाज के लिए मशहूर राज्य हरियाणा में जब आप जाए तो यहाँ बाजरे की खिचड़ी और लस्सी का मजा जरूर लें।

  • बेबिंसा, गोवा

यह गोवा की स्थानीय डिश है जो आपको बहुत मजा देगी। गोवा घूमने जाएँ तो इसे जरूर खाकर देखें।

  • रगड़ा, झारखंड

इसके नाम में ही टेस्ट झलक रहा है। आप झारखंड की यात्रा पर हैं तो एक बार रगड़ा का सेवन जरूर करें।

  • पंडी करी, कर्नाटक

यह डिश यहाँ की स्थानीय है और बहुत स्वादिष्ट है। आपको यह डिश खाने के बाद कर्नाटक का असली स्वाद समझ आएगा।

ये हैं कुछ राज्यों के अलग अलग फूड्स जो की आपको एक बर जीवन में जरूर खाने चहिये। इन सबमे अपने अपने राज्य की महक और वहां की मिटटी की सुगंध मौजूद है जो की आपको भारत के विशाल होने का गर्व करवाती है।

Read More:

  1. Interesting Facts about India
  2. India Information

I hope these “Food of Different States of India In Hindi” will like you. If you like these “Food of Different States of India In Hindi” then please like our facebook page & share on whatsapp.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top