अंडोरा देश के बारेमें महत्वपूर्ण घटनाएँ और जानकारी | Andorra Information

Andorra – अंडोरा, अधिकारिक रूप से प्रिंसिपालिटी ऑफ़ अंडोरा को प्रिंसिपालिटी ऑफ़ वैली ऑफ़ अंडोरा के नाम से भी जाना जाता है, यह दक्षिण-पश्चिम यूरोप का घिरा हुआ एक सूक्ष्म राज्य है, जो पूर्वी पायरेनीस पर्वत पर स्थित है और स्पेन और फ्रांस की बॉर्डर भी इससे जुडी हुई है। इसका निर्माण 988 चार्टर में किया गया था और वर्तमान प्रिंसिपालिटी की रचना 1278 में की गयी। इसे प्रिंसिपालिटी का नाम इसलिए दिया गया है क्योकि इसका साम्राज्य दो सह-राजकुमार – स्पेन के उर्गेल्ल का रोमन कैथोलिक बिशप और फ्रांस के प्रेसिडेंट के हाँथो में है।

Andorra
अंडोरा देश के बारेमें महत्वपूर्ण घटनाएँ और जानकारी – Andorra Information

अंडोरा यूरोप का छठा सबसे छोटा देश है, जिसका क्षेत्रफल 468 वर्ग किलोमीटर (181 वर्ग मील) और जनसँख्या तक़रीबन 85,000 है। इसकी राजधानी अंडोरा ला वेल्ला, यूरोप की सबसे ऊँची राजधानी है, जो समुद्री सतह से तक़रीबन 1,023 मीटर (2,3,56 फीट) ऊँची है। अंडोरा की अधिकारिक भाषा कैटलन है, इसके साथ-साथ यहाँ स्पेनिश, पुर्तगाली और फ्रेंच भाषा का प्रयोग भी किया जाता है।

अंडोरा टूरिज्म सर्विस के अनुसार हर साल तक़रीबन 10.2. मिलियन प्रवासी अंडोरा देखने के लिए आते है। यह देश यूरोपियन संघ का सदस्य तो नही, लेकिन इसके अधिकारिक मुद्रा यूरो ही है। 1993 से अंडोरा यूनाइटेड नेशन का सदस्य है। दी लांसेट के अनुसार, 2013 में अंडोरा के लोगो की जीवन प्रत्याशा 81 वर्ष थी, जो अब तक की तुलना में सबसे ज्यादा है।

अंडोरा के इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण दिन – Important Dates in Andorra History

AD 803 – सम्राट चार्लमैग्ने ने मूर्स से वर्तमान अंडोरा के क्षेत्र को हासिल कर लिया और ग्रैंड चार्टर का वहाँ का निवासी बताया। चार्लमैग्ने की मृत्यु के बाद अंडोरा को चार्लमैग्ने के पोते चार्ल्स द्वितीय ने स्पेन को सौप दिया था।

1133 – अंडोरा उर्गेल्ल के बिशप को सौपा गया।

1278 – “परागे” अग्रीमेंट के तहत, उर्गेल के फ्रेंच वारिस और उर्गेल के स्पेनिश बिशप के बीच वाद-विवाद होने की वजह से अंडोरा ने फ्रेंच और स्पेनिश राजकुमारों के गठबंधन को अपना लिया।

1419 – स्थानिक समस्याओ से निपटने के लिए नियुक्त बॉडी ने कौंसिल ऑफ़ दी लैंड की स्थापना की।

1607 – फ्रेंच शाही फरमान के तहत राज्य के फ्रेंच मुखिया और सह-राजकुमार के रूप में उर्गेल्ल के बिशप की स्थापना की गयी।

1936-39 – अंडोरा को स्पेनिश गृह युद्ध से बचाने के लिए फ्रेंच सेना को अंडोरा भेजा गया।

1939 -45 – द्वितीय विश्व युद्ध के समय अंडोरा तटस्थ था, और तटस्थ स्पेन में विची फ्रांस से मुख्य तस्करी का मार्ग बना।

1982 – सरकार की पहली कार्यकारी शाखा “गवर्न” ने कैटलन में अपना कार्यालय संभाला। इसके मुखिया को कौंसिल ऑफ़ दी लैंड द्वारा नियुक्त किया गया।

1990 – अंडोरा ने EU के साथ मिलकर सीमा शुल्क संघ पर हस्ताक्षर किये।

1993 – पहले संविधान को जनमत संग्रह द्वारा अपनाया गया। दस्तावेजो ने दो सह-राजकुमारों की सामंती ताकतों को कम कर दिया था। और नए कानूनों की निर्मिती और रचना की गयी और उन्हें स्थापित किया गया था। अंडोरा भी नेशन में शामिल हो गया।

दोस्तों , अगर आपको हमारी अंडोरा के बारेमें दी गयी जानकारी पसंद आयी हो, तो और पढिए अंडोरा के बारेमें और भी कुछ रोचक बातें – Interesting Facts about Andorra जिन बातों को पढ़कर आप हैरान रह जाओंगे।

Read More –

I hope these “Andorra Information in Hindi” will like you. If you like these
“Andorra Information in Hindi with History” then please like our facebook page & share on whatsapp. and for latest update download : Gyani Pandit free android App

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top