अंगोला के इतिहास बारेमें महत्वपूर्ण घटनाएँ ऑर जानकारी | Angola Information

Angola – अंगोला, अधिकारिक रूप से रिपब्लिक ऑफ़ अंगोला दक्षिणी अफ्रीका का एक देश है। यह अफ्रीका का सातवाँ सबसे बड़ा देश है और इसके दक्षिण में नामीबिया की बॉर्डर, उत्तर और पूर्व में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो की बॉर्डर और पश्चिम में अटलांटिक महासागर की बॉर्डर है। जाम्बिया के एक्स्क्लेव प्रांत की सीमा भी रिपब्लिक ऑफ़ कांगो और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो के साथ है। अंगोला की राजधानी और देश का सबसे बड़ा शहर लुआंडा है।

Angola
अंगोला के इतिहास बारेमें महत्वपूर्ण घटनाएँ ऑर जानकारी – Angola Information

पाषाण कालीन युग से ही अंगोला के क्षेत्र में लोग बसे हुए है, आधुनिक अंगोला पेर पुर्तगालिन लोगो का ज्यादा प्रभाव रहा है, जिसके चलते 16 वी शताब्दी में यहाँ देशांतर व्यापार की शुरुवात भी की गयी थी। 19 वी शताब्दी में यूरोपियन लोग धीरे-धीरे और हीचहिचाकर खुद को आंतरिक रूप में स्थापित कर रहे थे। पुर्तगाली के रूप में 20 वि शताब्दी तक अंगोला में इसकी वर्तमान सीमाये नही बनी थी। लंबे समय तक चलने वाले मुक्ति युद्ध के बाद साम्यवादी शासन ने सोवियत संघ की सहायता से 1975 में अंगोला एक आज़ाद देश बना। उसी साल अंगोला में एक गहन गृह युद्ध भी हुआ जो तक़रीबन सन 2002 तक चला। तभी से अंगोला अपेक्षाकृत स्थिर एकात्मक राष्ट्रपति गणराज्य बना।

अंगोला में भारी मात्रा में मिनरल्स और पेट्रोलियम का भंडार है और इसकी अर्थव्यवस्था भी दुनिया में सबसे तेज़ी से विकसित अर्थव्यवस्था में से एक है, विशेषतः जबसे गृह युद्ध की समाप्ति हुई तबसे अंगोला की अर्थव्यवस्था में काफी सकारात्मक बदलाव देखने मिले है। इसके बावजूद देश में रहने वाले ज्यादातर लोगो का जीवन स्तर काफी निचले क्रम का है, साथ ही अंगोला का जीवन प्रत्याशा और शिशु-मृत्यु दर भी दुनिया में सबसे ख़राब है। अंगोला का आर्थिक विकास अत्यधिक असमान है, क्योकि देश की ज्यादातर संपत्ति कुल जनसँख्या के बहुत छोटे हिस्से से ही आती है।

अंगोला यूनाइटेड स्टेट, OPEC, अफ्रीकन संघ, पुर्तगाली भाषा देश समुदाय, लैटिन संघ और साउथर्न अफ्रीकन डेवलपमेंट कम्युनिटी का सदस्य भी है। एक अत्यधिक बहुजातीय देश, अंगोला में 25.8 मिलियन लोग बहुत से आदिवासी समूह, रीती-रिवाज और परंपराओ में रहते है। अंगोला के लोगो की संस्कृति का प्रभाव पुर्तगालीन शासन पर भी पड़ता है। विशेषतः जहाँ पुर्तगाली भाषा का ज्यादा प्रयोग किया जाता है।

अंगोला के इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण दिन – Important Dates in Angola History

1300 – कोंगो राज्य उत्तर में समेकित हुआ।

1483 – पुर्तगाली लोगो का आगमन हुआ।

17 वी और 18 वी शताब्दी – गुलामो के लिए अंगोला पुर्तगाली लोगो का मुख्य व्यापार केंद्र बना।

1580 और 1680 के बीच लाखो लोगो को ब्राज़ील भेजा गया था।

1885-1930 – पुर्तगाली ने अंगोला पर औपनिवेशिक नियंत्रण को समेकित किया।

1950-1961 – राष्ट्रवादी अभियान बढ़ता गया और गुरिल्ला युद्ध की शुरुवात हुई।

1974 – पुर्तगाल में क्रांति आयी, औपनिवेशिक साम्राज्य का पतन हुआ।

1975 – किसी भी अभियान को ताकत दिए बिना ही पुर्तगाली अंगोला से चले गये। MPLA लुआंडा के नियंत्रण में था और उन्होंने खुद को ही आज़ाद अंगोला की सरकार घोषित किया। उनीता और FNLA ने हुंबो में प्रतिद्वंदी सरकार की स्थापना की।
गृह युद्ध की शुरुवात हुई, और यह युद्ध सन 2002 तक चला।

1979 – जोशे एडुँर्दो दोस्त संटोस देश के मुख्य लीडर बने।

1987 – दक्षिण अफ़्रीकी सेना ने दक्षिण-पूर्वी अंगोला में MPLA और क्यूबा को उनीता के खिलाफ विफल करने के लिए प्रवेश किया। अगले साल वे वहाँ से चले गये।

1991 – सरकार ने लिस्बन में उनीता के शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1992 – विवादित चुनाव।

1998 – लुआंडा ने उनीता के खिलाफ आक्रामक की शुरुवात की – लढाई के अगले चार वर्षो में हजारो लोग मारे गये।

2002 – युद्ध में उनीता के लीडर जोन्स सविम्बी की हत्या कर दी गयी और औपचारिक युद्ध विराम पर हस्ताक्षर किये गये।

दोस्तों , अगर आपको हमारी अंगोला के बारेमें दी गयी जानकारी पसंद आयी हो, तो और पढिए अंगोला के बारेमें और भी कुछ रोचक बातें – Interesting Facts about Angola जिन बातों को पढ़कर आप हैरान रह जाओंगे।

Read More

I hope these “Angola Information in Hindi” will like you. If you like these
“Angola Information in Hindi with History” then please like our facebook page & share on whatsapp. and for latest update download : Gyani Pandit free android App

1 thought on “अंगोला के इतिहास बारेमें महत्वपूर्ण घटनाएँ ऑर जानकारी | Angola Information”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top