भारतीय राजनीति की वो प्रभावशाली महिलाये जिन्होंने राजनीति को नई उचाई दी!

List of Female Politicians in India

हमारे देश में हमेशा से ही महिलाओ की उपेक्षा हुई है ये बात जगजाहिर है लेकिन इसके वावजूद भी उन्होंने इस देश समाज और दुनिया में अपना नाम बनाया है। भारत की राजनीति की सशक्त और मजबूत बनाने के कई सारी महिलाओ का हाथ है और कई सारी महिलाये आज राजनीति के ऊँचे शिखर में है। ये वो महिलाये है जिन्होंने भारत की राजनीति में अपनी अलग ही छाप छोड़ी (Female Politicians in India)-

Female Politicians in India
Female Politicians in India

भारतीय राजनीति की वो प्रभावशाली महिलाये जिन्होंने राजनीति को नई उचाई दी – List of Female Politicians in India

  • इंदिरा गाँधी

भारत की राजनीति की बात आये और इंदिरा गाँधी का नाम शामिल ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। इन्हें आयरन लेडी कहा जाता था। 1966 से 1977 तक और फिर 1980 से 1984 तक भारत की प्रधानमंत्री रही इंदिरा गाँधी को भारत रत्न से भी नवाजा गया था। भारत की राजनीति की सबसे प्रभावशाली महिलाओ में सबसे पहले इन्ही का नाम लिया जाता है।

  • विजय लक्ष्मी पंडित

विजय लक्ष्मी पंडित भारत में पहली महिला जो कैबिनेट मंत्री बनी। 1937 में वो संयुक्त प्रांत की प्रांतीय विधानसभा के लिए निर्वाचित हुई और स्वास्थ मंत्री बनी। इसके बाद 1953 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष बनने वाली विश्व की पहली महिला थी।

  • जयललिता

तीन बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रही और इसके बाद AIADMK की राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद में भी रही। दक्षिण भारत में अम्मा की उपाधि से सम्मानित जयललिता अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी राजनीति का लोहा हमेशा माना जाता रहेगा।

  • सोनिया गाँधी

पति राजीव गाँधी की मृत्यु के बाद सोनिया गाँधी ने कांग्रेस की जिम्मेदारी संभाली और कांग्रेस को देश में जिन्दा रखा। दुनिया की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की कई सालो तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रही और दुनिया की प्रभावशाली महिलाओ में से एक गिनी जाती है।

  • सुषमा स्वराज

वर्तमान में भारत की विदेश मंत्री के रूप में अपनी सेवा दे रही सुषमा स्वराज विदिशा से लोकसभा सांसद है। उनकी वाक्पटुता, भाषण शैली पूरी दुनिया भर में मशहूर है। भारतीय विदेश मंत्रालय को नई उचाई देने वाली स्वराज हमेशा इस देश की राजनीति में याद रखी जाएगी।

  • वसुंधरा राजे सिंधिया

एक ऐसी महिला जिसने राजस्थान के राजनीति की शकल ही बदल दी। राजघराने की बेटी राजस्थान जैसे बड़े राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी। साल 2003 और अपने दमपर पहली बार बीजेपी को पूर्ण बहुमत दिलाया। वर्तमान में राजस्थान की मुख्यमंत्री है और अपने बेहतर भाषण और निर्णायक फैसलों के लिए जानी जाती है। केंद्र सरकार भी इनके सामने नमन करती है।

  • मायावती

यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जादू यूपी के लोगो के सर चढ़कर बोलता है। बड़े बड़े राजनीतिक पंडित उनके दाँव के आगे फेल हो जाती है। खुद को प्रधानमंत्री की दावेदार भी कहती है। एक गरीब घराने से आने वाली लड़की देश की सबसे शक्तिशाली महिलाओ की लिस्ट में शुमार हुई।

  • ममता बनर्जी

दीदी के नाम से मशहूर ममता बनर्जी वर्तमान में पश्चिम बंगाल जैसे राज्य की सीएम है। बड़े बड़े राजनीतिक लोग लगे रहे लेकिन इन्हें मुख्यमंत्री बनने से नहीं रोक सके। तृणमूल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है।

  • शीला दीक्षित

तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी ये महिला आज भारतीय राजनीति में एक बड़ी पहचान रखती है। अपने सरल स्वभाव के लिए जानी जाती है। कई बार इन्हें प्रभावशाली महिलाओ की लिस्ट में शामिल किया गया है। बहुत बड़ी राजनेता है।

  • मीरा कुमार

भारतीय लोकसभा की पहली महिला अध्यक्ष जिसके चेहरे में कभी गुस्सा नहीं दिखाई दिया। अपनी सरल शांत छवि के लिए मीरा कुमार हमेशा देश के लोगो के दिल में है और इसके साथ साथ देश की राजनीति में भी अहम् भूमिका रखती है।

  • महबूबा मुफ़्ती

कश्मीर जैसे संवेदनशील राज्य में एक महिला ने अपनी सरकार बनाई और मुख्यमंत्री भी बनी। ये वर्तमान में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष है। मुफ़्ती का नाम लिए बिना जम्मू कश्मीर की राजनीति की कल्पना नहीं की जा सकती है।

  • प्रियंका गाँधी

ये किसी पद में नहीं है लेकिन ये अपने आप में पूरी कांग्रेस है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी की बहन ने हमेशा से ही पीछे रहकर राजनीति की है और पार्टी को दिशा दी है। लोगो का कहना है की प्रियंका गांधी मे भारत की सबसे ताकतवर महिला इंदिरा गाँधी की झलक दिखती है और एक दिन जरूर प्रधानमंत्री बनेगी।

  • उमा भारती

एक ऐसी लड़की जिसे छ वर्ष की उम्र में पूरी गीता और रामायण मौखिक याद हो गई थी। भारतीय राजनीति को बदलने के लिए खुद की पार्टी बनाई थी जनशक्ति और इससे देश के बड़े बड़े राजनीतिक धुरंधर चौक गए। अविवाहित है और वर्तमान में केन्द्रीय मंत्री है। भाषण शैली, ज्ञान और उग्र स्वाभाव के लिए जानी जाती है।

  • रावड़ी देवी

भारत की राजनीति की कल्पना बिना बिहार के नहीं की जा सकती है और बिहार की कल्पना बिना रावड़ी देवी के नहीं की जा सकती है। दो बार बिहार की मुख्यमंत्री रहने वाली रावड़ी देवी आज भी राजनीतिक पुरोधा कही जाती है और लालू के ना होते हुए अपने बेटों को राजनीतिक पाठ पढ़ा रही है।

  • वृंदा करात

पोलितब्यूरो की पहली सदस्य और कम्युनिस्ट पार्टी की पूर्व राज्यसभा सांसद वृंदा करात देश की राजनीति में एक बड़ा चेहरा कही जाती है।

  • स्मृति ईरानी

टीवी सिरिअल से अपना कैरियर शुरू करने वाली स्मृति इरानी आज के समय में सबसे चर्चित राजनीतिक महिला है। जवाब देने की शैली, पार्टी को प्रेजेंट करने का तरीका ऐसा है की बड़े बड़े नेताओ की बोलती बंद हो जाती है। पहले मानव संसाधन मंत्री थी और वर्तमान में भारत सरकार की केन्द्रीय कपड़ा मंत्री है।

  • किरण बेदी

देश की पहली महिला आईपीएस जिसके सामने बड़े बड़े अपराधी खौफ खाते थे। अन्ना हजारे के आन्दोलन के समय राजनीति में आई किरण वेदी वर्तमान में राज्यपाल है और दिल्ली भाजपा की तरफ से पहले मुख्यमंत्री की उम्मीदवार भी थी। भारत की सबसे ताकतवर महिलाओ में किरण बेदी का नाम लिया जाता है। कई सारे सम्मान इन्हें मिल चुके है।

Read More:

Hope you find this post about ”List of Female Politicians in India” useful and inspiring. if you like this articles please share on Facebook & Whatsapp. and for the latest update download: Gyani Pandit free android App

4 thoughts on “भारतीय राजनीति की वो प्रभावशाली महिलाये जिन्होंने राजनीति को नई उचाई दी!”

    1. धन्यवाद नितिन जी, इस पोस्ट को पढ़ने के लिए भारतीय राजनीति में इन महिला राजनेताओं का अहम रोल रहा है जी हां इस लेख में और भी कई ऐसे नाम जोड़े सकते हैं जिन्होंने भारतीय राजनीति में अपनी एक अलग जगह बनाई है।

    1. Thanx for reading this article, and giving your valuable comments on our website. There are a number of a female politician in India, Who have reached heights in politics due to their own caliber and strong will and their contribution to the development of the country can never be forgotten.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top