माउन्ट आबू में घूमने लायक जगहें – Mount Abu Tourist Places in Hindi

Mount Abu Tourist Places

राजस्थान की अरावली पहाड़ियों की सबसे ऊँची चोटी पर बसे माउंट आबू की अपनी अलग ही छटा है। यह एक खूबसूरत सा हिल स्टेशन है। जिले सिरोही में पड़ने वाली यह जगह राजस्थान की बाकी जगहों से एकदम अलग और ठंडी है। यह राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है और देश-विदेश से लोग यहाँ आते हैं। माउंट आबू में घूमने लायक जगहें-

Mount Abu Tourist Places

माउन्ट आबू में घूमने लायक जगहें – Mount Abu Tourist Places in Hindi

  • गुरु शिखर – Guru Shikhar

माउंट आबू में एक जगह है गुरु शिखर जो की अरावली पहाड़ी की सबसे ऊँची चोटी है। इसकी उंचाई लगभग 5676 मीटर है। गुरु शिखर में जाकर वहां से नीचे का दृश्य देखना अपने आप में अद्भुत है। यहाँ पर भगवान दत्तात्रेय का मंदिर है जो की एकदम सफ़ेद है।

इसके अलावा यहं एक घंटी लगी है जिसे देखकर लगता है कोई चौकीदार पहरा दे रहा है। आपको माउंट आबू की इस जगह जरूर जाना चहिये।

  • नक्की झील – Nakki Lake

कहते है की पुराने समय में भगवान् ने अपने नाखूनों से खोदकर इस झील का निर्माण किया था इसीलिए इसका नाम नक्की झील है। माउंट आबू जाने वाला कोई शख्स यहाँ ना जाए ऐसा हो नहीं सकता है।

सर्दियों के समय अक्सर इस झील में पानी जम जाता है। पहाड़ की उचाई में स्थित मीठे पानी की यह झील सैलानियों की पहली पसंद है। जब आप माउंट आबू जाएँ तो इस जगह जरूर जाएँ।

  • अचलगढ़ किला और मंदिर – Achalgarh Fort

माउंट आबू में स्थित एक और दैवीय जगह जहाँ घूमने हर कोई आना चाहता है। इस किले का निर्माण मवाद के राजा राणा कुम्भा ने करवाया था। यह पहाड़ी के ऊपर स्थित है। कहते हैं यहाँ स्थित मंदिर में भगवान् शिव के पैरो के निशान आज भी मौजूद हैं।

इसके पास में ही काशीनाथ जैन मंदिर है। आप खुद सोचिये पहाड़ की उचाई में स्थित इस मंदिर और किले में घूमकर आपको कितना सुखद अनुभव मिलेगा।

  • गोमुख मंदिर – Gaumukh Temple

यह मंदिर माउंट आबू में स्थित है। लेकिन इसकी सबसे खास बात यहाँ बनी गाय की एक मूर्ती है। इस गाय के मुंह से प्राकृतिक रूप से पानी आता है लेकिन कोई पता नहीं लगा पाता की कहा से पानी आ रहा है।

इसी वजह से इसे गोमुख मंदिर कहा जाता है। मंदिर में एक सर्प की विशाल प्रतिमा भी है। इसके अलावा संगमरमर से बनी शिव के सवारी नंदी की प्रतिमा भी यहाँ आकर्षक है।

  • सनसेट और सनराइज पॉइंट – Sunset Point Mount Abu

माउंट आबू पहाड़ी में स्थित है और यहाँ से सूर्य का उगना और उसका अस्त होना देखने के लिए बहुत सारे पर्यटक आते हैं। यहाँ पर एक ही जगह है जिसे सनसेट पॉइंट और सनराइज पॉइंट कहते हैं। सुबह और शाम के समय यहाँ का नजारा बहुत गजब होता है। आप माउंट आबू जाएँ तो इसका लुफ्त जरूर उठायें।

  • टॉड रॉक – Toad Rock

पहाड़ी में बसे माउंट आबू में आपको कई सारे अद्भुत चीजे देखने को मिलती हैं जिसमे एक ये भी है। यहाँ पर आपको एक टॉड रॉक दिखाई देगी जिसका आकार मेंढक जैसा है। ऐसा लगता है मानो कोई मेंढक नदी में कूदने के लिए तैयार है।

इसके अलावा यही पास एक नन रॉक है जिसे देखकर लगता है कोई स्त्री घूंघट डालकर बैठी हुई है। यह जगह बहुत अद्भुत है। माउंट आबू भ्रमण के दौरान आपको यहाँ जाना चहिये।

तो ये हैं माउंट आबू की वो जगहें जहाँ आपको एक बार जरूर जाना चहिये। माउंट आबू को आबू रोड के नाम से भी जाना जाता है। राजस्थान का एकमात्र इतना ठंडा और पहाड़ी वाला स्थान है माउंट आबू।

Read More:

Hope you find this post about ”Mount Abu Tourist Places in Hindi” useful. if you like this article please share on Facebook & Whatsapp.

Note: We try hard for correctness and accuracy. please tell us If you see something that doesn’t look correct in this article About Mount Abu Tourist Places in Hindi… And if you have more information History of Mount Abu Tourist Places then help for the improvements this article.

1 thought on “माउन्ट आबू में घूमने लायक जगहें – Mount Abu Tourist Places in Hindi”

  1. अनुपम

    आपने सबसे प्रमुख दिलवाड़ा के जैन मंदिर की चर्चा नहीं की | इसके अलावा अर्बुदा देवी मंदिर, ट्रेवोर्स टैंक, रघुनाथ मंदिर, पीस पार्क जैसे कई प्रमुख स्थान हैं जिन्हें कोई भी देखना पसंद करेगा | वैसे आपने बहुत सरलता से समझाया है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top