सोनू निगम का जीवन परिचय

सोनू निगम एक मशहूर सिंगर होने के साथ-साथ प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर और कंपोजर भी हैं, जिन्होंने हिन्दू, कन्नड़, गुजराती, तमिल समेत कई भाषाओं में गाना गाकर संगीत की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वे अपनी सुरीली आवाज की वजह से आज लाखों लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं।

वहीं सोनू निगम ने न सिर्फ सिंगिग में अपनी हुनर का प्रदर्शन किया है, बल्कि एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमाया है, तो आइए जानते हैं संगीत की दुनिया के मशहूर गायक सोनू निगम के बारे में कुछ खास बातें-

सोनू निगम का जीवन परिचय – Sonu Nigam Biography in Hindi

Sonu Nigam Biography

एक नजर में –

नाम (Name) सोनू निगम
जन्म (Birthday) 30 जुलाई, 1973, फरीदाबाद, हरियाणा, भारत
शैक्षणिक योग्यता (Education) ग्रेजुएशन
पिता (Father Name) अगम निगम
माता (Mother Name) शोभा निगम
पत्नी (Mother Name) मधुरिमा अगम निगम
बेटे (Children) नेवान निगम

जन्म, परिवार, शिक्षा एवं प्रारंभिक जीवन –

सोनू निगम एक मशूहर भारतीय सिंगर है, जो कि 30 जुलाई, 1973 को हरियाणा के फरीदाबाद में एक कायस्थ परिवार में जन्मे थे। ऐसा कहा जा सकता है कि सोनू निगम को गायकी का गुण उनके माता-पिता से विरासत में मिला है। सोनू निगम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के जे.डी. तत्यतलर स्कूल से की, जबकि उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से की है।

शुरु से ही गायकी में रुचि होने की वजह से दिल्ली में उन्होंने उस्ताद महाकंजर नवदी से शास्त्रीय संगीत की ट्रेनिंग ली है। आपको बता दें कि जब सोनू निगम 4 साल के थे उस समय से ही उन्होंने गाना शुरु कर दिया था। उन्होंने बचपन से ही स्टेज पर जाकर अपने पिता अगम निगम के साथ गाना शुरु कर दिया था।

इसके बाद वे अपना करियर बनाने के लिए मुंबई आ गए थे। यहां उन्होंने हिन्दुस्तानी क्लासिकल प्रसिद्ध गायक उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से ट्रेनिंग ली थी और फिर अपनी दमदार गायकी के अंदाज से पूरे देश मेंअपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और आज वे लाखों लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं।

शादी और बच्चे –

साल 2002 में मशहूर गायक सोनू निगम ने मधुरिमा नाम की एक बंगाली लड़की से शादी कर ली। शादी के बाद दोनों कों एक बेटा पैदा हुआ जिसका नाम निवान निगम है।

संगीत में करियर –

सोनू निगम ने अपनी गायकी की प्रतिभा से बचपन में ही सबको चौका दिया था। 3-4 साल की उम्र में उन्होंने मोहम्मद रफी का गाना “क्या हुआ तेरा वादा’’ गाकर स्टेज पर अपनी गायकी के हुनर का प्रदर्शन किया था। फिर मुंबई आकर उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी कई रोल अदा किए।

वहीं प्लेबैक सिंगर के तौर पर सोनू निगम ने फिल्म जानम के लिए अपना पहला गाना गाया था, लेकिन यह फिल्म किसी कारणवश रिलीज नहीं हो सकी थी, तब इसके बाद सोनू निगम में रेडियो कॉर्मशियल में अपनी किस्मत आजमाई और इस दौरान कई कॉर्मशियल में खुद भी अभिनय किया।

फिर उन्होंने फिल्म “आजा मेरी जान’’ के लिए “वो आसमान वाले’’ गाना गाया। अधिकारिक तौर पर उनके करियर का यह पहला गाना साबित हुआ। फिर साल 1992 में सोनू निगम ने “रफी की यादें’’ नाम का अपना एलबम रिलीज किया, उनके इस एलबम से  एक शानदार गायक के रुप में उनकी छवि बनी और इसी के बाद उन्हें काफी लोकप्रियता मिली।

फिर सोनू निगम ने कभी अपने करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक शानदार फिल्म के लिए गाने गाए। सोनू निगम के ने फिल्म “बेवफा सनम’’ के लिए “अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का’’ गाने के लिए गाया, यह गाना उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट सिद्ध  हुआ।

इस गाने को उनके अब तक के करियर में सबसे अधिक प्रशंसा मिली। इसके बाद सोनू निगम ने देश प्रेम पर बनी सुपरहिट फिल्म “बॉर्डर’’ में “संदेशे आते हैं’’ गाने में अपनी आवाज दी, उनके इस गाने ने उन्हें लोगों का पसंदीदा सिंगर बना दिया। सोनू निगम भी यहीं तक नहीं रुके फिर उन्होंने साल 1997 में आई परदेश फिल्म के लिए “ये दिल दीवाना’’ गाने में अपने बेहतरीन सुर दिए।

फिर इसके बाद सोनू निगम की सफलता का कारवां यूं ही चलता रहा और उन्होंने बॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्म “कल हो ना हो”, अग्निपथ के लिए भी अपनी आवाज से प्रशंसकों के दिल में एक चहेते सिंगर के रुप में अपनी जगह बनाई। सोनू निगम ने माइकल जैक्सन के सम्मान और उन्हें श्रद्धांजली देने के लिए ‘’द बीट ऑफ आवर हर्ट्स’’ जारी किया था।

सोनू निगम एक ऐसे भारतीय सिंगर है जिनकी लोकप्रियता देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कम नहीं है। उन्होंने एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अमेरिका समेत कई अलग-अलग देशों में अपने सुरों का जादू बिखेरा है। साल 2008 में यूनाइटेड किंगडम में सीबीएसओ के साथ गाने गाए फिर साल 2011 में अमेरिका में मेस्त्रोस कॉन्सर्ट में मोहम्मद रफी के साथ बेहतरीन गाने गाए।

फिर साल 2013 सोनू निगम को यू एस बिलबोर्ड ओंचार्टटेड में सर्वश्रेष्ठ कलाकार के रुप में जगह मिली थी। साल 2015 में सोनू निगम ने गुलाम बंधु के लिए अपनी शानदार आवाज दी है। इस तरह सोनू निगम ने रोमांटिक गाने, सैड गाने देशभक्ति, देश प्रेम के गाने समेत रॉक जैसी लगभग हर तरीके की शैलियों में गाना गाकर लाखों लोगों को मनोरंजित और मंत्रमुग्ध किया है।

सोनू निगम को उनकी गायकी की अद्भुत प्रतिभा के लिए कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। सोनू ने अपने अब तक के करियर में 2000 से भी अधिक गानों में अपनी सुरीली आवाज दी है।

सोनू निगम ने अपने करियर में  सिर्फ हिन्दी गाने ही नहीं गाए हैं बल्कि उन्होंने कन्नड़, तेलगु, मराठी, गुजराती, असमया, ओडिया, नेपाली समेत कई अलग-अलग भाषाओं के गीत गाए हैं। उन्होंने कन्नड़ फिल्मों में ही सिर्फ करीब 600 गानों में अपनी आवाज दी है।

सोलो कंपोजर और होस्ट व जज के तौर पर सोनू निगम:

सोनू निगम ने सोलो कंपोजर के रुप में भी अपनी हुनर को प्रदर्शित किया है। उन्होंने फिल्म ‘’सिंह साहब द ग्रेट’’ का टाइटल टैक के साथ फिल्म जल एवं सुपर से ऊपर में भी एक कंपोजर के तौर पर म्यूजिक दिया है।

इसके अलावा उन्होंने टेलीविजन का मशहूर शो “सा रे गा मा पा’’, “किसमें कितना है दम’’ “सा रे गा मा पा’’ लिटिल चैम्प्स,  इंडियन आइडल, “अमूल स्टार व्यॉइस ऑफ इंडिया’’, “एक्स फैक्टर’’ समेत कई अन्य शो में छोटे पर्दे पर एक होस्ट और सेलिब्रिटी जज के रुप में अपनी भूमिका निभाई एवं गायकी के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।

कई फिल्मों में भी किया काम, लेकिन नहीं मिली सफलता:

सोनू निगम ने फिल्म बेताब में बाल कलाकार के रुप में अभिनय किया इसके अलावा वे फिल्म जॉनी दुश्मन, काश आप हमारे होते और लव इन नेपाल जैसी तमाम फिल्मों में अलग-अलग किरदारों में नजर आए लेकिन फिल्मी करियर में उन्हे कोई खास सफलता नहीं मिली।

सम्मान –

सोनू निगम को अपनी गायकी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार समेत  कई बड़े सम्मानों में नवाजा जा चुका है। उन्हें बेस्ट प्लेबैक सिंगर के तौर पर जी सीने अवॉर्ड, आईफा अवॉर्ड, स्टार स्क्रीन अवॉर्ड, फिल्म फेयर अवॉर्ड, जर्मन पब्लिक बॉलीवुड अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

इसके साथ ही उन्हें दशक गायक के रुप में बिग स्टार इंटरनेटमेंट अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। साल 2016 में उन्हें पसंदीदा एवरग्रीन सिंगर के रुप में लायंस गोल्ड अवॉर्ड एवं साल 2017 में हरियाणा सरकार की तरफ से हरियाणा गौरव सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

अवार्ड्स:-

  • 2013 – MTV म्यूजिक एंड विडियो अवार्ड।
  • 2013 – बेस्ट मेल वोकलिस्ट फॉर अभी मुझमे कही।
  • 2013 – लायंस गोल्ड अवार्ड फॉर अभी मुझमे कही।
  • 2013 – जी सिने अवार्ड फॉर बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर फॉर अभी मुझमे कही।
  • 2013 – बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड फॉर बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर फॉर अभी मुझमे कही।
  • 2013 – रॉयल स्टैग मिर्ची म्यूजिक अवार्ड फॉर बेस्ट मेल वोकलिस्ट फॉर अभी मुझमे कही।
  • 2012 – लायंस गोल्ड अवार्ड फॉर फेवरेट एवरग्रीन सिंगर।
  • 2012 – GIMA फॉर बेस्ट ग्लोबल इंडियन कोलाब्रेशन।
  • 2011 – GIMA फॉर MTV यूथ आइकॉन।
  • 2011 – गीतांजलि वोव्व अवार्ड फॉर लाइव पर्सनालिटी।
  • 2010 – GIMA फॉर बेस्ट लाइव परफ़ॉर्मर मेल।
  • 2010 – GIMA फॉर मोस्ट पॉपुलर सोंग आल इज वेल।
  • 2010 – अमर रिश्ते अवार्ड फॉर जी आइकॉन।
  • 2010 – बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड फॉर सिंगर ऑफ़ डिकेड।
  • 2009 – इंडियन टेलीविज़न अकादमी अवार्ड फॉर बेस्ट मेल सिंगर।
  • 2009 – फिल्म फयर अवार्ड।
  • 2008 – एनुअल सेंट्रल यूरोपियन अवार्ड।
  • 2008 – GBPA अवार्ड फॉर बेस्ट सिंगर।
  • 2008 – फिल्म फेयर अवार्ड फॉर कन्नडा बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर।
  • 2008 – इंडियन टेलीविज़न अकादमी अवार्ड फॉर बेस्ट सिंगर मेल।

भारतीय संगीत की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना चुके सोनू निगम ने अपने अभी तक करियर में अलग-अलग भाषाओं में  2000 से भी ज्यादा गाना गाए हैं। उनके गाना का अंदाज वाकई हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचता है।

हर शैली में गाना गाकर यह साबित कर दिखाया है कि अगर किसी काम को मेहनत और लगन से किया जाए तो कोई भी काम कठिन नहीं होता। ज्ञानी पंडित की पूरी टीम की तरफ से सोनू निगम के उज्जवल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।।

1 thought on “सोनू निगम का जीवन परिचय”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top