महाराष्ट्र के टॉप इंजीनियरिंग कालेज

Top 10 Engineering Colleges in Maharashtra

भारत के सबसे चर्चित राज्यों में शुमार महाराष्ट्र अब शिक्षा के लिए एक नया हब बनता जा रहा है। यहाँ पर कई सारे ऐसे बड़े बड़े संस्थान है जो छात्रों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। हम बात करते है महाराष्ट्र के उन इंजीनियरिंग संस्थानों के बारे में जो सबसे बेस्ट है। ये हैं महाराष्ट्र के टॉप 10 इंजीनियरिंग कालेज (Top Engineering Colleges in Maharashtra)-

महाराष्ट्र के टॉप 10 इंजीनियरिंग कालेज – Top Engineering Colleges in Maharashtra

Top Engineering Colleges in Maharashtra
Top Engineering Colleges in Maharashtra

COEP, पुणे – College of Engineering Pune

  • स्थापना – 1854
  • कैंपस – 37 एकड़
  • टोटल फैकल्टी – 204
  • रैंक इन इंडिया – 45th

कालेज ऑफ़ इंजीनियरिंग पुणे – College of Engineering Pune बहुत ही अच्छा संस्थान है। समझ लीजिए की इंजीनियरिंग की चाहत रखने वाले स्टूडेंट्स के मन में आईआईटी के बाद सबसे पहले यही विचार आता है। यह कालेज बहुत पुराना है और यहाँ का सिस्टम भी बहुत अच्छा है।

NAAC ने इसे AAAA+ ग्रेड से नवाजा है। यहाँ इंजीनियरिंग अच्छे से करने के बाद एवरेज प्लेसमेंट 5 लाख रुपये सालाना तो होता ही है। यहाँ पर आप MHT CET और JEE MAIN के द्वारा एडमिशन ले सकते हैं।

सरदार पटेल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मुंबई – Sardar Patel Institute of Technology

  • स्थापना – 2005
  • कैंपस – 47 एकड़
  • टोटल फैकल्टी – 61

मुंबई में स्थित यह कालेज बहुत शानदार है। यहाँ इंजीनियरिंग करने के लिए आपको चार सालों में लगभग 6 लाख रुपये फीस देनी पड़ती है। कालेज में जिम, लाइब्रेरी, सपोर्ट क्लब जैसी सभी सुविधाएँ है।

यहाँ आप MAHA CET यानी की महाराष्ट्र में होने वाले इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम और JEE MAIN के द्वारा दाखिला ले सकते हैं। NAAC ने इसे AAAA ग्रेड में रखा है।

शिवाजी यूनिवर्सिटी, कोल्हापुर – Shivaji University Kolhapur

  • स्थापना – 1962
  • कैंपस – 853 एकड़
  • फैकल्टी – 192
  • कालेज टाइप – स्टेट यूनिवर्सिटी
  • यूनिवर्सिटी इंडिया रैंक – 65th

शिवाजी यूनिवर्सिटी कोल्हापुर एक बेहतर कालेज है। NAAC ने इसे AAA+ ग्रेड दी है। यहाँ का एवरेज प्लेसमेंट 3.50 लाख रुपये है। आप यहाँ पर MAHA CET एग्जाम देकर दाखिला ले सकते हैं।

BVP, पुणे – Bharati Vidyapeeth Deemed University

  • स्थापना – 1983
  • कैंपस – 85 एकड़
  • टोटल फैकल्टी – 174
  • इंडिया रैंक – 83th

इस कालेज की जितनी तारीफ़ की जाए उतनी कम है। महाराष्ट्र नहीं बल्कि भारत के सबसे बेहतर संस्थानों में इसका नाम लिया जाता है। यहाँ से निकलने वाले छात्रो का एवरेज प्लेसमेंट 8 लाख रुपये सालाना है।

चार साल इंजीनियरिंग करने के लिए आपको यहाँ 4.80 लाख रुपये खर्च करने पड़ते है। NAAC ने इसे AAAA ग्रेड दिया है। यहाँ का हाईएस्ट पैकेज 17.74 लाख सालाना रहा है।

आप यहाँ JEE MAIN, MAHA CET, और BVP CET के द्वारा एडमिशन ले सकते हैं।

आर्मी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, पुणे – Army Institute of Technology

  • स्थापना – 1994
  • कैंपस – 30 एकड़
  • फैकल्टी – 87
  • इंडिया रैंक – 88th

आर्मी इंस्टिट्यूट ऑफ़ पुणे – Army Institute of Technology अपने आप में बहुत ही अच्छा संस्थान है। यहाँ इंजीनियरिंग की टोटल फीस लगभग 6.20 लाख रुपये है। NAAC ने इसे AAAA ग्रेड दिया है। यहाँ JEE MAIN के द्वारा एडमिशन होता है।

वीरमाता जीजाबाई टेक्निकल इंस्टिट्यूट, मुंबई (VJTI) – Veermata Jijabai Technological Institute (VJTI)

  • स्थापना – 1887
  • कैंपस – 16 एकड़
  • टोटल फैकल्टी – 134
  • इंडिया रैंक – 95th

वीरमाता जीजाबाई टेक्निकल इंस्टिट्यूट भारत के सबसे बेहतर कालेजो में से एक है। यहाँ चार साल की इंजीनियरिंग की फीस लगभग 3.35 लाख रुपये है। NAAC ने इसे AAAA ग्रेड में रखा है। यहाँ आप JEE MAIN और MAHA CET के द्वारा दाखिला ले सकते हैं।

यहाँ का एवरेज प्लेसमेंट 5 लाख रुपये सालाना है। कालेज में जिम, कैफेटेरिया, गर्ल्स/बॉयज हॉस्टल जैसी सभी सुविधाएँ है।

श्री विठ्ठल एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट, सोलापुर – Shri Vithal Education & Research Institute

  • स्थापना – 1998
  • कैंपस -10 एकड़
  • टोटल फैकल्टी – 186
  • कालेज टाइप – प्राइवेट

श्री विठ्ठल एजुकेशन रिसर्च इंस्टिट्यूट कालेज ऑफ़ इंजीनियरिंग सोलापुर – Shri Vithal Education & Research Institute एक बहुत अच्छा संस्थान है। यहाँ आपको चार साल की इंजीनियरिंग के लिए लगभग 3 लाख रुपये खर्च करने पड़ते है।

NAAC ने इसे AAA ग्रेड में रखा है और यहाँ पढने वाले स्टूडेंट्स इसे अच्छा बताते है। यहाँ आप कई सारे एग्जाम जैसे की XAT, MAT, MAHA CET और JEE MAIN दे सकते हैं। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में यहाँ सालाना एवरेज पैकेज 3 लाख रुपये है। कालेज में जिम, कैफेटेरिया, बैंक, गर्ल्स/बॉयज हॉस्टल आदि सबकी सुविधा है।

वालचंद कालेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, सांगली – Walchand College of Engineering, Sangli

  • स्थापना – 1947
  • कैंपस – 90 एकड़
  • टोटल फैकल्टी – 110
  • एवरेज प्लेसमेंट – 5.10 लाख रुपये सालाना

वालचंद कालेज ऑफ़ इंजीनियरिंग बहुत पुराना संस्थान है। चार साल की इंजीनियरिंग में यहाँ आपको 3.40 लाख रुपये फीस देनी पड़ती है। NAAC ने इसे AAAA ग्रेड दिया है। यहाँ एडमिशन लेने के लिए आप JEE MAIN या फिर MAHA CET का एग्जाम दे सकते हैं। कालेज में लैब, ट्रासंपोर्ट, हॉस्टल जैसी सुविधाएँ है।

गवर्नमेंट कालेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, औरंगाबाद – Government College Of Engineering, Aurangabad

  • स्थापना – 1960
  • टोटल फैकल्टी – 75
  • एवरेज प्लेसमेंट – 3.60 लाख रुपये सालाना

यह एक शासकीय संस्थान है। यहाँ पढ़ाई बहुत अच्छी होती है। हालाँकि यहाँ के स्टूडेंट्स का कहना है की आप इस जगह कालेज लाइफ को एन्जॉय नहीं कर सकते हैं। NAAC ने इसे AAA+ ग्रेड दी है। आप यहाँ JEE MAIN और MAHA CET का एग्जाम देकर दाखिल हो सकते हैं।

DY पाटिल, पुणे – Dr. D. Y. Patil Institute of Technology Pune

  • स्थापना – 1998
  • फैकल्टी – 201
  • एवरेज पैकेज – 3 लाख सालाना
  • कालेज टाइप – प्राइवेट

डॉ. DY पाटिल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी पुणे एक अच्छा संस्थान है। NAAC ने इसे AAA+ ग्रेड में रखा है। यहाँ चार साल इंजीनियरिंग की फीस 3.52 हजार रुपये है। आप यहाँ MAHA CET से एडमिशन ले सकते हैं। कालेज में सभी सुविधाएँ मौजूद है।

ये हैं महाराष्ट्र के सबसे बेहतर कालेज। वैसे आप एक बात का ध्यान रखिये की बेहतर कालेज की दौड़ में शामिल होने से अच्छा है और किसी भी कालेज में जाएँ और वहां सीखें की इंजीनियरिंग होती क्या है। इसके बाद आपको नौकरी मिल जाएगी।

Read More:

Note: अगर आपको जानिए Top Engineering Colleges in Maharashtra अच्छा लगे तो जरुर Share कीजिये। Note: E-MAIL Subscription करे और पायें More Career Related Articles In Hindi आपके ईमेल पर।

2 thoughts on “महाराष्ट्र के टॉप इंजीनियरिंग कालेज”

  1. Vaibhav Kulkarni

    Nice article, The government college of Aurangabad is quite old now and it doesn’t have the same quality as before.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top