United Kingdom Information | यूनाइटेड किंगडम के इतिहास के बारेमें महत्वपूर्ण घटनाएँ और जानकारी

United Kingdom – यूनाइटेड किंगडम ऑफ़ ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड साधारणतः यूनाइटेड किंगडम और ब्रिटेन के नाम से भी जाने जाते है, यह पश्चिम यूरोप का ही एक देश है। जो यूरोपियन मुख्यभूमि के उत्तर-पश्चिमी तट पर बसा हुआ है, इसमें ग्रेट ब्रिटेन का आइलैंड, आयरलैंड के आइलैंड का उत्तर-पूर्वी भाग और बहुत से छोटे आइलैंड का भी समावेश है।

United Kingdom Information

यूनाइटेड किंगडम के इतिहास के बारेमें महत्वपूर्ण घटनाएँ और जानकारी – United Kingdom Information

उत्तरी आयरलैंड ही यूनाइटेड किंगडम का एकमात्र भाग है जो किसी दुसरे राज्य – रिपब्लिक ऑफ़ आयरलैंड के साथ अपनी सीमा को बाटता है। इस जमीनी सतह के अलावा, यूनाइटेड किंगडम अटलांटिक महासागर से घिरा हुआ है, जिसके पूर्व में उत्तर सागर, दक्षिण में इंग्लिश चैनल और दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में केल्टिक सागर है, जो इसे दुनिया का 12 वा सबसे विशाल समुद्री तट प्रदान करते है। आयरिश सागर ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड के बीच में आता है।

2,42,500 किलोमीटर वर्ग के क्षेत्रफल के साथ यूनाइटेड किंगडम दुनिया का 78 वा सबसे बड़ा और यूरोप का 11 वा सबसे बड़ा देश है। 65.1 मिलियन की जनसँख्या के साथ, जनसँख्या के हिसाब से यह दुनिया का 21 वा सबसे बड़ा देश है। यूरोपियन संघ में इसे चौथा सबसे बड़ा घनी आबादी वाला देश मना जाता है।

यूनाइटेड किंगडम में संवैधानिक राजशाही के साथ संसदीय शासन प्रणाली भी है। 6 फरवरी 1952 से देश की सम्राट क्वीन एलिज़ाबेथ द्वितीय है। यूनाइटेड किंगडम की राजधानी और उसका सबसे बड़ा शहर लन्दन है, जो वैश्विक शहर और फाइनेंसियल सेंटर भी है, जहाँ देश की कुल जनसँख्या में से 10.3 मिलियन लोग रहते है, जनसँख्या के हिसाब से यह यूरोप का चौथा सबसे बड़ा और यूरोपियन संघ का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यूनाइटेड किंगडम दुसरे मुख्य शहरों में मेनचेस्टर, बिर्मिंघम, लीड्स, ग्लासगो और लिवरपूल शामिल है।

यूनाइटेड किंगडम में कुल चार देश आते है – इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड। अंतिम तीन देशो में न्यागत प्रशासन है, सभी की ताकत भी अलग-अलग है, जो क्रमशः अपनी-अपनी राजधानी एडिनबर्घ, कार्डिफ और बेलफ़ास्ट में बसे हुए है। पास ही का मैन द्वीप यूनाइटेड किंगडम का भाग नही है।

यूनाइट किंगडम के आपसे देशो के संबंध समय के साथ-साथ बदलते गये। वेल्स पर इंग्लैंड के किंगडम ने वेल्स एक्ट 1535 और 1542 के तहत कब्ज़ा कर लिया था। 1707 में ग्रेट ब्रिटेन के संयुक्त साम्राज्य में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच हुए समझौते का परिणाम आया, जिसके परिणामस्वरूप 1801 में उन्हें यूनाइटेड किंगडम ऑफ़ ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड की स्थापना करने के लिए किंगडम ऑफ़ आयरलैंड के साथ मिला दिया गया।

1922 में आयरलैंड के 5/6 भाग को यूनाइटेड किंगडम से हटा दिया गया, जिसके चलते यूनाइटेड किंगडम ऑफ़ ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड की रचना की गयी। वहाँ कुल 14 ब्रिटिश विदेशो क्षेत्र है। यूनाइटेड किंगडम में भी हमें ब्रिटिश भाषा, संस्कृति और न्यायव्यवस्था का प्रभाव बहुत सी जगहों पर देखने मिलता है।

यूनाइटेड किंगडम एक विकसित देश है और नोमिनल जीडीपी के हिसाब से इसकी अर्थव्यवस्था दुनिया की पाँचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और पी.पी.पी. के हिसाब से 9 वी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। यूनाइटेड किंगडम को उच्च आय अर्थव्यवस्था वाला देश माना जाता है और मानव विकास सूचकांक में भी इसका स्थान दुनिया में 14 वे स्थान पर आता है।

यह दुनिया का पहला औद्योगीकृत देश था, साथ ही 19 वी और 20 वी शताब्दी में सबसे शक्तिशाली देशो में से एक है। यूनाइटेड किंगडम को आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य शक्ति, विज्ञान और राजनीती में एक सशक्त देश माना जाता है। 1946 में यूनाइटेड नेशन सिक्यूरिटी सौन्सिल के पहले सेशन से ही यूनाइटेड किंगडम इसका स्थायी सदस्य बना हुआ है। साथ ही EU और पूर्वज का भी यह सदस्य रह चूका है।

1973 से यूनाइटेड किंगडम, यूरोपियन इकॉनोमिक कम्युनिटी (EEC) का सदस्य है। साथ ही यूनाइटेड किंगडम कामनवेल्थ ऑफ़ नेशन, कौंसिल ऑफ़ यूरोप, G7 फाइनेंस मिनिस्टर, G7 फोरम, G20, नाटो, OECD और WTO का भी सदस्य है।

यूनाइटेड किंगडम के इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण दिन – Important Dates in United Kingdom History

  • 1914 – पहले विश्व युद्ध का प्रकोप। यूनाइटेड किंगडम ने जर्मनी के खिलाफ शत्रुता मोल ली।
  • 1918 – युद्ध विराम के साथ नवम्बर में युद्ध की समाप्ति हुई। हजारो लोग इस युद्ध में मारे गये।
  • 1921 – आयरिश मुक्त राज्य के निर्माण के लिए यूनाइटेड किंगडम मान गया। उत्तरी आयरलैंड अब भी यूनाइटेड किंगडम का भी भाग बना हुआ था।
  • 1924 – लेबर पार्टी के तहत रामसे मैकडोनाल्ड को प्रधानमंत्री बनाकर यूनाइटेड किंगडम की पहली सरकार बनायीं गयी।
  • 1939 – जर्मनी ने पोलैंड पर आक्रमण किया। यूनाइटेड किंगडम ने भी जर्मनी से युद्ध की घोषणा की।
  • 1940 – विंस्टन चर्चिल प्रधानमंत्री बने।
  • 1944 – युद्ध में जर्मनी ने आत्मसमर्पण किया। लेबर लीडर क्लेमेंट अटली को विंस्टन चर्चिल की जगह पर प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त किया गया। नयी लेबर सरकार ने वेलफेयर स्टेट की रचना की थी।
  • 1945 – यूनाइटेड किंगडम, यूनाइटेड किंगडम सिक्यूरिटी कौंसिल का स्थायी सदस्य बना।
  • 1948 – राष्ट्रिय स्वास्थ सेवा की स्थापना की गयी।
  • 1949 – यूनाइटेड किंगडम नाटो का संस्थापक सदस्य बना।
  • 1953 – क्वीन एलिज़ाबेथ द्वितीय का राजतिलक किया गया।
  • 1969 – ब्रिटिश सेना को उत्तरी आयरलैंड में अशांति को दबाने के लिए भेजा गया।
  • 1973 – यूनाइटेड किंगडम, यूरोपियन इकॉनोमिक कम्युनिटी में शामिल हो गया।
  • 1979 – अपरिवर्तनवादी मार्गरेट थैचर ने अर्थव्यवस्था में ढील देने की शुरुवात की।
  • 2016 – जनमत संग्रह से यूरोपियन संघ की छोड़ने के निर्णय के बाद देश में राजनीतिक संकट की स्थिति।

दोस्तों, अगर आपको हमारी यूनाइटेड किंगडम के बारेमें दी गयी जानकारी पसंद आयी हो, तो और पढिए यूनाइटेड किंगडम के बारेमें और भी कुछ रोचक बातें – Interesting Facts about United Kingdom जिन बातों को पढ़कर आप हैरान रह जाओंगे।

Read More:

I hope these “United Kingdom Information in Hindi” will like you. If you like these “United Kingdom Information in Hindi with History” then please like our Facebook page & share on Whatsapp. and for latest update download: Gyani Pandit free Android app.

1 thought on “United Kingdom Information | यूनाइटेड किंगडम के इतिहास के बारेमें महत्वपूर्ण घटनाएँ और जानकारी”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top