25 जून का इतिहास | Today in History June 25

Today in History June 25

हम सबके चाहते माइकल जैक्सन आज के दिन यानि 25 जून को ही इस दुनिया से चल बसे, और ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएँ 25 जून के इतिहास में दर्ज हैं
आज हम उन्ही घटनाओं को जानेंगे।

25 जून का इतिहास – Today in History June 25

25 June History

25 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of June 25

  • मुगल शासक बाबर 529 में बंगाल पर विजय प्राप्त कर अपनी राजधानी आगरा लौटा।
  • वर्जीनिया 1788 में अमेरिका के संविधान को अपनाने वाला 10वां राज्य बना।
  • अमेरिका के राष्ट्रपति एंड्रयू जॉनसन ने 1868 में सरकारी कर्मचारियों के लिये दिन में आठ घंटे काम करने का कानून पारित किया।
  • बाबा सोहन सिंह की अध्यक्षता में गदर पार्टी का गठन 1913 में हुआ।
  • भारतीय क्रिकेट टीम ने 1932 में ब्रिटेन के लॉर्ड्स मैदान पर अपना पहला टेस्ट मैच खेला।
  • जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने 1940 में पेरिस, फ्रांस में नेपोलियन की कब्र और एफिल टाॅवर देखा।
  • फिनलैंड ने 1941 में सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की।
  • एन फ्रैंक की डायरी ऑफ ए यंग गर्ल 1947 को आज ही के दिन प्रकाशित हुई थी। इसकी 3 करोड़ प्रतियां बिकी और 67 भाषाओं में अनुवादित हुई।
  • कोरियाई गृहयुद्ध 1950 में आरंभ हुआ। आजादी की लड़ाई लड़ रहे उत्तरी और दक्षिण कोरिया के बीच शुरु हुए इस गृह युद्ध ने बाद में अंतरराष्ट्रीय शीतयुद्ध का रूप ले लिया।
  • अमेरिकी टेलीविजन एवं रेडियो नेटवर्क सीबीएस ने 1951 में न्यूयार्क से चार शहरों में पहले रंगीन टीवी प्रोग्राम का प्रसारण किया।
  • मेडागास्कर 1960 में फ्रांस से स्वतंत्र हुआ।
  • इराक ने 1961 में घोषणा की कि कुवैत इराक का हिस्सा है।
  • इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की सलाह पर भारत के राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने 1975 को देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की थी।
  • भारत ने 1983वेस्टइंडीज को 43 रनों से हरा कर पहली बार क्रिकेट विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।
  • किम कैंपबेल 1993 में कनाडा की 19वीं प्रधानमंत्री बनीं।
  • जापान के प्रधानमंत्री सुतोमु हाता ने 1994 में अपने पद से इस्तीफा दिया।
  • आपातकाल की बरसी 1977 में 25 जून को ‘काला दिवस’ के रुप में मनाया जाता है।
  • सं.रा. अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन 1998 में 9 दिन की यात्रा पर चीन पहुँचे।
  • संयुक्त राज्य अमेरीका द्वारा युगोस्लावियाई राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच की गिरफ़्तारी की सूचना देने पर 50 लाख डालर के इनाम की घोषणा 1999 में की।
  • अफ़ग़ानिस्तान में नये मंत्रिमंडल ने 2002 में शपथ ग्रहण किया।
  • रूस द्वारा भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने का निर्णय 2004 में लिया।
  • अहमदी नेजाद 2005 में ईरान के राष्ट्रपति बने।
  • ईरान के राष्ट्रपति चुनावों में अति कट्टरपंथी माने जाने वाले महमूद अहमदी नेजाद की जीत की घोषणा भी 25 जून को 2005 में ही हुई थी।
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने 2008 में मकान व प्लाट की रजिस्ट्री सस्ती कर उस पर लगने वाला स्टाम्प शुल्क 8% से घटाकर 5% कर दिया।
  • लुईस सुआरेज पर फीफा 2014 में विश्वकप के दौरान विपक्षी टीम के खिलाड़ी को दांत से काटने का आरोप लगा।
  • श्रीकान्त ने 2017 में ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज़ का ख़िताब जीता।

25 जून को जन्मे व्यक्ति – Born on 25 June

  • ब्रिटिश राजनेता, नौसेना प्रमुख और भारत के अन्तिम वाइसराय लॉर्ड माउंटबेटन का जन्म 1900 में हुआ
  • प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक चन्द्रशेखर पाण्डे का जन्म 1903 में हुआ।
  • महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ सुचेता कृपलानी का जन्म 1908 में हुआ।
  • बॉलीवुड फ़िल्म संगीत निर्देशक मदन मोहन का जन्म 1924 में हुआ।
  • भारत के आठवें प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का जन्म 1931 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता सतीश शाह का जन्म 1961 में हुआ।
  • बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्‍मा कपूर का जन्म 25 जून 1974 को हुआ।
  • परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मनोज कुमार पांडेय का जन्म 1975 में हुआ।
25 जून को हुए निधन – Died on 25 June
  • भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती का निधन 1950 में हुआ।
  • सिंगापुर के शीर्ष वकील और भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्य आर. पाल कृष्णन का निधन 2003 में हुआ था।
  • म्यूजिक और डांस की नई परिभाषा लिखने वाले माइकल जैक्‍सन ने 2009 में दुनिया को अलविदा कह दिया था।

Read More:

आपको हमारी आज के इतिहास की यानि 25 जून के इतिहास की जानकारी अच्छी लगे या फिर इसमें कुछ कमी लगे तो हमें कमेंट के ज़रिये जरुर बताएं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top