5 फ़रवरी का इतिहास | 5 february Today Historical Events

5 february Today Historical Events

5 फरवरी का दिन भी भारतीय इतिहास में काफी महत्वपूर्ण दिन रहा है, इस दिन कई ऐसी घटनाएं घटीं, जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गईं। इसी दिन भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स 2007 में सबसे ज्यादा समय बिताने वाली महिला बनी।

इसके अलावा इस दिन अभिनेता अभिषेक बच्चन समेत कई ऐसी व्यक्तियों ने जन्म लिया, जिन्होंने देश-दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा के बल पर अपनी एक अलग पहचान बनाई।

5 फरवरी के दिन ही  कई दिग्गज इस दुनिया से हमेशा के लिए चले गए। हम आपको 5 फरवरी के दिन की कुछ ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में बताएंगे जो कि इस प्रकार है –

5 फ़रवरी का इतिहास – 5 february Today Historical Events

5 February History 5 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of February 5

  • फ्रांस के साथ शांति समझौते पर जर्मन शासक लियोपोल्ड प्रथम ने 1679 में हस्ताक्षर किये।
  • इटली के कालाब्रिया में 1783 में हुए भीषण भूकंप में लगभग 25000 से ज्यादा लोगों की जाने गयी।
  • फिलाडेल्फिया के थियेटर में 1870 में पहली बार चलचित्र दिखाया गया।
  • ब्रिटेन और अमेरिका के बिच सन 1900 में पनामा नहर समझौते पर हस्ताक्षर।
  • क्यूबा देश अमेरिका के कब्जे से 1904 में मुक्त हुआ।
  • मैक्सिको ने 1917 में नया संविधान अंगीकृत किया।
  • उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पास चौरी चौरा कस्बे में भड़की हुयी भीड़ ने 1922 में पुलिस थाने में आग लगा दी जिसमें 22 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी।
  • ब्रिटिश समाचार पत्र “संडे टेलीग्राफ” के पहले संस्करण का प्रकाशन 1961 में हुआ।
  • अमेरिका ने 1970 नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
  • अपोलो 14 मिशन के अंतरिक्षयात्री चंद्रमा पर 5 फरवरी, 1971 को उतरे।
  • भारतीय क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर ने अपना आखिरी टेस्ट खेलकर 5 फरवरी, 1992 में क्रिकेट से संयास ले लिया।
  • 1996 में पहली बार जीएम टमाटरों से बनी प्यूरी इंग्लैंड के बाजारों में बिकनी शुरू हुई।
  • दक्षिणी अफ्रीका के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने 5 फरवरी, 1999 को संसद में राष्ट्र को संबोधित करते हुए अपना आखिरी भाषण दिया और उसी साल मई में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
  • परमाणु प्रौद्योगिकी के ग़लत इस्तेमाल के मामले में परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान को पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने 2004 में माफी दी।
  • भारत की सुनीता विलियम्स 2007 में अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनीं।
  • विवादों में रहने वाले पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान को 5 फरवरी, 2008 के दिन सरकार ने अपने करीबी मित्रों से मिलने की अनुमति दी।
  • भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने 2010 में नीदरलैंड इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 600 में से 596 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीत लिया।
  • 5 फरवरी 2016 को वित्त मंत्रालय ने यू-टयूब चैनल लॉन्च किया।

5 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 5 February

5 फरवरी को कई ऐसी शख्सियत ने जन्म लिया, जिन्होंने दुनिया में आकर बड़ा नाम किया, उनके बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं –

  • सिखों के सातवें गुरु हर राय का सन 1630 में पंजाब के कीरतपुर में जन्म हुआ।
  • मुग़ल बादशाह औरंगज़ेब की पुत्री ज़ेबुन्निसा का 1639 में जन्म हुआ।
  • प्रसिद्ध कवि जानकी वल्लभ शास्त्री का 1916 में जन्म हुआ।
  • राजनीतिज्ञ खुर्शीद आलम खान का 5 फरवरी, 1919 को जन्म हुआ।
  • स्विटजरलैंड के मशहूर चित्रकार एच.आर.गैगर का जन्म 5 फरवरी, 1940 में हुआ।
  • भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का 5 फरवरी, 1990 में जन्म हुआ।
  • बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के पुत्र और फ़िल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन का 1976 जन्म हुआ।
5 फ़रवरी को हुए निधन – Died on 5 February

5 फरवरी के दिन भारतीय फिल्म अभिनेता सुजीत कुमार समेत कई ऐसे दिग्गज व्यक्ति दुनिया छोड़कर चले गए, जिनके बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं –

  • 1927 में भारतीय सूफ़ी संत इनायत ख़ान का निधन।
  • 2008 में भारतीय आत्मिक योगी महर्षि महेश योगी का निधन।
  • 2010 में भोजपुरी और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता सुजीत कुमार का निधन।
  • 2014 में प्रसिद्ध भजन गायिका जुथिका रॉयका निधन।
  • मप्र केसरी के सम्मान से नवाजे गए बीजेपी के दिग्गज नेता हुकुमचंद यादव का 5 फरवरी 2017 को निधन।
5 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण उत्सव – Important events and festivities of 5th February

5 फरवरी के दिन को उत्सव के रुप में भी मनाया जाता है –

  • वन अग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह)

Read More:

If you find the information given in today’s history i.e. 5th February history wrong, or else in the history of 5th February in the history of those who have left us wrong, tell us through our comments, we will update article.

1 thought on “5 फ़रवरी का इतिहास | 5 february Today Historical Events”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top