एक अनोखा “मैग्नेटिक मैन”| Magnetic Man Liew Thow Lin

विश्वभर में कई तरह के लोग पाए जाते है, दुनिया के विभिन्न देशों में भांति भांति के लोग पाए जाते है, जो कुछ न कुछ विचित्र कारनामे करते है और दुनिया को हैरत में डालते रहते है। क्या ऐसा कभी हो सकता है कि किसी व्यक्ति के शरीर से लोहे की चीजें चिपक जाएं। ऐसा हम नहीं मान सकते क्योंकि ऐसा तो हमने केवल फिल्मों में ही देखा है, लेकिन अगर ऐसा सच में किसी व्यक्ति के साथ हो जाए तो सोचिए उसे कैसा लगेगा। आज हम एक ऐसी ही सच्ची घटना आपके सामने रखने जा रहे हैं।

चुंबक एक ऐसी चीज है जो लोहे को अपनी ओर आकर्षित करता है। यदि धातुओं को खुद में चिपकाने का काम चुंबक करे तो बात समझ आती है। लेकिन अगर हम ये कहें कि एक व्यक्ति में ऐसी चुंबकीय शक्ति है जो किसी भी धातु को अपने में चिपका सकता है तो क्या आपको इस पर भरोसा होगा? जी हाँ भले ही इस बात पर यकिन करना मुश्किल होगा। लेकिन हम आपको बता दें कि एक ऐसा अजीबों गरीब आदमी सामने आया है जिसमें चुंबकीय शक्ति है।

Liew Thow Lin

एक अनोखा “मैग्नेटिक मैन”| Magnetic Man Liew Thow Lin

खास बात यह है कि इस रहस्य का खुलासा डॉक्टर तक नहीं कर पा रहे हैं। जो भी इस व्यक्ति के बारे में जान रहा है वो इसके पास आकर उसकी इस शक्ति के बारे में पूछ रहा है। इतना ही नहीं इसके शरीर से लोहे की चीजें वैसे ही चिपक रही हैं जैसे कि वह किसी चुंबक के साथ चिपकी हुई हों। आस-पास के लोगों के साथ ही सभी के लिए यह मैग्नेटिक मैन कौतुहल का विषय बना हुआ है।

दुनिया में आपने कई तरह के महामानवो को देखा होंगा, जिनमे निश्चित रूप से कुछ विशेष गुण पाए जाते है। लेकिन मै दावे के साथ यह कह सकता हूँ के आपने ऐसा कोई इंसान नही देखा होंगा जो अपने शरीर मात्र से धातुओ को चुम्बक की तरह आकर्षित करता हो। मलेशिया के लीएव थो लीन को “चुंबकीय मानव” “मिस्टर मैगनेट – Mr Magnet ” या “मैग्नेटिक मैन – Magnetic Man ” के नाम से भी जाना जाता है, क्योकि उनमे धातुओ को अपने शरीर की तरफ आकर्षित करने की शक्ति पायी जाती है।

Magnetic Man Liew Thow Lin story

मैग्नेटो मैन के नाम से प्रसिद्ध Liew Thow Lin का जन्म 1930 में हुआ। पूर्व ठेकेदार के रूप में 60 साल की उम्र में उन्होंने इस अद्भुत शक्ति की खोज की, इसका एहसास उन्हें तब हुआ जब काम करने के धातु के उपकरण उनके शरीर की तरफ आकर्षित होने लगे थे। अपना पूरा जीवन उन्होंने मलेशिया में ही व्यतीत किया।

जब हम कह रहे है की धातु की वस्तुए उनके शरीर की तरफ आकर्षित होती है, तो यहाँ हम किसी छोटी-मोटी चीज की बात नही कर रहे जो उंगलियों को चिपकती हो। बल्कि शरीर के किसी भी हिस्से से वे भारी से भारी धातु की वस्तुओ को भी आकर्षित करते है।

अपने इस कलात्मक और अद्भुत हुनर का प्रदर्शन उन्होंने बहुत से सार्वजानिक कार्यक्रमों में भी किया है। अपनी छाती से उन्होंने चम्मच, चांकू और बहुत से उपकरणों को भी आकर्षित किया है। इतना ही नहीं बल्कि आकर्षित करने के बाद भारी से भारी चीज उनके शरीर से चिपकने के बाद गिरती भी नही।

छोटी-मोटी चीजो को आकर्षित करने के साथ-साथ मैगनेट मैन हथौड़े, कुल्हाड़ी, लोहा और मेटल प्लेट्स को भी आकर्षित कर चुके है। और यह सारी चीजे उन्होंने अपनी छाती की तरफ आकर्षित की है। जानकारों के अनुसार एक बार उन्होंने भारी भरकम सूटकेस को मेटल की प्लेट के सहायता से अपनी छाती की तरफ आकर्षित किया था।

2 किलो तक की धातु (मेटल) से 36 किलोग्राम तक की धातु को वे अपनी त्वचा से आकर्षित कर सकते है। कहा जाता है की अपनी क्षमता का प्रयोग कर एक बार उन्होंने किसी कार को भी खींची थी। डिस्कवरी चैनल के कार्यक्रम वन स्टेप बियॉन्ड के दुसरे एपिसोड में लीएव को दिखाया गया था।

मलेशिया की यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिक उनकी इस क्षमता को देखकर आश्चर्यचकित हो चुके थे तब वैज्ञानिको ने उनके शरीर की जाँच की है। लेकिन वैज्ञानिको को उनके शरीर में ऐसा कोई चुंबकीय पदार्थ नही मिला, जो साधारण मानव के शरीर को तुलना में ज्यादा हो। इसीलिए वैज्ञानिको के अनुसार वे कोई मैग्नेटिक मैन नही बल्कि असाधारण करतब करने वाले इंसान ही है।

लेकिन वैज्ञानिक यह नही खोज पाए थे की उनके शरीर की त्वचा में घर्षण की मात्रा साधारण मनुष्य की त्वचा में पायी जाने वाली मात्रा से बहुत गुना ज्यादा थी। जिसकी वजह से उनकी त्वचा साधारण मनुष्य की तुलना में थोड़ी ज्यादा आकर्षित बन चुकी थी। कई जगहों पर तो आज भी उनके शरीर पर खोज जारी है।

इस प्रकार बहुत से सार्वजानिक कार्यक्रमों में अपनी कला का प्रदर्शन कर उन्होंने लोगो को भी प्रभावित किया है।

Liew Thow Lin देखने में बेहद सामान्य आदमी के जैसे ही लगते है लेकिन उनकी शक्तिया उन्हें और उनके कारनामे उन्हें सामान्य लोगों से अलग करते है। उनके मुताबिक उनके शरीर के विभिन्न अंगो से ऐसी तरंगे निकलती है जो लोहे को या धातु को आकर्षित करती है। जो धातु को उनके शरीर से चिपकाये रखती है। उनके शरीर में ऐसी कुछ स्पेशल एनर्जी है जिससे धातु की चीजे आकर्षित होती है।

Read More:

Hope you find this post about ”Liew Thow Lin” is intersting. if you like this Article please share on Facebook & Whatsapp. and for latest update Download: Gyani Pandit free Android app.

1 thought on “एक अनोखा “मैग्नेटिक मैन”| Magnetic Man Liew Thow Lin”

  1. Shubham Butola

    Ye kaise sambhaw hai esa he 1 aadmi apne India k Jharkhand ya bihaar se bhi hai jinka name Rakesh hai unko current nahi lagta hai or wo bhi superhumans ki list m ate hai aap unke bare m bhi thoda or research karke likhiye.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top