इतिहास में 6 अप्रैल के दिन क्या हुआ था | What Happened on April 6

What Happened on April 6

देश विदेश के इतिहास में 6 अप्रैल को यानि आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाये दर्ज है। आज उन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारेमें जानेंगे –

इतिहास में 6 अप्रैल के दिन क्या हुआ था – What Happened on April 6

6 April History
What Happened on April 6

6 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of April 6

  • राजकुमार खुसरो ने 1606 में अपने पिता मुगल शासक जहांगीर के खिलाफ बगावत की।
  • फ्रांस ने 1672 में नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • सन 1896 में पहले आधुनिक ओलंपिक की शुरुआत हुई।
  • अमेरिकी नागरिक मैथ्यू हैंसन और राबर्ट पियेरी ने 1909 में पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया।
  • प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका ने 1917 में जर्मनी के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
  • रोलेट एक्ट के खिलाफ शुरू किए गए सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत महात्मा गांधी जी ने 1919 में पहली अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।
  • इटली में फासिस्टों ने 1924 के चुनाव में भारी जीत दर्ज किया।
  • जापानी विमानों ने 1942 में पहली बार भारत पर बम गिराए।
  • अमेरिका ने 1955 में परमाणु परीक्षण किया।
  • सोवियत संघ ने 1957 में परमाणु परीक्षण किया।
  • भारतीय तैराक मिहिर सेन ने 1966 में पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।
  • भारत की राजनीतिक पार्टी “भारतीय जनता पार्टी” की 1980 में आज ही के दिन स्थापना हुई।
  • दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित उपनिवेश फ़ाकलैंड पर 1982 में अर्जेन्टीना ने अधिकार किया।
  • पाकिस्तान ने मीडियम रेंज मिसाइल ‘गौरी बैलिस्टिक’ का 1998 में सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
  • नेपाल में 1999 में पुन: पांच सौ रुपये के भारतीय नोट चलाने की घोषणा।
  • इटली में 2009 में आये 6.3 तीव्रता वाले जबरदस्त भूकंप के कारण लगभग 258 लोगों की मौत।
  • भारत के वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और भारत दौरे पर आए अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गेथनर ने 2010 में आर्थिक साझेदारी के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • राही सरनोबत ने 2013 को दक्षिण कोरिया के चांगवान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल परिसंघ विश्व कप प्रतियोगिता की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
  • अफ्रीकी देश नाइजीरिया के मिदलू गांव में 2013 में हुए हमले में 11 लोगों की मौत हो गई।

6 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति – Born on 6 April

  • हैदराबाद के अंतिम निज़ाम उस्मान अली खान का 1886 में जन्म।
  • राजनीतिज्ञ प्यारेलाल खण्डेलवाल का 1929 में जन्म।
  • प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री सुचित्रा सेन का 1931 में जन्म।
  • प्रसिद्ध क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर का 1956 में जन्म।
  • बालीवुड अभिनेता संजय सूरी का 1971 में जन्म।
6 अप्रैल को हुए निधन – Died on 6 April
  • सिख धर्मगुरु हर किशन का 1664 में निधन।
  • प्रसिद्ध हिन्दी सेवी और प्रकाशक महाशय राजपाल का 1929 में निधन।
  • पाब्लो पिकासो के समकालीन विश्वविख्यात कलाकार मार्क शागल का 1985 में पेरिस में देहांत।
  • भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा हरियाणा के पूर्व मुख्य मन्त्री चौधरी देवी लाल का 2001 में निधन।
  • बांग्ला लेखिका लीला मजूमदार का 2007 में निधन।

Read More:

If you have any errors or if there is some other information in it, then please tell us, if you are good about our history, that is, about the history of 6 April.

1 thought on “इतिहास में 6 अप्रैल के दिन क्या हुआ था | What Happened on April 6”

  1. priyanshu Haridas gajalpalliwar

    yes Very best explanation sir

    This is information is a sufficient for all prprection exam of upsc and mpsc
    Thank you so much

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top