Famous Singers in India Hindi – भारत के सर्वोकृष्ट गायक और गायिका

दोस्तों, गाना हम सब को पसंद हैं और जीवन में हर कोई सिंगर होता हैं फर्क सिर्फ़ इनता हैं की कोई स्टेज सिंगर होता हैं तो कोई बाथरूम सिंगर। वैसे ही गाना सुनना हर किसी को पसंद होता हैं बच्चों से लेकर बूढों तक हम सब को, और इसी वजह से हम सब का कोई ना कोई फेवरेट सिंगर होता हैं। आज हम यहाँ आपके फेवरेट सिंगर- Famous Singers के बारमें थोड़ासा जानेंगे। –
Famous singers in India

Famous Singers in India Hindi – भारत के सर्वोकृष्ट गायक और गायिका

लता मंगेशकर – Lata Mangeshkar

लता मंगेशकर अपनी आवाज के लिए भारत ही क्या पुरे दुनिया की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका हैं, उनका जन्म 28 सितम्बर, 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ। उनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर रंगमंच के कलाकार और गायक थे। उन्होंने तक़रीबन 1000 से ज्यादा हिंदी फिल्मो के लिये गाने गाए है और तक़रीबन 36 देसी स्थानिक भाषाओ में गायन भी किया है और साथ ही उन्होंने विदेशी भाषाओ में भी गायन किया है।

सोनू निगम – Sonu Nigam

सोनू निगम हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गायक हैँ। उनका जन्म: ३० जुलाई १९७३, हरियाणा,के फरीदाबाद, शहर में हुआ। उन्होने कई फ़िल्मों में पार्श्वगायन किया है और कई पुरस्कार भी जीते हैं।

ए. आर. रहमान – A. R. Rahman

ए. आर. रहमान यानी अल्लाह रक्खा रहमान हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध संगीतकार हैं। उनका जन्म ६ जनवरी १९६७ को तमिलनाडु, चेन्नई में हुआ। उन्होंने अपनी कला से पूरी दुनिया को प्रभावित किया है। आज पूरी दुनिया उनके गानों की फैन हैं।

आशा भोसले – Asha Bhosle

आशा भोंसले हिन्दी फ़िल्म जगत की मशहूर प्लेबैक सिंगर हैं। उनका जन्म 8 सितम्बर 1933 को महाराष्ट्र के ‘सांगली’ शहर में हुआ। आशाजी ने करीब बॉलीवुड की हजार फिल्मो में गाने गाये है। आशाजी ने बहुत से मशहूर गाने गाये और उनकी आवाज में आज भी वहीखनक और मोहक अंदाज मौजूद है। 1997 मई आशा जी पहली भारतीय गायिका बनी जो ‘ग्रेमी अवार्ड के लिए नामांकित की गई।

किशोर कुमार – Kishore Kumar

किशोर कुमार गायक होने के साथ साथ उत्कृष्ट अभिनेता भी थे। उनका जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में हुआ। हिन्दी फ़िल्म जगत में उन्होंने हिंदी, बंगाली, मराठी, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, भोजपुरी, उर्दू और उड़िया सहित कई भारतीय भाषाओं में गाया था। उनकी आवाज में एक जादू था और लोग आज भी किशोर कुमार जी के गानों को उतनी ही प्यार देते है।

मोहम्मद रफ़ी – Mohammad Rafi

हिन्दी सिनेमा जगत के श्रेष्ठतम पार्श्व गायकों में से एक उनका नाम हैं मोहम्मद रफ़ी जिन्हें पूरी दुनिया रफ़ी साहब के नाम से भी जानती हैं। उनका जन्म 24 दिसम्बर 1924 को अमृतसर, के पास कोटला सुल्तान सिंह गाव में हुआ था। रफ़ी अपने देशभक्ति गीतों के लिये जाने जाते थे।

उदित नारायण – Udit Narayan

उदित नारायण एक प्रख्यात गायक के रूपमें जाने जाते है। उनका जन्म 27 नवम्बर को नेपाल के सप्तरी जिले में हुआ। हमें उनके गीत ज्यादातर नेपाली और बॉलीवुड फिल्मो में ही दिखाई देते है। अब तक वे कुल 36 भाषाओ में 35,000 से भी ज्यादा गाने गा चुके है। उनके गीत बहुत लोगोको पसंद है। उनके स्वर में जादू है।

भीमसेन जोशी – Bhimsen Joshi

पंडित भीमसेन गुरुराज जोशी शास्त्रीय संगीत के हिन्दुस्तानी संगीत शैली के सबसे प्रमुख गायकों में से एक है। भीमसेन गुरुराज जोशी का जन्म 4 फरवरी 1922 को कर्नाटक के धारवाड़ (गडग) जिले के रोन गाव में हुआ था। वे गायिकी के ख्याल प्रकार के लिए प्रसिद्ध है।

यो यो हनी सिंह – Yo Yo Honey Singh

हनी सिंह एक संगीतकार, पंजाबी रैप गायक, फिल्म अभिनेता और गायक हैं। पूरी दुनिया उन्हें यो! यो! हनी सिंह के नाम से भी जानती हैं। उनका जन्म 15 मार्च 1983 को पंजाब के होशिअरपुर में हुआ। आजकल लगभग हर फिल्म में उनका एक गाना होता ही है। और पूरी दुनिया उनके गानों के दीवानी हैं ।

अमिताभ बच्चन – Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेता होने के साथ साथ प्रख्यात गायक भी हैं। उनका जन्म 11अक्टूबर, 1942 उत्तर प्रदेश, के इलाहाबाद में हुआ। बच्चन अपनी जबरदस्त आवाज़ के लिए जाने जाते हैं। सारी दुनिया उनके अभिनय के साथ साथ उनकी आवाज के भी दीवानी हैं बच्चन अपनी जबरदस्त आवाज़ के लिए जाने जाते हैं।

More Articles :

Hope you find this post about ”Famous Singers in India Hindi” useful and inspiring. if you like this Article please share on facebook & whatsapp. and for latest update download : Gyani Pandit free android App.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top