Udit Narayan biography in Hindi | प्लेबैक सिंगर उदित नारायण की जीवनी

Udit Narayan – उदित नारायण झा एक नेपाली प्लेबैक सिंगर है जिनके गीत हमें ज्यादातर नेपाली और बॉलीवुड फिल्मो में ही दिखाई देते है। नेपाली और हिंदी के अलावा, उन्होंने बहुत सी दूसरी भाषाओ में भी गीत गाए है जिनमे मुख्य रूप से मैथिलि, कन्नड़, तुलु, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलगु, मलयालम, गढ़वाली, सिन्धी, पंजाबी, ओडिया, असामीज, मणिपुरी, भोजपुरी और बंगाली भाषा का समावेश है।

उदित नारायण तीन राष्ट्रिय फिल्म अवार्ड और पाँच फिल्मफेयर अवार्ड जीत चुके है।
Udit Narayan

Udit Narayan biography in Hindi / प्लेबैक सिंगर उदित नारायण की जीवनी

2001 में नारायण को नेपाल के राजा बिरेन्द्र बीर बिक्रम शाह देव ने प्रबल गोरखा दक्षिण बाहू के अवार्ड से सम्मानित किया था। 2009 में नारायण को भारत सरकार ने पद्म श्री और 2016 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भुषण अवार्ड से सम्मानित किया था।

नारायण ने नेपाल के राजबिराज की पी.बी. स्कूल से शिक्षा ग्रहण की और वहाँ से 10 कक्षा पास होने के बाद उन्होंने काठमांडू के रत्न राज्य लक्ष्मी कैंपस से इंटरमीडिएट की डिग्री हासिल की थी।

1990 और 2000 के बीच उदित नारायण बॉलीवुड के मुख्य गायकों में से एक थे। उन्होंने बहुत से बॉलीवुड स्टार्स के लिये ऑन-स्क्रीन सिंगिंग भी की है। इसके साथ ही उन्होंने बहुत से बॉलीवुड एक्टर जैसे अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना और देव आनंद के साथ गाने भी गाए है। उन्होंने बहुत से गीतों को अलका याग्निक के साथ ही गाए है।

1970 में रेडियो नेपाल के रेडियो शो के लिये स्टाफ आर्टिस्ट के पद पर रहते हुए उन्होंने अपने करियर की शुरुवात की थी। उस समय में वे ज्यादातर नेपाली और मैथिलि भाषा के ही गीत गाते थे।

8 साल के बाद, म्यूजिकल स्कालरशिप के भरोसे नारायण बॉम्बे चले गए, वहाँ पर उन्होंने भारतीय विद्या भवन में संगीत का अभ्यास किया और प्रशिक्षण भी लिया।

1980 में, प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रोशन ने उन्हें हिंदी फिल्म “उन्निस बीस” में गाना गाने के लिये आमंत्रित किया था।स इसके बाद नारायण को प्रसिद्ध गायक मोहम्मद रफ़ी के साथ गाने का भी मौका मिला था। इसके तुरंत बाद, नारायण ने बहुत सी फिल्मो के लिये गीत गाए, जिनमे 1983 की फिल्म बड़े दिल वाला भी शामिल है, जिसमे उन्होंने लता मंगेशकर के साथ डायरेक्टर आर.डी, बर्मन द्वारा कंपोज़ किया हुआ गाना गाया था। उसी साल, नारायण ने किशोर कुमार के साथ कहदो प्यार है फिल्म में गाना गाया था।

उस समय किशोर कुमार बॉलीवुड में सबसे सफलतम गायक माने जाते थे। इस फिल्म में उन्होंने बप्पी लाहिरी और सुरेश वाडकर के साथ भी गीत गाए है।

उनके करियर में सबसे बड़ा मोड़ 1988 में आया जब आनंद-मिलिंद ने उन्हें बॉलीवुड अमिर खान की सबसे सफलतम फिल्म क़यामत से क़यामत तक में अलका यागिनी के साथ गाने का मौका दिया। इसके लिये उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। अब तक वे कुल 36 भाषाओ में 30,000 से भी ज्यादा गाने गा चुके है।

1973 में नारायण ने एक नेपाली फिल्म “सिन्दूर” के लिये गाने गाए थे। यह गाना प्रसिद्ध नेपाली हास्यकार गोपाल राज मैनाली और बसुन्धरा भुशालपर आधारित एक हास्य गीत ही था। यह गाना नारायण ने सुषमा श्रेष्ठा के साथ गाया था – जो वर्तमान में हिंदी फिल्मो में पूर्णिमा के नाम से जानी जाती है। गायिकी के साथ-साथ, नारायण ने दो नेपाली फिल्मो में अभिनय भी किया है – 1985 में कुसुमे रुमाल और पिरती।

2004 में उन्होंने अपना पहला नेपाली एल्बम ‘उपहार’ रिलीज़ किया, जिसमे उन्होंने बहुत से गाने अपनी पत्नी दीपा झा के साथ भी गाए थे। नारायण के बहुत से एकल एल्बम भी है जैसे की भजन संगम, भजन वाटिका, आय लव यू, दिल दीवाना, यह दोस्ती, लव इज लाइफ, जानम, झुमका दे झुमका, सोना नो घडुलो, धूलि गंगा और माँ तारिणी।

नारायण ने गाया हुआ ताल फिल्म के गाने ‘ताल से ताल मिला’ को देसीमार्टीनी, हिन्दुस्तानी टाइम्स और फीवर 104 द्वारा आयोजित पोल में “दशक का सबसे प्रसिद्ध गाना” घोषित किया गया। भारत और विदेशो में नारायण ने बहुत से स्टेज शो भी किये है और इसके लिये उन्हें बहुत से अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। उन्हें मिलने वाले अवार्ड में स्क्रीन विडियोकॉन अवार्ड, एम.टी.व्ही. बेस्ट विडियो अवार्ड और प्राइड ऑफ़ इंडिया गोल्ड अवार्ड शामिल है।

2009 में, नारायण को पद्म श्री अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। 2010 में उदित नारायण ने मधुश्री के साथ मिलकर इंग्लिश इंडिपेंडेंट फिल्म व्हेन हैरी ट्राय तो मैरी में गाना गाया था।

2014 मे नारायण ने श्रेया घोषाल के साथ महिल दिवस के विशेष एल्बम में “ना हम जो कह दे” गाना गाया था। इस गीत को राम शंकर ने कंपोज़ किया था।

नारायण ने टी.व्ही शो यह दुनियाँ गजब की के लिये गायक कुमार सानु के साथ टाइटल गीत गाया था।

रियलिटी शो:

नारायण सोनी टी.व्ही पर इंडियन आइडल 3 में जज के पैनल में म्यूजिक कंपोजर अन्नू मलिक और महिला प्लेबैक सिंगर अलीशा चिनाई के साथ शामिल थे।

इसके बाद सोनी टी.व्ही पर ही एक और रियलिटी शो वॉर परिवार में भी वे जज के पैनल में शामिल थे, यह शो गायकों के घराने को एक करने पर आधारित था। जज की भूमिका में उनके साथ प्लेबैक सिंगर कुमार सानु और जतिन पंडित थे।

इसके साथ-साथ उदित नारायण जो जीता वही सुपर स्टार और सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स में महेमान की भूमिका में भी दिखे थे।

निजी जिंदगी:

उदित नारायण झा का जन्म भारदह, सप्तरी, नेपाल में हुआ था। उनके पिता का नाम हरे कृष्णा झा और माता का नाम भुवनेश्वरी देवी था। उनके पिता सप्तरी, नेपाल से और उनकी माता बिहार, भारत से थी। उनके पिता स्वदेशी मैथिलि जातीयता के थे।

उदित नारायण मुंबई में रहने वाले है। उन्होंने दो शादियाँ की है : पहली पत्नी का नाम रंजना नारायण झा और दूसरी पत्नी का नाम दीपा नारायण झा है। दावा किया जाता है की रंजना झा की उदित नारायण की पहली पत्नी है लेकिन उदित ने इसे मानने से इंकार कर दिया था लेकिन फिर पुख्ता सबूतों और दस्तावेजो के बाद उन्हें इस बात को स्वीकार करना ही पड़ा।

बिहार महिला आयोग के चेयरपर्सन मंजू प्रकाश ने इसके बाद प्रकाश को 22 जून 2006 को दोनों के बीच आपसी समझौता करने का 48 घंटो का समय भी दिया था, लेकिन नारायण इसमें भी असफल रहे। और असफल होने के बाद ही नारायण के खिलाफ वार्रेंट जारी किया गया था।

लेकिन फिर कुछ समय बाद रंजना झा, ने फिर उन्हें उदित की पत्नी होने के हक्क को दिलाने की मांग की, और वे मुख्य मंत्री नितीश कुमार से भी मिली थी। और अंततः होटल में 21 अप्रैल को उदित ने रंजना झा को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार ही लिया।

एक एक्टर के रूप में –

नारायण ने 1985 में आयी नेपाली फिल्म कुसुमे रुमाल में अभिनय किया था और इस फिल्म के सभी गाने भी गाए थे, उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में 25 हफ्तों तक टॉप तेन फिल्म की सूचि में शामिल थी। और सन 2001 तक तुलसी घिमिरे और दर्पण छाया के रिलीज़ होने के पहले तक यह फिल्म हाईएस्ट-ग्रोसिंग नेपाली फिल्म थी।

आकशवाणी नेपाल से अपने करियर की शुरुवात करके शोहरत की बुलंदियों तक पहुचने वाले बॉलीवुड के प्रसिद्ध पाश्र्वगायक उदित नारायण आज भी अपने गानों से श्रोताओ के दिल पर राज करते है। उदित नारायण को बॉलीवुड में आज ऐसा गायक कहा जा सकता है जिन पर किसी बड़े गायक के अंदाज़ का असर मजी दीखता है। यही शायद उनकी कामयाबी की बड़ी वजह है।

उदित नारायण अपनी सदाबहार गायिकी के लिये भी जाने जाते है। उदित नारायण वह शख्स है जिन्होंने अपनी आवाज़ भर से हिंदी सिनेमा में बहुत से गानों को सजाया है।

उदित नारायण के कुछ बेहतरीन गानों में “पापा कहते है बड़ा नाम करेंगा”, “मेहंदी लगाकर रखना” और “परदेसी परदेसी जाना नहीं” शामिल है।

और अधिक लेख:

  1. ए.आर रहमान की जीवनी
  2. “सुरों का बादशाह” सोनू निगम
  3. Yo Yo Honey Singh
  4. Alisha Chinai Biography

Note: आपके पास About Udit Narayan biography in Hindi मैं और Information हैं। या दी गयी जानकारी मैं कुछ गलत लगे तो तुरंत हमें कमेंट और ईमेल मैं लिखे हम इस अपडेट करते रहेंगे।

I hope these “Udit Narayan biography in Hindi” will like you. If you like these “Udit Narayan biography in Hindi” then please like our Facebook page & share on Whatsapp. and for latest update download : Gyani Pandit free android AppCredit – Some information from Google & Wikipedia….

1 thought on “Udit Narayan biography in Hindi | प्लेबैक सिंगर उदित नारायण की जीवनी”

  1. Udit Narayanji bahut achhe singar he. Mujhe unke sabhi gane pasand he. Our bahut dinose mujhe unke bare me janakari chahi thi. Aapaki vajahse vo achhi tarikese mili.

    Thaku

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top