कनाडा का इतिहास और महत्वपूर्ण जानकारी

Canada History in Hindi

Canada – कनाडा कम जनसँख्या वाला देश है, इसका ज्यादातर भूमि क्षेत्र जंगलो और टुंड्रा और चट्टानी पर्वतो से घिरा हुआ है। ऐसेही कनाडा के बारेमें जानकारी हम आगे जानेंगे –

कनाडा का इतिहास और महत्वपूर्ण जानकारी – Canada History in Hindi

Canada information

कनाडा देश के बारे में जानकारी – Information About Canada

देश का नाम (Country Name) कनाडा(Canada)।
कनाडा की राजधानी (Capital of Canada) ओटावा(Ottawa)।
स्वतंत्र देश के रूप में निर्माण का वर्ष (Formation Year of Independent Canada) १ जुलाई १८६७।
देश का कुल क्षेत्रफल (Total Area of Canada) ९९,८४,६७० किलोमीटर वर्ग।
क्षेत्रफल के अनुसार देश का विश्व में स्थान (Areawise Global Rank of Canada) दूसरा (2nd)
देश की कुल जनसँख्या (Population of Canada) ३८,०५५,९०५।
कुल जनसँख्या अनुसार विश्व में क्रम स्थान (Populationwise Global Rank of Canada) ३९(39th)
प्रमुख भाषाएँ (Languages of Canada) अँग्रेजी, फ्रेंच, पंजाबी, टगलॉग, स्पॅनिश इत्यादि।
देश का विश्व में भौगोलिक स्थान (Geographical Placement of Canada in the World) उत्तर अमेरिका महाद्वीप(North America Continent)।
प्रमुख राष्ट्रीय पशु (National Animal of Canada) ऊदबिलाव(Beaver)/कैनेडियन घोडा(Canadian Horse)
देश का राष्ट्रीय पक्षी (National Bird of Canada) ग्रे जे/व्हिस्की जे(Whisky Jay)
राष्ट्रीय पेड़ (वृक्ष) (National Tree of Canada) मैपल वृक्ष(Maple Tree)।
देश का राष्ट्रीय पुष्प (फूल) (National Flower of Canada) सफ़ेद लिली पुष्प(White Lilly)।
राष्ट्रीय फल (National Fruit of Canada) ब्लूबेरी(Blueberry)।
देश का आर्थिक चलन (Currency of Canada) कैनेडियन डॉलर (CAD -कैड)
राष्ट्रीय खेल (National Sport of Canada) लॅक्रोस(Lacrosse)
देश में कुल प्रांत/राज्य (Total Number of States/Province) दस (Ten)

कनाडा देश की जानकारी – Canada ki Jankari

कनाडा, उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग का ही एक देश है। इसके 10 प्रांत और 3 प्रदेश अटलांटिक से प्रशांत महासागर तक और उत्तर में आर्कटिक महासागर तक फैले हुए है। कनाडा 9.98 मिलियन वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में बसा देश है, जो इसे क्षेत्रफल की दृष्टी से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश ओत जमीनी भाग में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश बनाता है।

यूनाइटेड स्टेट के साथ कनाडा की बॉर्डर, दुनिया की सबसे लंबी जमीनी बॉर्डर में से एक है। देश की जलवायु ज्यादातर शीत है, लेकिन देश का दक्षिणी भाग गर्मियों में ज्यादा गरम रहता है। 36 मिलियन की जनसख्या में से 4/5 लोग शहरी इलाको में दक्षिणी सतह के पास रहते है।

कनाडा की राजधानी का नाम ओटावा है, जिसका सबसे विकसित शहर टोरंटो है, और साथ ही देश के मुख्य शहरी इलाको में मोंट्रियल, वैंकोवर, एड्मोंटों, कैलगरी, क्यूबैक सिटी, विनिपेग और हैमिलटन का समावेश है। कनाडा में सदियों से बहुत से आदिवासी लोग बसे हुए थे।

16 वी शताब्दी के शुरू में ब्रिटिश और फ्रेंच इस जगह पर अपना अधिकार जमा रहे थे, जिसके चलते 1537 में सर्वप्रथम फ्रेंच ने कॉलोनी ऑफ़ कनाडा की स्थापना की। बहुत से संघर्षो के परिणामस्वरूप यूनाइटेड किंगडम ने इसपर अपना अधिकार जमा ही लिया और ब्रिटिश उत्तरी अमेरिका के कुछ प्रदेशो को खो भी दिया था, 18 वी शताब्दी के अंत में कनाडा की गिनती मुख्यतः विशाल भौगोलिक दृष्टी से की जाती थी।

ब्रिटिश उत्तर-अमेरिका एक्ट के अनुसार 1 जुलाई 1867 को कनाडा की कॉलोनी, न्यू ब्रुनस्विक और नोवा स्कॉटिया को आपस में मिलाकर कनाडा के संघीय अधिराज्य की स्थापना की गयी। इससे प्रांतो में वृद्धि होने लगी और आत्म शासी सरकार के अधीन वर्तमान 10 प्रांतो और 3 प्रदेशो को मिलाकर वर्तमान कनाडा की रचना की गयी।

1931 में कनाडा ने यूनाइटेड किंगडम से वेस्टमिंस्टर के कानून (1931) के साथ पूरी तरह से आज़ादी हासिल कर ही ली और जब कनाडा एक्ट-1982 को हटाया गया तब देश में संप्रभुता का भी आगमन हुआ और कनाडा के यूनाइटेड किंगडम की संसद पर निर्भर रहने की प्रथा का भी अंत हुआ।

कनाडा एक संघीय संसदीय लोकतंत्र और संवैधानिक राजतंत्र वाला देश है, जिसमे क्वीन एलिज़ाबेथ द्वितीय राज्य की मुखिया बनी थी। संघीय स्तर पर देश अधिकारिक रूप से द्विभाषी है। यह दुनिया के सर्वाधिक जातीय विविधता और बहुत सांस्कृतिक देशो में से एक है, जहाँ विदेशो से बड़ी मात्रा में लोग आते है।

देश की आधुनिक अर्थव्यवस्था दुनिया की 11 वी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में से एक है, जो मुख्यतः प्रचुर मात्रा में पाये जाने वाले प्राकृतिक संसाधन और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फैले अपने व्यापार pआर निर्भर करती है। कनाडा के यूनाइटेड स्टेट के साथ काफी घने और प्राचीन संबंध है और इसका असर हमें मुख्यतः देश की अर्थव्यवस्था और संस्कृति में भी दिखाई देता है।

यह एक विकसित देश है और प्रति व्यक्ति आय इसका स्थान दुनिया में दसवाँ और मानव विकास इंडेक्स में इसका दुनिया में 9 वा स्थान आता है। सरकारी पारदर्शिता, नागरिक स्वतंत्रता, जीवन की गुणवत्ता, आर्थिक स्वतंत्रता और शिक्षा के मामले में कनाडा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुचर्चित देशो में से एक है।

कनाडा कामनवेल्थ राष्ट्रों के राष्ट्रमंडलीय दायरे का सदस्य, फ़्रेंकोफोनी का सदस्य और बहुत सी अंतर्राष्ट्रीय और अंतरसरकारी संस्थाओ और समूहों का भाग भी है, जिनमे मुख्य रूप से यूनाइटेड नेशन, उत्तर अटलांटिक ट्रीटी संस्था, जी8, ग्रुप ऑफ़ 10, जी20, उत्तर अमेरिकन मुक्त व्यापार अग्रीमेंट और एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोगी फोरम शामिल है।

कनाडा देश के कुल प्रांत/राज्य – Total States/Province in Canada

विश्व के सबसे बड़े क्षेत्रफल विस्तार के देशो में रशिया के बाद कनाडा का क्रम लगता है, जिसमे इस देश के अधिकतर भूभाग पे कुल क्षेत्रफल के तुलना में अत्यल्प आबादी बसती है।

इसी के कारण प्रशासनिक व्यवस्था हेतू इतने बड़े देश में मात्र दस प्रांत और ३ अन्य प्रमुख प्रशासनिक प्रदेश (Administrative Territory) मौजूद है, जिनका ब्यौरा हमने निचे आपके जानकारी हेतु दिया हुआ है जिसमे शामिल है –

  1. ब्रिटिश कोलंबिया
  2. न्यू ब्रुन्सविक
  3. न्यू फाउंडलैंड एंड लैब्राडोर
  4. मनिटोबा
  5. नानवुत
  6. ओंटारिओ
  7. अलबर्टा
  8. नार्थवेस्ट टेरिटरी
  9. सस्केचेवान
  10. क्यूबेक
  11. नोवा स्कोटिया
  12. प्रिंस एडवर्ड आइलैंड
  13. युकोन

कनाडा देश के धर्म – Religions of Canada

कनाडा देश ने बहुत ही आधुनिक सोच रखते हुए देश अंतर्गत किसी एक विशिष्ट धर्म को अत्याधिक महत्व न देते हुए धार्मिकता के मामले में सहिष्णुता को अपनाया है।

इस देश के संविधान अनुसार यहाँ किसी एक धर्म विशिष्ट को अधिक महत्व के बजाय सभी धर्मो को छूट प्रदान की है, भलेही शुरू से देश में ईसाई धर्म के लोगो की सँख्या अधिक हो पर आजके हालात में यहाँ अन्य धर्मी लोग भी निवास करते है।

यहाँ ईसाई मान्यताओं के विभिन्न मतप्रवाह के लोग रहते है जिसमे बाप्टिस्ट, रोमन कैथोलिक, प्रोटेस्टंट आदि शामिल है, इसके साथ मुस्लिम, हिन्दू, सिख इत्यादि धर्मीय लोगो की भी संख्या यहाँ अच्छी खासी है।

कनाडा देश की भाषाएँ – Languages of Canada

भाषा के मामले इस देश में आपको कुछ हद तक विविधता नजर आएगी क्योंकि दुनिया के विभिन्न देशो के लोग यहाँ आकर बस गए है, तो उनकी विभिन्न भाषाएँ यह आम तौर मौजूद है।

यहाँ के प्रमुख भाषाओ में अँग्रेजी, फ्रेंच, स्पॅनिश, जर्मन, अरबी, पंजाबी, टगलॉग, इटालियन, चाइनीज आदि शामिल है, इनमे से फ्रेंच और अँग्रेजी भाषा का आधिकारिक तौर पर प्रयोग किया जाता है।

कनाडा देश का इतिहास – History of Canada

इस देश का भौगोलिक विस्तार काफी चौड़ा है और प्राकृतिक वातावरण बहुत ही खुशनुमा और ठंड है जिसका अधिकतर विभाग बर्फ से ढका हुआ होता है।शुरू से अधिवासित कुछ प्रमुख समुदाय के लोगो को यहाँ के पूर्वज माना जाता है। यहाँ के पूर्वजो में फर्स्ट नेशन समुदाय के अंतर्गत आनेवाले लोग, मिश्रित नस्ल के लोग, मेटीस, इनुइत इत्यादि प्रमुखता से शामिल है जो के ईसवी सदी १००० या उससे पूर्व से यहाँ रह रहे है।

लगभग अठरावी सदी में ब्रिटिश औपनिवेश का रूपांतरण कनाडा में ब्रिटिश शासन की शुरुवात के रूप में हुआ, जिसमे साल १८६७ तक ये कायम था। सोलवी सदी में इंग्लैंड के महारानी एलिजाबेथ प्रथम के विश्वासपात्र सेनापति हम्फ्रे गिल्बर्ट ने उत्तर अमेरिका महाद्वीप में ‘न्यू फाउंडलैंड’ नामक जगह को ब्रिटिश शासन के प्रमुख स्थान के रूप में चुना जो के कनाडा के अंतर्गत आता है।

जहाँ से आम तौर पर ब्रिटिश सरकार और उत्तर अमेरिका के बिच व्यापारिक गतिविधियाँ होती थी, इस चीज का अनुसरण करते हुए आगे फ्रेंच, पोर्तुगीज लोगो ने भी यहाँ अपने व्यापारिक रिश्ते मजबूत करने के भरसक प्रयास किये।

इन सबका परिणाम ये हुआ के कुल १३ से भी ज्यादा औपनिवेशिक स्थान न्यू फाउंडलैंड और नजदीकी क्षेत्र में विकसित हुए, जो के कनाडा को ब्रिटिश शासन के अंतर्गत ढकेलने का शुरुवाती प्रयास था और वो इसमें सफल भी हुए। पर जितनी औपनिवेशक हलचल कनाडा में थी लगभग वैसा ही माहौल नजदीकी देश संयुक्त उत्तर अमेरिका में भी था।

पर अमेरिका की राज्य क्रांति और ब्रिटिश शासन को वहाँ के आम जनता का विरोध इसने माहौल को काफी ज्यादा गरमा दिया था। लगभग सभी पडोसी मुल्क ब्रिटिश औपनिवेशीकरण का पुरजोर विरोध कर रहे थे जिसमे अमेरिका के साथ कनाडा पुरे मजबूत इरादों के साथ खड़ा था।

इसका कुल नतीजा ये हुआ के उत्तर अमेरिका महाद्वीप में ब्रिटिश औपनिवेशीकरण को कुछ देशो से बर्खास्त किया गया साथ में सिमा सुरक्षा हेतु नए समझौते भी तैयार हुए। जिसमे आगे संयुक्त अमेरिका और कनाडा के बिच भी सिमा समझौता करार हुआ और स्वतंत्र सीमाएँ निर्मित हुई।

दुनिया की सर्वाधिक अंतर की सीमारेखा कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका के बिच में मौजूद है जिसे ‘समांतर ४९ सीमारेखा’ के नामसे जाना जाता है। इसी के चलते ब्रिटिश औपनिवेशीकरण को कनाडा से ख़त्म करने के बाद स्वतंत्र संवैधानिक कनाडा देश की घोषणा की गई जिसमे १ जुलाई १८६७ को कनाडा आजाद देश बन गया।

कनाडा का सामाजिक जीवन – Social Life in Canada

शुरू से कनाडा देश में स्वदेशी मूल के लोगो के अलावा अन्य देशो के लोग और विस्थापित लोगो का बसेरा अधिक हुआ है, जिस कारण यहाँ लगभग मिश्र तौर का सामाजिक जीवन अनुभव करने को मिलता है।यहाँ के लोग काफी खुश मिजाज, दोस्ताना रवैये के होते है जो के अधिकतर एक दूसरे के साथ घुल मिलकर रहना पसंद करते है।

लगभग विश्व के सभी प्रमुख देशो के लोग कनाडा में आकर बस गए है जिसमे भारत, चीन, फ़्रांस, इटली, ब्रिटेन, स्पेन, दक्षिण अमेरिकी लोग मध्य एशिया के विभिन्न देशो के लोग इत्यादि शामिल है। इस के कारण आपको यहाँ पूर्णतः पश्चिम के साथ अन्य देशो की भी झलक यहाँ के समाज जीवन में आसानी से देखने को मिलती है।

ईसाई धर्म के साथ अन्य धर्मियो के प्रार्थना स्थल भी यहाँ मौजूद है, जिसमे भारत के वैष्णव पंथ और सिख मान्यताओं के उपासक यहाँ मौजूद है। आपको यहाँ भगवान कृष्ण के सुन्दर मंदिर टोरोंटो और अन्य शहरो में देखने को मिलते है।

नौकरी और व्यवसाय से जुड़े काम के साथ ज्यादातर यहाँ के लोगो का वक्त पार्टी, घूमना फिरना, खाना पीना, नाच गाना, पारिवारिक गतिविधियों में गुजर जाता है, वही खेल कूद, मनोरंजन और साहित्य में भी ये लोग काफी रूचि रखते है।

कनाडा की संस्कृति और परंपरा – Culture and Tradition of Canada

शुरू से ही देश में ईसाई धर्म का प्रभाव अधिक होने के कारण यहाँ इस धर्म से जुड़े लोग सबसे अधिक सँख्या में मौजूद है जिसमे यहाँ ख्रिसमस, गुड फ्राइडे इत्यादि त्यौहार मनाये जाते है।

इसके अलावा विगत कुछ दशकों में मुस्लिम, हिन्दू और सिख धर्मियो की तादाद यहाँ अच्छी खासी होने के कारण इन धर्मो से जुडी मान्यताओं और परंपराओं का पालन भी यहाँ अधिकता से किया जाता है।

यहाँ मौजूद प्रार्थनास्थलों में अधिकतर सुन्दर चर्च दिखाई पड़ते है, इसके साथ कुछ जगहो पर मस्जिद, गुरुद्वारा, मंदिर इत्यादि प्रार्थना स्थल भी दिखाई देते है। कुल मिलाकर कनाडा देश में मिश्र संस्कृति और परंपराओं का पालन किया जाता है जिसमे सभी धर्मो और मान्यताओं को स्थान दिया गया है।

कनाडा के लोगो का प्रमुख भोजन प्रकार – Staple Food of Canadian Peoples

यहाँ आप कनाडा देश के कुछ प्रमुख व्यंजनों परिचित होंगे जिसमे प्रमुखता से शामिल है –

  • कैनेडियन बेकन
  • पोटीन
  • सीज़र
  • बीवर टेल्स
  • टॉरटिएर
  • स्प्लिट पी सूप
  • बटर टार्टस
  • केचप
  • नोवा स्कॉटियन लॉबस्टर रोल्स
  • कैनेडियन पिज़्ज़ा
  • नानेमो बार्स
  • सस्काटून बेरी पी
  • मोंट्रियल स्टाइल स्मोक मीट
  • पी मील बेकन
  • बन्नॉक

कनाडा देश के प्रमुख पर्यटन स्थल – Tourist Places in Canada

विश्व के देशो में कनाडा प्राकृतिक सुंदरता से काफी समृद्ध और सामाजिक दृष्टी से शांतिपूर्ण देश है, जहाँ का वातावरण सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है।

कुछ प्राकृतिक स्थलों के साथ साथ यहाँ के अन्य मानव निर्मित पर्यटन स्थानों में किये गए विकासकार्य की बदौलत आपको कई दर्जनों तक सुन्दर लुभावने स्थल यहाँ मिल जायेंगे।

अगर आप भी इस खूबसूरत देश में यात्रा का प्लान बना रहे है, तो निचे दी हुई जानकारी आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती है, जिसमे कनाडा के ऐसेही कुछ चुनिंदा खूबसूरत स्थलों का ब्यौरा दिया गया है। जिसमे शामिल है –

  • द बुचार्ट गार्डन
  • टोरेंटो सी एन टॉवर
  • बे ऑफ़ फंडी
  • बैंफ नैशनल पार्क एंड रॉकी पर्वतश्रेणी
  • जॉन सिग्नल स्थल – ऐतिहासिक जगह
  • कैलगरी स्टैंपेड़
  • नायगरा फॉल्स
  • व्हिसलर बर्फ स्थल और बर्फीले खेल से संबंधित जगह
  • वैंकोवर आइसलैंड्स
  • सनशाइन विलेज
  • ग्रॉस मोर्ने नॅशनल पार्क
  • एमराल्ड लेक
  • कैनेडियन म्यूजियम ऑफ़ ह्यूमन राइट्स
  • लुईस लेक
  • कासा लोमा
  • अथाबस्का ग्लेशियर
  • साइंस वर्ल्ड
  • मिन्नेवांका लेक
  • ग्राउस माउंटेन
  • किकिंग हाउस माउंटेन रिसोर्ट
  • मॅलिग्ने लेक
  • क्वीन एलिज़ाबेथ पार्क
  • कैनेडियन म्यूजियम ऑफ़ नेचर
  • हैलिफैक्स सिटाडेल ऐतिहासिक स्थल
  • माउंट रॉब्सन

कनाडा देश के कुछ प्रमुख शहर – Main Cities of Canada

  1. टोरोंटो
  2. कैलगरी
  3. हॅमिल्टन शहर
  4. क्यूबेक शहर
  5. मोंट्रियल
  6. ओशावा
  7. ओटावा (राजधानी का शहर)
  8. विनिपेग
  9. किंग्स्टन
  10. ब्रॉम्पटन

कनाडा देश की प्रसिद्ध हस्तियाँ – Famous Persons from Canada

यहाँ आप जानेंगे कनाडा देश के उन प्रसिध्द व्यक्तियों के नाम जिन्हे शायद आपने विभिन्न क्षेत्रो से संबंधित घटनाओ के द्वारा देखा होगा या उनके बारे में पढ़ा और सुना होगा। इनमे प्रमुखता से शामिल है –

  • पॉप संगीत गायक ड्रेक
  • गायिका सेलिन डिओन
  • मशहूर पॉप गायक जस्टिन बीबर
  • अभिनेता रायन गोसलिंग
  • मशहूर गायिका एवरिल लेविग्ने
  • मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन
  • हॉलीवुड अभिनेत्री किम कॅट्रल
  • अभिनेता सेथ रोगेन
  • हास्य अभिनेता जिम कॅरी
  • मशहूर कैनेडियन राजनेता जस्टिन ट्रुडो

कनाडा देश के प्रमुख महोत्सव – Festivals of Canada

  1. विंटरलुड़
  2. सेलिब्रेशन ऑफ़ लाइट
  3. मोंट्रियल जाझ फेस्टिवल
  4. द कैलगरी स्टैंपीड
  5. प्राइड टोरोंटो
  6. फॉक लोरामा
  7. द एक्स
  8. जस्ट फॉर लाफ
  9. कनाडा डे सेलिब्रेशन
  10. के – डेज

कनाडा के प्रमुख पर्वत और नदियाँ – Rivers and Mountains in Canada

नदियाँ – Rivers

  1. मैकेंज़ी
  2. चर्चिल
  3. युकोन
  4. फ्रेज़र
  5. रेड रिवर
  6. सेंट लॉरेंस
  7. सेंट जॉन
  8. थेलॉन
  9. नायगरा नदी
  10. ग्रैंड रिवर

पर्वत – Mountains

  1. कैनेडियन रॉकी पर्वत
  2. रॉब्सन पर्वत
  3. माउंट कोलंबिया
  4. लुसियाना पर्वत
  5. अल्पेशियन पर्वत श्रेणी

कनाडा के इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण दिन – Important Dates in Canada History

  • 1583 – न्यूफाउंडलैंड इंग्लैंड की पहली विदेशी कॉलोनी बनी।
  • 1627 – न्यू फ्रांस की कंपनी ने सरकारी और शोषित “न्यू फ्रांस” की रचना की, जिसका नाम फ्रांस की उत्तर अमेरिकन कॉलोनी रखा गया।
  • 1763 – पेरिस संधि के तहत, ब्रिटेन ने सभी फ्रांस कॉलोनी का अधिग्रहण कर लिया, जिनमे मुख्य रूप से पूर्वी मिसिसिप्पी में न्यू फ्रांस का भी समावेश था, जो बाद में कॉलोनी ऑफ़ क्यूबैक बनी।
  • 1867 – ब्रिटिश उत्तरी अमेरिका एक्ट के तहत ओंटारियो, क्यूबैक, नोवा स्कॉटिया और न्यू ब्रुनस्विक को कनाडा अधिराज्य में एकजुट किया गया।
  • 1885 – कनाडा के प्रशांत रेल का कार्य समाप्त हुआ।
  • 1931 – वेस्टमिंस्टर के कानून ने ब्रिटिश प्रभुत्व को अनुदान (ग्रांट) किया, जिसमे कनाडा भी शामिल था।
  • 1939 – द्वितीय विश्व युद्ध: कैनेडियन सेना इटली, यूरोप, अटलांटिक और दूसरी जगहों पर सक्रीय थी।
  • 1982 – यूनाइटेड किंगडम ने कनाडा पर जमी अपनी बची हुई अंतिम क़ानूनी ताकतों को स्थानांतरित कर दिया, जिसके चलते उन्हें नये संविधान को अपनाना पड़ा, जिसमे नागरिको का अधिकारों की सूचि भी शामिल थी।
  • 1995 – क्यूबैक के किये गये जनमत संग्रह में लोगो ने आज़ादी को 1% से कम किया।

दोस्तों, अगर आपको हमारी कनाडा के बारेमें दी गयी जानकारी पसंद आयी हो, तो और पढिए कनाडा के बारेमें और भी कुछ रोचक बातें – Interesting Facts about Canada जिन बातों को पढ़कर आप हैरान रह जाओंगे।

कनाडा पर अधिकतर बार पूछे जाने वाले सवाल – Gk Quiz on Canada

  • कनाडा देश का राष्ट्रीय ध्वज क्या है? (What is the Flag of Canada?)                                      जवाब: कनाडा देश का राष्ट्रीय ध्वज मुख्यतः दो रंगो में होता है जिसमे लाल और सफ़ेद रंग शामिल है। ध्वज में १:२ :१ के अनुपात से मध्य में चौकोर होता है जिसका रंग पूर्णतः सफ़ेद होता और इसमे मैपल वृक्ष के पत्ते का चिन्ह होता है जिसको ग्यारह नोंक होते है, संपूर्ण पत्ते का रंग लाल होता है। इसके अलावा आयताकार ध्वज के दोनों छोर लाल रंग में होते है।
  • विश्वभर में कनाडा देश प्रसिद्ध क्यों है? (Why Canada is so Famous in the World?)                  जवाब: इस देश का विश्व का दूसरे क्रम का क्षेत्रफल विस्तार होने के बावजूद यहाँ पर कुल आबादी बहुत है, जिसके वजह से यहाँ का जीवनमान काफी शांति और सौहार्दपूर्ण है। प्राकृतिक सुंदरता का अनोखा नजारा यहाँ कई सारे जगहो पर मौजूद है जिसमे वॉटर फॉल्स, नदियाँ, पर्वत, तालाब, जंगल इत्यादि मौजूद है, इसके साथ विगत कई सालो में इस देश ने पर्यटनं क्षेत्र और जीवनशैली में बहुत अधिक विकास किया है। इन सभी कारणों की वजह से कनाडा दुनिया में प्रसिद्ध है।
  • कनाडा देश का आर्थिक चलन क्या है? (What is the currency of Canada?)                              जवाब: कैनेडियन डॉलर।
  • किस खेल को कनाडा के राष्ट्रीय खेल के तौर पर जाना जाता है? (National sports of Canada?) जवाब: लॅक्रोस।
  • कनाडा देश की राजधानी क्या है? (Capital of Canada?)                                                  जवाब: ओटावा (Ottawa)

1 thought on “कनाडा का इतिहास और महत्वपूर्ण जानकारी”

  1. Brijen Raval

    I am coming CANADA soon my son is there he is citizen of CANADA I am coming first time this is my first abroad tour ever

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top