इंडोनेशिया का इतिहास और जानकारी

Brief History of Indonesia

Indonesia – इंडोनेशिया में साल 2004 में बड़ी तबाही देखने को मिली थी। साल 2004 में हिंद महासागर में आए भूकंप और सुनामी के कारण 2 लाख से ज्यादा लोग मारे गए थे जिसमें से सवा लाख लोग केवल इंडोनेशिया के ही थी। इंडोनेशिया में हाल ही में भी ऐसी ही तबाही आयी है। जिस कारण है जन जीवन पूरी तरह अस्त विस्त हो चुका है कई परिवार एक – दूसरे से अलग हो गए।

लेकिन इंडोनेशिया के इस बुरे समय में पूरा विश्व उनके साथ खड़ा है और हम भी उम्मीद करते है कि इंडोनेशिया जल्द से जल्द अपने इस बुरे वक्त से निकल आए। और इसलिए आज हम आपको बताने वाले है तबाही से जूंझ रहे है इंडोनेशिया से जुडी कुछ दिलचस्प इतिहास के बारे में ताकि लोग इस अद्भुत देश के बारे में जान सकें।

History of Indonesia
History of Indonesia

इंडोनेशिया का इतिहास और जानकारी – What is the Brief History of Indonesia

आपने अखण्ड भारत के बारे में सुना होगा। प्राचीन काल में इंडोनेशिया भी अखण्ड भारत का ही हिस्सा था। जिसके प्रमाण इंडोनेशिया के इतिहास में साफ मिलते है। इंडोनेशिया के इतिहास के अनुसार इंडोनेशिया में मूल रुप से हिंदू और बौद्ध धर्मों के अनुयायी ही रहा करते थे। लेकिन 8वीं शताब्दी में मुस्लिम व्यापारियों का इंडोनेशिया की आकर्षण बढ़ा और उनकी यहां संख्या बढ़ने लगी।

बाहर से आए व्यापारियो ने इंडोनेशिया की स्थानीय महिलाओँ से शादी की ओर यहां अपने धर्म का विस्तार किया। यही कारण है कि यहां आज के समय अधिकांश आबादी मुस्लिमों की है। हालांकि इसके बावजूद ये देश आज भी हिंदू पंरपरा से जुड़ा हुआ है इंडोनेशिया की रामायण विश्व की सबसे अच्छी रामायण है। इस देश के लोगों का मानना है कि इस्लाम उनका धर्म है लेकिन रामायण उनकी संस्कृति। इस तरह के भाव रखने वाले देश से पूरी दुनिया को शायद सीख लेनी चाहिए।

इंडोनेशिया से जुड़ी दिलचस्प बातें – Indonesia Facts

इंडोनेशिया मेलशिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच बसा देश है इस देश में 14 हजार  से भी द्वीप है इतने द्वीप समूह आपको पूरी दुनिया में ओर कहीं नही मिलेंगे।

इंडोनेशिया जातीय विविधता से भरा देश है जहां पर 700 स्थानीय भाषाएँ बोली जाती है। हालांकि इंडोनेशिया की मुख्य भाषा बहासा है।

इंडोनेशिया में सबसे ज्यादा मुस्लिमों की है। इस देश की कुल जनसंख्या 25.5 करोड़ है जो आबादी की दृष्टि से दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश है। इसके अलावा इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था पूर्वी एशिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है । जिस कारण इंडोनेशिया दुनिया की सबसे अर्थव्यवस्थाओँ के समूह जी20 का सदस्य भी है।

इंडोनेशिया की राजधानी जाकार्ता विश्व का 14वां सबसे बड़ा देश है।

इंडोनेशिया पर प्राकृतिक खूबसूरती की भरमार है। ब्राजील के बाद इंडोनेशिया जैविक विविधता में दुनिया का दूसरा सबसे ब़ड़ा देश है। इंडोनेशिया विश्व में जायफल का सबसे बड़ा उत्पादक है यही नहीं इंडोनेशिया में 150 से ज्यादा स्तनधारी, 500 से ज्यादा पक्षियो और 2 हजार से ज्यादा ऑरजिडस की प्रजातियां पाई जाती है। इंडोनेशिया में विश्व की सबसे बड़ी छपकली कोमोडो ड्रैगन का आवास है। जावा के गेंडो की प्रजाती भी केवल इंडोनेशिया में ही पाई जाती है। दुनिया का सबसे बड़ा फूल राफेलिया आर्नोली भी केवल इंडोनेशिया में ही पाया जाता है।

विश्व का सबसे बड़ा बौद्ध मंदिर इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर स्थित है।

इंडोनेशिया का बाली द्वीप ने अपनी खूबसूरती के कारण अपने कुछ सालों में दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी ओर खींचा है। यही कारण है कि बाली की खूबसूरती का दीदार करने हर साल लाखों लोग यहां आते है।

इंडोनेशिया में 400 से ज्यादा प्रसुप्त ज्वालामुखी है और यहां पर रोजाना कम से कम 3 भूकंप के झटके महसूस किए जाते है। और यही कारण है कि य़हां अक्सर प्राकृतिक आपदा का खतरा बना रहता है।

इंडोनेशिया संस्कृति और धर्म के जोड़ की अनोखी मिशाल तो है ही साथ ही प्राकृतिक विविधता की खूबसूरती  भी इस देश में भरपूर है और उम्मीद करते है कि आपादा से निकलकर एक बार फिर इंडोनेशिया अपनी खूबसूरती को जीने लगेगा।

Read More:

I hope these “Indonesia Information in Hindi” will like you. If you like these “Indonesia Information in Hindi with History” then please like our facebook page & share on WhatsApp. and for latest update download: Gyani Pandit free android App

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top