4 जुलाई का इतिहास | 4 July Today Historical Events

4 July Today Historical Events

देश विदेश के इतिहास में 4 जुलाई के दिन यानि आज के दिन में बहुत सी घटित-घटनाएं, विदा लिए महान व्यक्ति, जन्म लिए व्यक्ति से जुडी बहुत सी ऐसी बातें जब हमें कुछ सीख दे जाती है तो आइए आज हम उन्हीं महत्वपूर्ण घटनाएँ जानते।

4 जुलाई का इतिहास – 4 July Today Historical Events

4 July History

4 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 4

  • ब्रिटेन के थॉमस सेवरी ने 1698 में पहले व्यवसायिक स्टीम इंजन का पेटेंट हासिल किया।
  • स्वीडन के रसायनशास्त्री और खदान विशेषज्ञ फ्रेडरिक क्रोन्स्टलर निकेल नामक धातु का पता लगाने 1751 में सफल हुए।
  • मराठा सेना ने 1760 में दिल्ली पर कब्जा किया।
  • मीर जाफर के बेटे मिरान की 1760 में गंडक नदी के किनारे बिजली गिरने से मौत हुई।
  • अमरीका के 13 राज्यों के प्रतिनिधियों ने 1776 में फिलाडेल्फिया नगर में इस देश की स्वतंत्रता के घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किये। इसी लिए इस दिन को अमेरिका की आजादी के तौर पर जाना जाता है।
  • पर्शिया ने 1778 में अर्जेटिना के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1789 में पेशवा और निजाम के साथ टीपू सुल्तान के खिलाफ संधि की।
  • अमेरिका ने 1819 में पहला बचत बैंक ‘बैंक ऑफ सेविंग इन न्यूयॉर्क’ शुरू हुआ।
  • ब्रिटेन में 1838 को हसकर कोयला खान दुर्घटना में 26 बच्चों की मौत हुई।
  • मशहूर अंग्रेजी उपन्यास एलिस इन वंडरलैड का प्रकाशन 1865 में हुआ।
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बासुदेव बलवंत फड़के को 1879 में गिरफ्तार कर लिया गया।
  • स्टॉक एक्सचेंज दाउ जोंस ने 1884 में अपना पहला स्टॉक इंडेक्स प्रकाशित किया।
  • कनाडा की पहली अंतरमहाद्यीपीय ट्रेन 1886 में ब्रिटिश कोलंबिया के पोर्ट मूडी पहुंची।
  • न्यूयॉर्क ट्रिब्यून छपाई मशीन का इस्तेमाल करने वाला पहला अखबार 1886 में बना।
  • इडाहो 1890 में अमेरिका का 43वां प्रांत बना।
  • इतावली वैज्ञानिक मार्कोनी ने 1897 में लंदन में रेडियो का पेटेंट कराया।
  • बर्दुन का युद्ध 1914 में समाप्त हुआ।
  • लंदन में पहली बार रंगीन टीवी कार्यक्रम का प्रसारण 1928 में हुआ।
  • लियो जिलार्ड ने 1934 में परमाणु बम के चेन रिएक्शन का पेटेंट कराया।
  • द्वीप समूह फिलीपीन को 1946 में अमरिका से स्वतंत्रता मिली।
  • ब्रिटिश संसद के सामने 1947 में भारतीय स्वतंत्रता बिल का प्रस्ताव रखा गया था। जिसके तहत देश का भारत और पाकिस्तान में बंटवारा हुआ।
  • अमेरिकी कांग्रेस ने 1952 में प्यूर्टो रिको के संविधान को मंजूरी दी।
  • फ्रांस के राष्ट्रपति ने 1962 में अलजीरिया की आजादी की घोषणा की।
  • वियतनाम पर युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के आंकड़े जारी होने के बाद 1968 में युद्ध बंद करने का दवाब बढ़ा।
  • 105 यात्रियों वाला हवाई जहाज 1970 को स्पेन में लापता हो गया।
  • अमेरिकी रॉक बैंड ‘द डोर्स’ के प्रसिद्ध गायक जिम मॉरिसन 1971 में अपने पेरिस स्थित घर में मृत पाए गए।
  • दूसरे हावड़ा ब्रिज नाम से कोलकाता में मशहूर विद्यासागर सेतु का निर्माण 1979 में शुरू हुआ।
  • मक्का से मीना जाने वाली सुरंग में 1990 को भगदड़ मचने से 1,426 हज यात्रियों की मौत हुई।
  • रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन 1996 में पुन: चार वर्ष हेतु राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • अमेरिकी यान 1997 में ‘सोजर्नर’ मंगल ग्रह पर पहुँचा।
  • चेक गणराज्य की याना नावोत्ना ने 1998 में विम्बलडन टेनिस का एकल ख़िताब जीता।
  • जापान ने 1998 में मंगल ग्रह के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए ‘प्लेनेट-बी’ नामक अपना प्रथम अंतराग्रहिक मिशन भेजा।
  • ब्रिटेन के एक पावरबोट ‘द केवल एंड वायरलेस एडवेंचर’ ने 74 दिन 20 घंटे व 38 मिनट में यात्रा पूरी करके सबसे शीघ्र विश्व भ्रमण का रिकार्ड 1998 में तोड़ा।
  • पेस और भूपति ने 1999 में विंबल्डन में पुरुष युगल का खिताब जीता।
  • भारत द्वारा पाकिस्तान के नागरिकों (बंदियों) की रिहाई के निर्देश 2001 में हुये।
  • पाकिस्तान में शिया मस्जिद पर हुए 2003 के हमले में 44 मारे गये।
  • ऑस्ट्रेलिया में 2005 को डाल्फ़िन की एक नई प्रजाति स्नबफ़िन खोजी गई।
  • महेश भूपति और मेरी पियर्स ने 2005 में विंबलडन टेनिस का मिश्रित युगल खिताब जीता।
  • वेबसाइट सेंटिडो कॉमन के मुताबिक मैक्सिको के कॉर्लोस स्लिम 2007 में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने।
  • लगभग आठ साल बाद चीन की मुख्य भूमि और ताईवान के बीच नियमित सीधी विमान सेवा का पहला विमान ताइवान के तायोयुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर
    2008 में उतरा।
  • एक परीक्षा पत्र में कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने के आरोप की वजह से आठ हमलावरों ने 2010 में एक प्रोफ़ेसर पर हमला कर उनके हाथ काट दिए।
  • वर्ष 2011 के विंबलडन ओपन ग्रैंडस्लेम के पुरुष वर्ग में नोवाक जोकोविच तथा महिला वर्ग में पेट्रा क्वीतोवा चैंपियन बने।
  • इराक में 2012 को हुए बम विस्फोट से 25 मरे, 40 घायल।
  • मिस्र की सेना ने 2013 में राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का तख्तापलट किया।

4 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – Born on 4 July

  • चेक गणराज्य के विख्यात लेखक फ्रैन्टस कैफ़का का जन्म 1883 में हुआ।
  • प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू का जन्म 1897 में हुआ था।
  • भारत के भूतपूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नन्दा का जन्म 1898 में हुआ था।
  • हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नसीम बानो का जन्म 1916 में हुआ था।
  • भाषाविज्ञान, कोश निर्माण, पाठालोचन, अनुवाद और सांस्कृतिक अध्ययन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान करने वाले भारतीय विमलेश कांति वर्मा का जन्म 1943 में हुआ था।
  • हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता सुशील कुमार का जन्म 1945 में हुआ था।
  • टेनिस खिलाड़ी पाम श्राइवर का जन्म 1962 में हुआ
4 जुलाई को हुए निधन – Died on 4 July
  • फ्रांसवा शाटोब्रेयां नामक फ़्रांसीसी शायर का निधन 1848 में हुआ। जिन्होने फ़्रांसीसी साहित्य की सराहनीय सेवा की है।
  • साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान स्वामी स्वामी विवेकानन्द का निधन 1902 में हुआ था।
  • अंतर्राष्ट्रीय ज़ायोनिज़्म के संस्थापक थ्योडोर हर्टज़ल का निधन 1904 में हुआ था।
  • राष्ट्रीय ध्वज को डिजायन करने वाले स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेकैय्या का निधन 1963 में हुआ था।
  • बॉलीवुड फिल्म जगत के प्रसिद्ध गीतकार भरत व्यास का निधन 1982 में हुआ था।
  • गांधी शांति पुरस्कार विजेता व भारत में जर्मनी के पूर्व राजदूत गरहार्ड फ़िशर का निधन 2006 में हुआ था।
4 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important Days of 4 July

Read More:

आपको हमारी यह आज का इतिहास यानि 4 जुलाई के इतिहास के बारेमें अच्छी लगी होंगी अगर इसमें कुछ भी त्रुटी हैं या फिर इसमें कुछ और जानकारी बढ़ानी हैं हो तो हमें जरुर बताये।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top