भारत की सबसे बड़ी नदियां

Bharat Ki Sabse Badi Nadi

नदियां, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ प्राकृतिक उपहारों में से एक हैं, जो कि न सिर्फ हिन्दुस्तानियों की धार्मिक आस्था से जुड़ी हुई हैं, बल्कि यह  हमारे देश की अर्थव्यवस्था के विकास में भी अपनी अहम भूमिका निभाती है।

इन नदियों का प्रमुख स्त्रोत झील, झरना, हिमनद या बारिश का पानी होता हैं। अक्सर  CDS, UPSC, Railways, SSC, NDA, State Services, जैसी तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं में भारत की सबसे बड़ी और लंबी नदियों के बारे में सवाल पूछा जाता है, तो आज इसलिए हम आपको देश की सबसे बड़ी नदियों (Largest Rivers of India) के बारे में बता रहे हैं-

भारत की सबसे बड़ी नदियां – Bharat Ki Sabse Badi Nadi

Bharat Ki Sabse Badi Nadi
Bharat Ki Sabse Badi Nadi
  • सिंधु/ इंडस नदी – Sindhu River / Indus River

यह नदी भारत ही नहीं बल्कि एशिया की सबसे बड़ी एवं प्राचीन नदी है। इतिहासकारों की माने तो मानव सभ्यता का अर्विभाव इसी नदी के तट पर हुआ था, जिसमें नगर सभ्यता, सिंधु घाटी की सभ्यता आदि शामिल हैं।

यह नदीं तिब्बत के पठारों से लेकर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैलाश मानसरोवर तक प्रवाहित होती हुआ भारत से गुजरती हुई कई अन्य पड़ोसी देशों में भी जाती है। यह नदी पाकिस्तान और गुजरात के बीच से होकर अरब सागर से मिलती है।

  • लंबाई – 3200 किमी
  • उद्भगम स्थल–  सिंधु नदी का उद्गम स्थल तिब्बत के मानसरोवर के पास सिन का बाब नामक जलधारा माना जाता है।
  • सहायक नदियां– झेलम नदी, रावी नदी, कुनार नदी, सुन नदी, चिनाब नदी, ब्यास नदी, जांस्कर नदी, सुरु नदी, श्योक नदी, कुर्रम नदी, काबुल नदी, गोमल नदी, झोब नदी, हुनजा नदी।
  • देश – भारत, पाकिस्तान, चीन
  • ब्रह्रापुत्र नदी – Brahmaputra River

ब्रहापुत्र नदी तिब्बत के पठारों से निकलती  है। इस नदी को देवांग और लोहित नदी भी कहा जाता है। यह नदी असम के सकरी घाटियों से गुजरती हुई बांग्लादेश जाती है। खेली का एकमात्र साधन और मछली पालन के लिए भी ब्रह्मपुत्र भारत की अन्य नदियों की तुलना कम नहीं है।

  • लंबाई –  2900 किलोमीटर
  • उद्भगम स्थल – इसका उद्गम तिब्बत के दक्षिण में मानसरोवर के पास चेमायुंग दुंग नामक हिमवाह से हुआ है।
  • सहायक नदियां –  बेकी नदी, रैडक नदी, तीस्ता नदी, दिबांग नदी, जलंधाका नदी, कामेंग नदी, मानस नदी, रैडक नदी, सुबनसिरी नदी, लोहित नदी।
  • देशबांग्लादेश, भारत, चीन
  • गंगा नदी – Ganga River

गंगा नदी भारत की सबसे पवित्र और धार्मिक नदी है, इस नदीं से कई लोगों की धार्मिक आस्था भी जुड़ी हुई है। इस नदीं को भारतीय सांस्कृतिक एकता का प्रतीक भी माना जाता है। यह नदी उत्तर प्रदेश के कई प्रांतों से गुजरती है और बिहार से होते हुए बंगाल की खाड़ी में गिरती है।

  • लंबाई (Ganga Nadi ki Lambai) –  2525 किमी
  • उद्भगम स्थल – गंगोत्री, हिमनद, उत्तराखंड, भारत
  • सहायक नदियां – यमुना, सोन नदी, करनाली, घाघरा, महाकाली,कोसी, महानंदा, रामगंगा।
  • गोदावरी नदी – Godavari River

गोदावरी भी भारत की पवित्र नदियों में से एक है, यह भारत के पश्चमी घाट से लेकर पूर्वी घाट तक प्रवाहित होती है, यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी नदी है। साथ ही यह गोदावरी पश्चिमी पठार की कृषि व्यवस्था को बखूबी संभालती है।

  • लंबाई – 1465 किमी
  • उद्गम स्थल – पश्चिमी घाट में त्रयंबक पहाड़ी से हुई उत्पत्ति
  • सहायक नदियां – सिंदफाना, शिवना पूर्णा, तालिपेरू, मांजरा, बाणगंगा, सबरी, दरना, कित्रारासनी, प्रवरा, नासार्दी।
  • देश – भारत
  • कृष्णा नदी – Krishna River

यह नदी भी भारत में बहने वाली प्रमुख नदियों में  से एक है, यह नदी तेलंगाना, महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश से होते हुए बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है। इस नदी के तट पर एक विशाल डेल्टा मौजूद है, जो कि भारत के उपजाऊ क्षेत्रों मे से एक है।

  • लंबाई –  1400 किमी
  • उद्भम स्थल – पश्चिमी घाट के पर्वत महाबलेश्वर से निकलती है।
  • सहायक नदियां – भीमा, घाटप्रभा, मूसी, तुंगभद्रा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top